देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ डाक्टर प्रशिक्षित होंगें जटिल एंजियोप्लास्टी तकनीक में 

सहारा हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है, जो नये आने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टरों को जटिल एंजियोप्लास्टी एवं नयी तकनीकों द्वारा उपचार को सिखाने में में मदद करेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 14 2022 Updated: April 14 2022 10:30
0 35000
सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ डाक्टर प्रशिक्षित होंगें जटिल एंजियोप्लास्टी तकनीक में  कार्यशाला के उद्घाटन एवं समापन पर सहारा डॉक्टर

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है, जो नये आने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टरों को जटिल एंजियोप्लास्टी एवं नयी तकनीकों द्वारा उपचार को अपने संस्थान में सीखने में मदद करेगा, जिसको सीखने के बाद इन हृदय रोग विशेषज्ञों को अपने मरीजों को नयी तकनीक से उपचार करने में मदद भी मिलेगी।

सहारा हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गौतम स्वरूप जटिल एंजियोप्लास्टी एवं अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए विख्यात हैं। उन्होंने हैदराबाद के प्रसिद्ध डाक्टर वी. सूर्य प्रकाशा राव जो कि इंडोजापानीज क्लब के संस्थापक सदस्य हैं उनके साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इन दो दिनों में छह मरीजों की जटिल एंजियोप्लास्टी की गयी। इसके साथ ही नयी तकनीक की उपयोगिता पर चर्चा की गयी।

कार्यशाला का उद्घाटन एवं समापन पर सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह और हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डा. मजहर हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। डा. गौतम स्वरूप ने बताया कि देश में हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी प्रकार से हृदय रोगों के उपचार में निरंतर नयी विधि एवं उपचार के तरीके भी विकसित हो रहे हैं, जिससे हम बहुत से मरीजों का जीवन बचा रहे हैं और हृदयाघात होने के बाद होने वाले दुष्प्रभावों को भी बचा रहे हैं। यह गर्व की बात है कि सहारा हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय सभी नयी तकनीक से हृदय रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि अपने अनुभवों को नये हृदय रोग विशेषज्ञों को साझा करने से इलाज की गुणवत्ता और अच्छी होगी, जो कि हमेशा से हमारे अभिभावक सहाराश्रीजी का इस हॉस्पिटल को बनाने के पीछे दृष्टिकोण रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 32026

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

देश में पहली बार एनिमल और हेल्थ पोलिंग बूथ

देश में पहली बार एनिमल और हेल्थ पोलिंग बूथ

विशेष संवाददाता November 05 2022 29593

जूनागढ़ जिले में दो अनोखे पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। यहां कोई भी मतदाता आकर अपना हेल्थ चेकअप करवा स

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 34504

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में बेहतर कैंसर केयर फैसलिटी की सुविधा मौजूद हैं जहाँ पर सभी कोविड दिशानिर्द

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

श्वेता सिंह October 19 2022 30096

वन औषधि और उनके पौधों की लगी प्रदर्शनी में बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राज

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

हे.जा.स. November 28 2020 23866

जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35333

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आयुष्मान योजना की अहम भूमिका 

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आयुष्मान योजना की अहम भूमिका 

हे.जा.स. October 01 2022 30849

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने चार साल में 2,16 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का आय

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 12 2022 29457

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। जहां ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

एस. के. राणा February 24 2022 22823

इस समय देश में 1,48,359 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.2

जन्म के समय बच्चे के पास पीडियाट्रिशियन का होना क्यों जरूरी है?

रंजीव ठाकुर June 04 2022 48628

ट्रेनिंग प्रोग्राम में फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई जिसमें प्रदेश भर से आए पीडियाट्

Login Panel