देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

नियमित तौर से सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड प्रेशर को 5-8 mm/Hg तक कम किया जा सकता है। यदि आप व्यायाम करना बंद कर देंगे, तो ब्लड प्रेशर फिर से बढ़ जाएगा।

लेख विभाग
May 18 2022 Updated: May 18 2022 03:36
0 34518
जानिए ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके प्रतीकात्मक चित्र

अनकंट्रोल हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) आपके दिल को जोखिम में डाल सकता है लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। ऐसा कहना है एस.एस.हार्ट केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉ. साजिद अंसारी का। 

इससे हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। हर साल हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस या वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day) मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को साइलेंट किलर कही जाने वाली बीमारी हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता फैलाना है।हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भारत सहित पूरी दुनिया में आम है।

विश्व स्तर पर 1.13 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। WHO के अनुसार यह संख्या विश्व की जनसंख्या का दो तिहाई है।हाइपरटेंशन ऐसी स्थिति है, जिसे साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें शुरुआत में कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो जाहिर है कि आप हर रोज हाई बीपी की दवा लेते होंगे। एक बार जब आप दवा लेना शुरू कर दी, तो जीवनभर इससे पीछा नहीं छूटता। आप साधारण जीवनशैली में नीचे बताए गए पांच आसान बदलाव करके हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।  

ये 5 जरुरी उपाय 

1- हाइपरटेंशन का सबसे बड़ा कारण शरीर में सोडियम की मात्रा का बढ़ना ही है। इसलिए आहार में सोडियम की कमी आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है और ब्लड प्रेशर को 5 से 6 mm/Hg तक कम कर सकती है। सोडियम को हर दिन 2300 मिग्रा तक ही सीमित करें। इसके लिए आप प्रोसेस्ड फूड आइटम्स कम से कम खाएं। 

2- भोजन में ऊपर से नमक न प्रयोग करें।

3- नियमित तौर से सप्ताह में 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करने से ब्लड प्रेशर को 5-8 mm/Hg तक कम किया जा सकता है। यदि आप व्यायाम करना बंद कर देंगे, तो ब्लड प्रेशर फिर से बढ़ जाएगा। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आप वॉकिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग के साथ डांस भी कर सकते हैं।

4- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसलिए सप्ताह में कम से कम दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का अभ्यास करने की कोशिश करें।

5- साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लो फेट डेयरी प्रोडक्ट से भरपूर आहार का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर 11 MM HG तक कम हो सकता है। अपने आहार में पोटेशियम बढ़ाने की कोशिश करें। ये आपके सोडियम लेवल को कम करने में मदद करेगा। सब्जी और फल पोटेशियम का बेहतरीन स्त्रोत हैं।

आप अपने आहार में नियमित रूप से इन्हें शामिल कर सकते हैं। अपने खाने की आदतों को बदलना आसान नहीं है।लेकिन आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं, कब खाते हैं इसकी निगरानी करनी चाहिए।

तनाव कई चीजों से हो सकता है, इसलिए पहले ये जानने की कोशिश करें कि आपको किस कारण से तनाव महसूस हो रहा है और फिर इसे कम करने के तरीके ढूंढें। अगर आप तनाव करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, तो उन चीजों पर ध्यान दें, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं।

इसके अलावा पर्याप्त आराम करने के साथ अपनी पसंद की कुछ गतिविधियों के लिए समय निकालें। हर दिन कुछ मिनट के लिए शांत बैठना और गहरी सांस लेना भी तनाव को कम करने का अच्छा तरीका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. November 11 2021 28214

शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36287

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

नीट का रिजल्ट आज होगा जारी

नीट का रिजल्ट आज होगा जारी

विशेष संवाददाता September 07 2022 25272

परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवे

प्रकृति के साथ जीवन व्यतीत करेंः डा. शाही

प्रकृति के साथ जीवन व्यतीत करेंः डा. शाही

आनंद सिंह April 07 2022 36659

आइएमए, गोरखपुर के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। संदेश यही था कि अब अगर लोग प्रकृति क

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आने वालों की होगी कोरोना जांच।

हे.जा.स. March 18 2021 32593

संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों की प्रदेश के एयरपोर्ट पर एं

सहारा हास्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर सम्पन्न  

सहारा हास्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर सम्पन्न  

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2023 44262

मरीजों का इलाज गोपनीयता की सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाता है। आईवीएफ विशेषज्ञ डा. ग

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 39868

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक

विशेष संवाददाता November 11 2022 52145

उत्तराखंड में रामदेव की कंपनी की पांच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। कंपनी पर ‘भ्रामक विज्ञाप

मॉनसून में बच्चों की सेहत का ऱखें खास ख्याल

मॉनसून में बच्चों की सेहत का ऱखें खास ख्याल

लेख विभाग July 15 2023 34123

दाल में प्रोटीन होता है, ये मौसमी संक्रमण से बचाने और बच्चों की इम्यूनिटी में मददगार होती है।यहीं नह

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

एस. के. राणा March 03 2022 32793

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन योग शिक्षा, प्रशिक्षण, चिकित्सा और अनुसंधान के राष्ट्रीय स्तर

Login Panel