देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय तय किया है। कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा है कि आगे इस मुआवजा राशि के लिए आवेदन करने वालों को 90 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा।

एस. के. राणा
March 24 2022 Updated: March 25 2022 00:44
0 23853
कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट प्रतीकात्मक

नई दिल्‍ली (एएनआई)। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय तय किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अब तक जिन लोगों ने इसके लिए आवेदन दिया है उनको आवेदनों को 60 दिनों के अंदर निपटा दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा है कि आगे इस मुआवजा राशि के लिए आवेदन करने वालों को 90 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा। आपको बता दें कि कोरोना से हुई मौतों पर 50 हजार रुपये की अनुग्रह मुआवजा राशि देने का प्रावधान है। 

सुप्रीम कोर्ट (supreme court) ने केंद्र को इस संबंध में आए झूठे आवेदनों की जांच करने की भी जिम्‍मेदारी दे दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि केंद्र देश के चार राज्‍यों में आए आए पांच फीसद आवेदनों की जांच कर सकता है, क्‍योंकि इन राज्‍यों से आए आवेदन और यहां हुई कोरोना से मौतों के मामलों में काफी अंतर है। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र और केरल का नाम है।  

आपको यहां पर ये भी बता दें कि देश में कोरोना महामारी (corona pandemic) की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक लोगों की मौत हुई थी। दूसरी लहर के दौरान हर रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा भी साढ़े चार लाख के ऊपर चला गया था। हालांकि तीसरी लहर में भी हर रोज आने वाले मरीजों का आंकड़ा इतना ही गया था। लेकिन तीसरी लहर दूसरी लहर की तुलना में कम रही थी। भारत की ही बात करें तो यहां पर कोरोना (corona) की वजह से पांच लाख से अधिक लोगों की जान अब तक गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 23 2022 30201

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,42,742 हैं। स

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार March 28 2022 30390

सी.एम.ई. में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

लेख विभाग December 19 2022 32704

कद्दू के जूस में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को क

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79696

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक 'वैश्विक महामारी सन्धि' की ज़रूरत

हे.जा.स. December 01 2021 31027

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि कोरोनावायरस (Cor

लॉकडाउन में लंबे समय तक काम करने वाले बरते ये सावधानियां।

लॉकडाउन में लंबे समय तक काम करने वाले बरते ये सावधानियां।

एस. के. राणा August 19 2021 28349

विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने लॉकडाउन में रोजाना लंबे समय तक काम करने वाले

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

आनंद सिंह December 10 2025 5439

सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जा

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

admin January 15 2022 35547

फिजिकली फिट रहने के लिए योगासन बहुत ही वैज्ञानिक तरीका है। योगासन शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने म

सदर अस्पताल में पावर विंग्स फाउंडेशन ने सात टीबी मरीजों को  गोद लिया

सदर अस्पताल में पावर विंग्स फाउंडेशन ने सात टीबी मरीजों को गोद लिया

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 29097

जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर ट्रीटमेंट प्रयोगशाला पर्यवेक्षक लोकेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीबी के

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में पीएम मोदी ने कहा, "भारत का लक्ष्य साल 2025 तक टीबी मुक्त"

विशेष संवाददाता March 24 2023 27236

पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट

Login Panel