देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

गर्मी के मौसम में दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है ,सावधान रहना चाहिए

बदलते मौसम का असर लोगों के ऊपर दिखने लगा है। इस बार तो मार्च की धूप ही लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तेज गर्मी और धूप से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए उन्हें कड़ी धूप से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

हे.जा.स.
March 24 2022 Updated: March 25 2022 03:21
0 39119
गर्मी के मौसम में दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है ,सावधान रहना चाहिए प्रतीकात्मक

बदलते मौसम का असर लोगों के ऊपर दिखने लगा है। इस बार तो मार्च की धूप ही लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तेज गर्मी और धूप से दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए उन्हें कड़ी धूप से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इस मौसम में सावधान रहने की बहुत आवश्यकता है। इस मौसम की अक्सर ये 5 बीमारियां जो डालती हैं दिल पर असर उनके लिए रहना चाहिए सभी को अलर्ट:---

1--थकान (Stress)
बदलते मौसम में अक्सर जो लोग जल्दी थक जाते हैं उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि इस भयानक गर्मी से हृदय पर बुरा असर पड़ सकता है। कार्डियक अरेस्ट होने पर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है, लेकिन लोग गर्मी की थकान समझकर उसे नजरअंदाज करते हैं। इसलिए यदि इस प्रकार का अनचाहा थकान महसूस करें तो अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।

2--बेहोशी (Fainting)
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग बेहोश होते हैं, तो समझते हैं कि पानी की कमी या तेज धूप से हुआ होगा जबकि हमेशा ऐसा नहीं होता है। जब एक नॉर्मल फ्लो में हमारा दिल खून का संचार नहीं कर पाता है तो इस स्थिति में बेहोशी की नौबत आ जाती है। ध्यान देने वाली बात तो ये है कि अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है।

3--माइग्रेन यानी अधकपारी (Migrane)
इस भयानक एवं बढ़ती गर्मी में माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। इसकी मुख्य वजह गर्मी नहीं होती। दरअसल इस मौसम में माइग्रेन के मरीजों के दिल पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है और गर्मी के संपर्क में आने से हार्ट को पूरा करने वाली खून की नसों के अंदर थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।

4--बढ़ता मोटापा (Obesity)
लोग गर्मी के मौसम के टहलते वक्त जल्दी थक जाते हैं। जल्दी धूप निकलने की वजह से मॉर्निंग वॉक का समय कम कर देते हैं। ऐसे में शरीर में फैट बढ़ने लगता है जो सीधा हार्ट पर असर डालता है। वजन बढ़ने के साथ ही हमारे दिल का आकार भी बड़ा हो जाता है। दिल के आकार के बढ़ जाने से हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। किए गए शोध से पता चलता है कि वजन बढ़ने से दिल आठ ग्राम तक भारी हो जाता है, जबकि उसके आकार में 5% तक की बढ़ोतरी हो जाती है|

5--डिहाइड्रेशन (Dehydration)
अक्सर लोग डिहाइड्रेशन को पानी की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये जानलेवा भी हो सकती है। अधिक गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से ग्रस्त व्यक्तियों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका बहुत अधिक होती है। बहुत अधिक समय तक तेज धूप या गर्मी में रहने पर ब्लड प्रेशर में गिरावट आ जाती है।

क्या करें ?
1-रोजाना ज्यादा थकान महसूस हो तो नजरअंदाज न करें, चिकित्सक से अवश्य सलाह लें।
2-अगर कोई बेहोश हो जाए तो उसे पानी, जूस दें और कपड़े ढीले कर दें।
3 -सुबह का नाश्ता जरूरी है, अंकुरित अनाज नाश्ते में लें।
4-ठंडे पानी से नहाएं, इससे दिल की बीमारी से भी फायदा मिलेगा।
5-गर्मी में हार्ट के मरीज कम से कम 6-7 लीटर पानी जरूर पिएं।( परंतु यदि उन्हें गुर्दे की भी बीमारी है तो अपने चिकित्सक से सलाह लेकर ही पानी पिए)

क्या न करें ?
1- दिल के मरीज ज्यादा काम करने से बचें।
2- सिर में दर्द हो, जी मिचलाए, चक्कर आए, कमजोरी लगे तो इग्नोर न करें।
3- मांसपेशियों में ऐंठन और सांस तेज चले तो घरेलू नुस्खे अपनाने की गलती न करें।
4- वचा में ठंडापन व नमी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
5- नाड़ी के तेज चलने पर अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें
 
गर्मी में योग व्यायाम भी करता है हार्ट अटैक से बचाव
नियमित रूप से किए गए योग एवं व्यायाम से सिर्फ मोटापा ही कम नहीं होता बल्कि शरीर का आकार भी सही होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से किया गया व्यायाम शरीर के मेटाबोलिज्म की दर को बढ़ाता है। इससे शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है और मोटापा कम होता है जिससे हृदय रोग होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

लेखक - डॉ रूप कुमार बनर्जी, होम्योपैथिक चिकित्सक, गोरखपुर

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस वैरिएंट्स से सफल मॉडल तैयार

कोरोना वायरस वैरिएंट्स से सफल मॉडल तैयार

एस. के. राणा October 06 2022 33022

SARS-CoV-2 में चार संरचनात्मक प्रोटीन होते हैं। एन्वलोप (E), मेम्ब्रेन (M), न्यूक्लियोकैप्सिड (N), औ

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

श्वेता सिंह August 30 2022 23949

मादक पदार्थों के माफिया और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 24 अगस्त से प्रदेशव्यापी अभियान

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

जानिये अस्थमा से जुड़ी भ्रांतियाँ और उनके उपाय|

लेख विभाग May 08 2021 37185

धूल, ठंड, पराग, पालतू पशुओं के रोम, वायु में मौजूद वायरस के अलावा भावनात्मक बेचैनी भी अस्थमा अटैक का

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98857

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

लेख विभाग November 12 2022 29229

अगर समय बच्चों के टीके लगवाए जाए और सामान्य सर्दी, फीवर, खांसी, कफ की शिकायत होने पर बच्चों को डॉक्

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 34635

रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

आनंद सिंह February 05 2022 37702

डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, एवं अंडाशय का कै

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

श्वेता सिंह August 20 2022 31489

अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एक्सपर्ट्स का दावा, कोविड बूस्टर डोज और हृदय रोगों में कोई संबंध नहीं

एस. के. राणा September 29 2022 28502

पिछले काफी समय से यह चर्चा की जा रही है कि कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज की वजह से हार्ट अटैक के केस ब

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

एस. के. राणा February 07 2022 30393

देश में बीते 24 घंटे में 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं

Login Panel