देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने नयी आवश्यक दवाओं की सूची जारी कर दी है। पिछले साल ही आईसीएमआर की एक विशेषज्ञ समिति ने 399 दवाओं की संशोधित सूची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दी थी।

रंजीव ठाकुर
September 14 2022 Updated: September 14 2022 04:32
0 38517
डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया

नयी दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच राहत भरी खबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई है। कई एंटीबायोटिक्स, टीके और कैंसररोधी दवाओं को आवश्यक दवाओं की सूची में जोड़ दिया गया है। अब ये दवाएं सस्ती हो जाएंगी।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) डॉ मनसुख मंडाविया ने नयी आवश्यक दवाओं की सूची जारी कर दी है। पिछले साल ही आईसीएमआर (ICMR) की एक विशेषज्ञ समिति ने 399 दवाओं की संशोधित सूची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दी थी।

 

डॉ वाई के गुप्ता, उपाध्यक्ष, स्थायी राष्ट्रीय समिति ने कहा कि एनएलएम की सूची में आइवरमेक्टाइन, मेरोपेनेम, सेफुरोक्साइम, एमिकासिन, बेडाक्विलाइन, डेलामेनिड, इट्राकोनाजोल एबीसी डोलटेग्रेविर जैसी दवाओं को जोड़ा गया है। दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM) में दवाएं अनुसूचित श्रेणी में शामिल हैं और उनकी कीमते नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग ऑथोरिटी द्वारा नियंत्रित की जाती है।

 

सस्ती होने वाली दवाओं (essential medicines) की सूची में फ्लूड्रोकोरटिसोन, ऑरमेलॉक्सीफेन, इन्सुलिन ग्लेरजीन और टेनेलाइटिन जैसी अंत:स्त्रावी और गर्भनिरोधक दवाओं को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा मॉन्टेलुकास्ट (श्वसन पथ के लिए दवा) और लैटानोप्रोस्ट (नेत्र रोग संबंधी दवा) का नाम भी सूची में शामिल किया गया है। इसके अलवाा कार्डियोवैस्कुलर, डबीगट्रान और टेनेक्टेप्लेस को भी सूची में जगह दी गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट करते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची 2022 जारी की। इसमें 27 कैटगरी में 384 दवाएं शामिल हैं। कई एंटीबायोटिक्स (antibiotics), टीके (vaccines), कैंसर रोधी दवाएं (anticancer drugs) और कई अन्य आवश्यक दवाएं सस्ती हो जाएंगी और मरीजों के जेब खर्च को कम करेंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 32192

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे ह

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

श्वेता सिंह September 18 2022 33601

इसके बीजों से तेल निकाला जाता है और यह तेल स्किन की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित ह

ठंड में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

ठंड में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

लेख विभाग December 24 2022 30320

सर्दियों के मौसम में लोगों को तनी भुनी चीजें खाने का बेहद शौक होता है। लोग सुबह समोसे, ब्रेड पकौड़े,

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

एस. के. राणा January 20 2026 5978

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐस

पीरियड के दौरान पेनकिलर का सेवन बिना चिकित्सकीय परामर्श के नही करें।

पीरियड के दौरान पेनकिलर का सेवन बिना चिकित्सकीय परामर्श के नही करें।

लेख विभाग November 29 2021 36363

बहुत सारी महिलाये अपने जीवन में पीरियड के दौरान दर्द का अनुभव करती है। यह दर्द पेट के निचले हिस्से म

सीएम योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा

सीएम योगी ने कोरोना की स्थिति पर की समीक्षा

आरती तिवारी January 03 2023 25507

सीएम योगी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि सभी जिलों में आईसीयू क्रियाशी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

एस. के. राणा December 27 2022 23968

केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। वहीं इस महामारी को लेकर पहले केंद्रीय स्

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64532

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31260

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

हे.जा.स. May 12 2021 35350

जैव प्रौद्यौगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेनु स्वरूप ने एक साक्षात्कार में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और नए

Login Panel