











































प्रतीकात्मक
नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,83,121 हो गई। वहीं, बिहार के मृतक संख्या का एक बार फिर मिलान करने के बाद देश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 6,148 मामले सामने आए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई। वैश्विक महामारी के कहर की शुरुआत से लेकर अभी तक एक दिन में संक्रमण से मौत के ये सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बिहार ने अपने आंकड़ों का एक बार फिर मिलान किया और संक्रमण से राज्य में 9,429 लोगों की मौत की पुष्टि की है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 11,67,952 है ,जो कुल मामलों का चार प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 63,463 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.77 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,21,98,253 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,04,690 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.69 प्रतिशत है। पिछले 17 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.43 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 28वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,76,55,493 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 24,27,26,693 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 6,148 लोगों की मौत हुई उनमें से बिहार के 3,971 , महाराष्ट्र के 661, तमिलनाडु के 405, कर्नाटक के 192 और केरल के 156 लोग थे। बिहार में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संशोधित किया गया, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,429 हो गई।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,59,676 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,01,833, कर्नाटक के 32,291, तमिलनाडु के 28,170, दिल्ली के 24,704, उत्तर प्रदेश के 21,516, पश्चिम बंगाल के 16,555 , पंजाब के 15,293 और छत्तीसगढ़ के 13,271 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
यूपी में तेजी से डेंगू फैल रहा है। शहर में फैले ड़ेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए महापौर संयुक्ता
केसर पानी का सेवन वजन को घटाने में मददगार माना जाता है। इतना नहीं इससे पाचन को बेहतर करने और मेटाबॉल
कोरोना वैक्सीन के बाद अब भारतीय वैज्ञानिकों की एक और खोज ने विश्व स्तर पर सराहना बटोरी है। सर्बिया क
मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस के नए मरीज हर माह सामने आ रहे हैं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आंकड़े बताते हैं
केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडव
हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन
हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस
नए प्रारूप के तहत रोगियों को उनके स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायता करने के लिए सेवा प्रदाताओं को
पिछले चार महीने से पूरी दुनिया में मंकी पॉक्स कहर ढा रहा है। देश में भी इस संक्रमण के मामले सामने आए

COMMENTS