देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

कोविड-19 के साथ जीने का मतलब यह नहीं कि हम यह मान लें कि महामारी ख़त्म हो चुकी है। इसी तरह यह मान लेना कि जानलेवा वायरस हमारे आसपास नहीं है, एक बड़ा जोखिम साबित हो सकता है।

हे.जा.स.
September 03 2022 Updated: September 03 2022 14:45
0 32116
WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस

जिनेवा। इस वक्त कोविड-19 के मामले कम होते दिख रहे हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार आने वाले ठंडे मौसम में यह मामले बढ़ सकते हैं। WHO का कहना है कि इस दौरान अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या और मौतों के आंकड़े में इजाफा भी हो सकता है।

 

WHO के लेटेस्ट कोविड -19 साप्ताहिक महामारी अपडेट (weekly pandemic update) के अनुसार, अगस्त की शुरुआत की तुलना में 15 से 21 अगस्त के सप्ताह के दौरान नए साप्ताहिक मामलों की संख्या 9 प्रतिशत से घटकर लगभग 5.3 मिलियन रह गई। इसी बीच मौतों की संख्या में भी 15 प्रतिशत की कमी आई है, जिसमें 14,000 से अधिक मौतें हुई हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि ओमीक्रॉन के मौजूदा सब-वेरिएंट अपने ओरिजनल वेरिएंट की तुलना में अधिक ट्रांसमिसिबल हैं, और इससे भी अधिक ट्रांसमिसिबल और अधिक खतरनाक वेरिएंट के उभरने का जोखिम बना हुआ है।

 

WHO के महानिदेशक (WHO Director) टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने जिनेवा (Geneva) में पत्रकारों से कहा कि विश्व स्तर पर कोविड-19 के मामले कम होते दिख रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे ठंडा का मौसम आ रहा है, ऐसी उम्मीद ज़्यादा है कि उन महीनों में अस्पताल में भर्ती और मौतों का आकड़ा बढ़ सकता है। टेड्रोस (Tedros) ने कहा, " कोविड-19 के साथ जीने का मतलब यह नहीं कि हम यह मान लें कि महामारी ख़त्म हो चुकी है। इसी तरह यह मान लेना कि जानलेवा वायरस हमारे आसपास नहीं है, एक बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। कोरोना वायरस के साथ जीने का मतलब है कि आम सावधानियां बरती जाएं, ताकि हम संक्रमित होने से बचें और अगर संक्रमित हो भी जाएं, तो बीमारी गंभीर न हो।"

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स

लेख विभाग October 16 2022 31603

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आजकल की एक गंभीर समस्या बन गया है। आजकल बहुत से लोग इससे पीड़ित रहते हैं। आपको बता द

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 26757

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160445

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38369

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32206

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

रंजीव ठाकुर September 05 2022 23569

प्रो एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहल

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

देश में एक माह मे सात गुना बढे कोरोना संक्रमित मरीज़ 

एस. के. राणा June 30 2022 36214

नए संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के साथ ही देश में सक्रिय केस बढ़कर 1,04,555 और दैनिक संक्रम

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

हे.जा.स. November 24 2022 29026

चीन में फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। नेशनल हेल्थ ब्यूरो द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार क

मरीज को इलाज संबंधी कागजात नहीं ले जाने होंगे हॉस्पिटल, देश में कहीं भी कराएं इलाज

मरीज को इलाज संबंधी कागजात नहीं ले जाने होंगे हॉस्पिटल, देश में कहीं भी कराएं इलाज

आरती तिवारी March 11 2023 22994

अब इलाज संबंधी दस्तावेज रोगियों को अस्पताल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश के अस्पतालों में प्रत्येक

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30560

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

Login Panel