देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा, "जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार को कुल 6,017 पक्षी मारे गए, जिनमें ज्यादातर बत्तखें हैं।" साथ ही कहा कि, "वेचुर में करीब 133 बत्तख और 156 मुर्गियां, नीनदूर में 2,753 बत्तख और अरपुकारा में 2,975 बत्तख मारी गई हैं।

विशेष संवाददाता
December 25 2022 Updated: December 26 2022 00:20
0 25836
केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट प्रतीकात्मक फोटो

कोट्टायम। केरल में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कोट्टायम जिले की 3 अलग-अलग पंचायतों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने मुर्गियों और बत्तखों को मारने का आदेश दिया है। इसके तहत जिले में 6,000 से अधिक पक्षियों को मार दिया गया है, इनमें ज्यादातर बत्तखें शामिल थीं।

 

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले सरकार ने अलप्पुझा जिले (Alappuzha District) की हरिपद नगरपालिका में कई पक्षियों (birds) की मौत के बाद मुर्गियों और बत्तखों को मारने का आदेश दिया था। यहां करीब 20,471 पक्षियों को मारा गया। अलप्पुझा जिले के कलेक्टर ने बत्तख, मुर्गी, बटेर समेत घरेलू पक्षियों (domestic birds) के अंडे और मांस को खाने और बेचने पर भी रोक लगाई थी। वहीं, केंद्र सरकार (central government) की ओर से भी एक टीम भेजकर हालातों का जायजा लिया गया।

 

बता दें कि जिला प्रशासन (district administration) ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा, "जिले के वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार को कुल 6,017 पक्षी मारे गए, जिनमें ज्यादातर बत्तखें हैं।" साथ ही कहा कि, "वेचुर में करीब 133 बत्तख और 156 मुर्गियां, नीनदूर में 2,753 बत्तख और अरपुकारा में 2,975 बत्तख मारी गई हैं। इनमें बर्ड फ्लू (bird flu) या एवियन इन्फ्लूएंजा (avian influenza) नामक अत्यधिक संक्रामक जेनेटिक रोग (genetic diseases) पाया गया।" उधर, लक्षद्वीप के प्रशासन ने केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए वहां फ्रोजन चिकन (frozen chicken) बेचने पर रोक लगा दी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जीएसवीएम में स्पीच थेरेपी सेंटर बंद

जीएसवीएम में स्पीच थेरेपी सेंटर बंद

श्वेता सिंह October 23 2022 40206

जीएसवीएएम मेडिकल कॉलेज में 1982 में स्पीच थेरेपी सेंटर खोला गया था। 40 साल से ये संस्था हकलाने वाले

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25685

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

admin August 30 2022 29479

गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा कई अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्र

वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, बीमार पशुओं का किया जाएगा इलाज

विशेष संवाददाता March 26 2023 26701

रायबरेली जिला अधिकारी ने गोवंशों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाक

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सौंदर्या राय February 25 2022 78539

लड़कियाँ अपने कमर को शेप में रखने के लिए अधिक जागरूक होतीं हैं। कमर को शेप में लाने के लिए हेल्दी डाइ

फेफड़े का कैंसर: लक्षण और स्टेजों के बारे में जानिये डॉ आशुतोष दास शर्मा से

फेफड़े का कैंसर: लक्षण और स्टेजों के बारे में जानिये डॉ आशुतोष दास शर्मा से

लेख विभाग July 05 2022 37815

फेफड़े का कैंसर का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है। इसके अलावा यह दूसरे कारणों से भी होता है। जिनमें तंबा

कोविड-19 बूस्टर डोज-अमेरिकी एफडीए ने सभी वयस्कों के लिए सिंगल खुराक के उपयोग को मंजूरी दी

कोविड-19 बूस्टर डोज-अमेरिकी एफडीए ने सभी वयस्कों के लिए सिंगल खुराक के उपयोग को मंजूरी दी

हे.जा.स. November 22 2021 25668

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, अमेरिकी नियामकों ने सभी वयस्कों के लि

कोरोना संक्रमण: 31 हज़ार नए मामले आये। 

कोरोना संक्रमण: 31 हज़ार नए मामले आये। 

एस. के. राणा September 01 2021 31188

मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36,275 रोगी स्व

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

रंजीव ठाकुर August 25 2022 31954

लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने टीम-9 का गठन करते हुए विश

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26521

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

Login Panel