देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड्नी को नुक़सान होता है। शुगर, हाई बीपी से भी किडनी को नुक़सान होता है।

आनंद सिंह
March 18 2022 Updated: March 18 2022 04:13
0 40831
जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय एसोसिएट डायरेक्टर डा. शैलेश चंद्र सहाय, मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, पटपड़गंज, नई दिल्ली प्रतीकात्मक

हाल के दिनों में देखा गया है कि किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खान-पान का स्तर ठीक न होने से, हाई बीपी और शुगर के कारण किडनी पर तगड़ा असर पड़ता है। किडनी की बीमारी से जुड़े अनेक पहलुओं पर मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, पटपड़गंज, नई दिल्ली के एसोसिएट डायरेक्टर डा. शैलेश चंद्र सहाय  से हेल्थजागरण.काम ने खास बातचीत की। प्रमुख है, खास अंशः

हेल्थजागरण - एक स्वस्थ आदमी को कैसे पता चलेगा कि उसकी किडनी में इन्फेक्शन है या वह खराब हो रही है। इसे आप कैसे पता करते हैं?

डा. शैलेश चंद्र - जब किडनी में इन्फ़ेक्शन होता है तो आपको पेशाब करने में परेशानी होती है। बार बार पेशाब लगना और जलन के साथ पेशाब होना मुख्य लक्षण होते हैं। इसे जानने के लिए पेशाब की जाँच और अल्ट्रासाउंड की ज़रूरत होती है।

हेल्थजागरण - एक आम आदमी को दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए। एक धारणा यह है कि कम से कम 6 लीटर पानी पीना चाहिए, दूसरी धारणा यह है कि जब प्यास लगे, तभी पानी पीना चाहिए। एक यूरोलाजिस्ट के रूप में आप क्या कहते हैं?

डा. शैलेश चंद्र - एक आम आदमी को आमतौर पर दिन में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। जब प्यास लगे तब ही पीना चाहिए। बहुत अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर में सॉल्ट्स की कमी हो सकती है। जिनकी किड्नी कमजोर होती है उन्हें पानी 1.5 लीटर ही पीना चाहिए।

हेल्थजागरण - किडनी फेल्योर क्या है?

डा. शैलेश चंद्र - किडनी का काम खून को फ़िल्टर करके urine बनाना होता है । अगर किडनी में कोई बीमारी हो जाए तो खून से हानिकारक पदार्थ नहीं छन पाते हैं और शरीर में यूरिया की मात्रा बढ़ने लगती है जिसे किडनी फ़ेल्यर कहते हैं ।

हेल्थजागरण - यूरोलाजी के क्षेत्र में इन दिनों नया शोध क्या आया है?

डा. शैलेश चंद्र - यूरॉलजी में बहुत सारे नए-नए लेज़र उपकरण आ गए हैं जिनसे प्रास्टेट और पथरी का इलाज और भी सरल हो गया है।

हेल्थजागरण - क्या कारण है कि इन दिनों किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है? इस समस्या से कैसे बचा जाए?

डा. शैलेश चंद्र - किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड्नी को नुक़सान होता है। शुगर, हाई बीपी से भी किडनी को नुक़सान होता है।

हेल्थजागरण - क्या किडनी का इलाज सिर्फ एलोपैथी में ही है? क्या इसका इलाज होम्योपैथी या आयुर्वेद में नहीं है? सबसे बढ़िया इलाज किस पद्धति को माना जाता है?

डा. शैलेश चंद्र - किड्नी का इलाज हर  पद्धति में है लेकिन मेरी जानकारी में एलोपैथी इसका सर्वाधिक प्रमाणित और कारगर उपचार है।

हेल्थजागरण - अभी जो आपरेशन के यंत्र आए हैं, उनके बारे में अलग से जानकारी दें।

डा. शैलेश चंद्र - यूरॉलजी में सबसे लेटेस्ट उपकरण रोबोटिक है जिससे हम विभिन्न प्रकार के कैन्सर (प्रास्टेट, किड्नी, ब्लैडर इत्यादि) का ऑपरेशन बिना चीरे के कर सकते हैं। अनेक प्रकार के लेज़र प्रास्टेट एवम पथरी के इलाज के लिए आते हैं जो इन ऑपरेशन को सरलता और असरदार से करने में मदद करते हैं।

हेल्थजागरण - कृपया डायलिसिस के बारे में बताएं। क्या क्या है, कैसे होता है, सिस्टम क्या है इसका?

डा. शैलेश चंद्र - डायलिसिस एक खून को साफ़ करने की प्रक्रिया है। ये उन मरीज़ों के लिए है जिनकी किड्नी ख़राब हो जाती है। ये hemodialysis और पेरिटोनीयल डायलिसिस दो तरह से किया जाता है। आख़िरकार इन मरीज़ों को किडनी transplant की ज़रूरत पड़ती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

रंजीव ठाकुर August 20 2022 38477

पशुओं के रोग लम्पी स्किन की उत्तर प्रदेश में दस्तक के बाद सरकार ने एडवाइजरी जरूर जारी की लेकिन जमीनी

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

हे.जा.स. October 29 2021 32797

छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। पॉजिटिव पाए गए अधिकांश छात्र एसिम्पोटमैटिक हैं। अब स्कूल के स्टा

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

श्वेता सिंह September 19 2022 38615

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह द्वारा रिबन काट कर पल्स पोलियो अभियान व स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

हे.जा.स. November 11 2022 29294

आयला बशीर के परिवार में ऐसा आनुवांशिक रोग है, जिसकी वजह से शरीर में कुछ या सभी प्रोटीन नहीं बनते और

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29705

देश में एक बार फिर मंकी पॉक्स संक्रमण का नया मामला सामने आया है और वह भी केरल से ही है तथा यह व्यक्त

हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

विशेष संवाददाता October 12 2022 37542

प्रोविजनल सीट एलोकेशन का परिणाम 16 अक्टूबर 2022 को जारी हो जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार सभी उम्मीद

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2025 27815

डा वासिफ रज़ा ने कहां कि मल में खून आने को अधिकतर लोग बवासीर मानक इलाज करते हैं या इसे अंदेखा कर देत

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 27392

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हडडी रोग विशेषज्ञों ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने के कारण

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

लेख विभाग February 14 2023 30921

क्या आप छोटा सा काम काम करके ही थक जाते हैं। सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगता है और वर्कआ

इलेक्टा भारत में कैंसर मरीजों के लिए एडैप्टिव रेडियेशन थेरेपी के क्षेत्र में परिवर्तन ला रहा है

इलेक्टा भारत में कैंसर मरीजों के लिए एडैप्टिव रेडियेशन थेरेपी के क्षेत्र में परिवर्तन ला रहा है

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2025 21163

इलेक्टा भारत में कैंसर मरीजों के लिए एडैप्टिव रेडियेशन थेरेपी के क्षेत्र में परिवर्तन ला रहा हैलखनऊ

Login Panel