देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

28 से 30 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होगा सौंदर्य उद्योग को समर्पित एक विशिष्ट प्रदर्शनी।

प्रदर्शनी का पहला संस्करण है, को 28 से 30 अक्टूबर 2021 के दौरान मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

हे.जा.स.
February 13 2021
0 26752
28 से 30 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होगा सौंदर्य उद्योग को समर्पित एक विशिष्ट प्रदर्शनी। बैनर
मुम्बई। Personal Care Ingredients & Lab (PCIL) जो कि सौंदर्य उद्योग हेतु कच्चे माल, संघटकों और लैब के लिए समर्पित एक विशिष्ट प्रदर्शनी का पहला संस्करण है, को 28 से 30 अक्टूबर 2021 के दौरान मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन बहुप्रतीक्षित Cosmoprof India शो के साथ किया जा रहा है। Informa Markets in India और BolognaFiere Group द्वारा आयोजित PCIL, इस सेक्टर में खरीदारों और विक्रेताओं को मिलने, नेटवर्क बनाने, उपभोक्ताओं की ज़रूरतें समझने और अपना व्यवसाय बढ़ने के लिए एक औद्योगिक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा और व्यक्तिगत देखभाल संघटक (पर्सनल केयर इन्ग्रेडिएंट्‌स) उद्योग के आर्थिक विकास में सहायक होग। प्रदर्शनीकर्ता सेक्टरों में प्रमुख रूप से कॉस्मेटिक इन्ग्रेडिएंट्‌स, कच्चे माल और कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पैकेजिंग और मशीनरी, आयुर्वेद, एसेंशियल ऑयल्स, फ्रैगरेंस इन्ग्रेडिएंट्‌स, लैब इक्विपमेन्ट्‌स और टेस्टिंग और रेगुलेटरी सेवाएं शामिल हैं।
इस संबंध में Gianpiero Calzolari, प्रेसिडेंट, BolognaFiere ने कहा कि, "PCIL - Personal Care Ingredients & Lab भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के इच्छुक हमारे हितधारकों के लिए नए कारोबारी अवसर पेश करता है।" "सौंदर्य प्रसाधन निर्माता और सप्लायर यहां प्रयोगशाला तकनीकों में नई चीज़ें, सबसे नवप्रवर्तक केमिकल्स, और नए संघटकों पर नवीनतम अनुसंधानों के परिणाम देखेंगे। PCIL सौंदर्य उद्योग के विकास हेतु एक अद्वितीय, वैश्विक नज़रिया पेश करेगा, और भावी चुनौतियों तथा रूझानों का सामना करने के नए समाधान सुझाएगा।"
PCIL के पहले संस्करण की घोषणा के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, Informa Markets in India ने कहा कि, "निजी और स्वास्थ्य देखभाल के उत्पादों के संबंध में उपभोक्ताओं के मन-मस्तिष्क पर, उनकी जागरूकता और खरीदारी के पैटर्नों पर COVID-19 महामारी का प्रभाव स्पष्ट और स्थायी रहा है। सामाजिक अलगाव और दूरी तथा भरपूर उपलब्ध 'एकांत समय' ने उपभोक्ताओं को खुद की देखभाल करने के तरीकों के बारे में ज्यादा जागरूक बनाया है जिससे इस उद्योग को एक बल मिला है। इसके अलावा, नवप्रवर्तन से प्रेरित बाज़ार ज़रूरतों के कारण, यहां प्राकृतिक संघटकों की मांग बढ़ी है क्योंकि अब ग्राहक, अपने द्वारा खरीदे जाने वाले उत्पादों के संघटकों को लेकर ज्यादा सजग होते जा रहे हैं, इसलिए खासतौर से त्वचा और बालों की देखभाल संबंधी उद्योग में उत्पाद निर्माताओं की ज़रूरतें प्रेरित हो रही हैं। अक्टूबर 2021 में बहुप्रतीक्षित Cosmoprof India के साथ, Personal Care Ingredients & Lab India (PCIL) शो अपने पहले संस्करण में निजी देखभाल संघटकों, मशीनरी और पैकेजिंग के क्षेत्रों में नवीनताओं और नए रूझानों की पेशकश के साथ खरीदारों और विक्रेताओं की औद्योगिक ज़रूरतें पूरी करेगा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा जानकारियों से भरपूर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। अक्टूबर तक मार्केटप्लेस में सामान्य स्थितियां और आत्मविश्वास बहाल होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा, खासकर भारत में टीकों के आगमन, यात्रा प्रतिबंधों में रियायतें आदि की हाल की खबरों को देखते हुए, और प्रदर्शनीकर्ताओं और विजिटरों को भागीदारी के लिए ज्यादा बेहतर और सुरक्षित स्थितियां प्रदान की जा सकेंगी। हम इस वर्ष बहुप्रतीक्षित जोरदार वापसी के साथ उद्योग जगत की भागीदारी के लिए उत्सुक हैं।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

दिमाग की नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण

लेख विभाग April 11 2023 501681

दिमाग की नस में ब्लॉकेज होना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। क्योंकि ऐसा होने पर दिमाग में पोषक तत्वों औ

नीट पीजी छात्रों के लिए प्रेपलैडर लाया ऑफ लाईन रैपिड रिविजन बूटकैम्प प्रोग्राम

नीट पीजी छात्रों के लिए प्रेपलैडर लाया ऑफ लाईन रैपिड रिविजन बूटकैम्प प्रोग्राम

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24598

21 दिनों के इस हाइब्रिड रैपिड रिविजऩ प्रोग्राम के माध्यम से प्रेपलैडर आपने सभी मेडिकल पीजी छात्रों क

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

एस. के. राणा November 03 2021 29793

पिछले 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए, तो वहीं इस दौरान 443 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई ह

लखनऊ में बनेगी होम्योपैथिक औषधि निर्माणशाला, रिसर्च पर भी फोकस रहेगा

लखनऊ में बनेगी होम्योपैथिक औषधि निर्माणशाला, रिसर्च पर भी फोकस रहेगा

रंजीव ठाकुर September 04 2022 26361

उत्तर प्रदेश में जल्द ही दवा कम्पनियों से होम्योपैथिक दवाओं की खरीद बंद होगी। राजधानी में होम्योपैथि

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

हे.जा.स. July 09 2021 30125

कॉलेज के जो छात्र सुबह नाश्ता नहीं करते, उनके लिए सुबह बादाम खाना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इससे

शरीर के इन अंगों पर दें ध्यान, सुंदरता में लगेगा चार चाँद

शरीर के इन अंगों पर दें ध्यान, सुंदरता में लगेगा चार चाँद

admin February 11 2022 40244

लड़कियों के शरीर के कुछ हिस्से जो उनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा सकतें हैं उपेक्षित रह जातें हैं। इस

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

श्वेता सिंह August 22 2022 32961

अभी तक देश के लगभग सभी एम्स अपने सामान्य नाम से जाने जाते थे लेकिन अब जल्द ही देशभर के 23 अखिल भारती

योग संपूर्ण मानवता के लिए है, हमें योग को जीना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

योग संपूर्ण मानवता के लिए है, हमें योग को जीना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विशेष संवाददाता June 21 2022 27680

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 23 2022 30983

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सी

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या 366 के पार

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या 366 के पार

विशेष संवाददाता September 08 2023 41813

जिला सर्विलांस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन मरीजों में पुष्टि हुई है उसमें

Login Panel