देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी को डेंगू से बचाव के उपायों पर समझाया। श्रमदान करके अपने परिसर की साफ सफाई और स्वच्छता पर जोर दिया। छतों पर बर्तन, कूलर आदि में जल जमाव नहीं होने दें। अतिरिक्त साफ सफाई का निर्देश दिया। पुलिस लाइन में नगर निगम की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव किया।

श्वेता सिंह
October 15 2022 Updated: October 16 2022 13:13
0 30480
वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित प्रतीकात्मक चित्र

वाराणसी (लखनऊ ब्यूरो)। वाराणसी में डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ती तादात पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। मरीजों की बाढ़ आने से जिला अस्पताल और मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में दिन भर भीड़ लग रहती है और देर रात तक तीमारदार अपने पेशेंट को लेकर अस्पतालों की ओपीडी में भी पहुंचते रहते हैं।

 

वाराणसी (varanasi) में डेंगू के बढ़ते प्रभाव और पुलिस महकमे में अब तक मिले 29 डेंगू (dengue) केस को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग (conferencing) के जरिए सभी को डेंगू से बचाव के उपायों पर समझाया। श्रमदान करके अपने परिसर की साफ सफाई और स्वच्छता पर जोर दिया। छतों पर बर्तन, कूलर आदि में जल जमाव नहीं होने दें। अतिरिक्त साफ सफाई का निर्देश दिया। पुलिस लाइन में नगर निगम की टीम ने एंटी लार्वा (larvae) का छिड़काव किया।

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पांच, मंगलवार को आठ के बाद बुधवार को भी आठ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें कुछ लोग घर पर इलाज (treatment) करा रहे हैं तो कुछ अस्पताल में भर्ती है। तेजी से संख्या बढ़ने का असर है कि कुल मरीजों की संख्या 112 पहुंच गई है। बीएचयू (BHU) अस्पताल, बरेका अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल में भी हर दिन नये मरीज (patients) पहुंच रहे हैं। मरीजों के बेड पर मच्छरदानी लगाने के साथ ही बचाव के अन्य उपाय किए जा रहे हैं। जिला मलेरिया (malaria) अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि बुधवार को बीएलडब्ल्यू, चितईपुर से दो-दो मरीज मिले हैं। जिन जगहों पर मरीज मिले हैं, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई करते रहने का निर्देश दिया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

हे.जा.स. January 28 2023 24711

हांगकांग बुधवार से सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा, इसे "खतरनाक दवा" के रूप में वर्गीकृत करेगा और इसकी तस्

फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 30 2026 735

अस्पतालों में बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

एस. के. राणा January 27 2022 24817

शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर पाया है कि टीकाकरण को

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता August 09 2023 46270

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरो

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

लेख विभाग January 04 2021 34140

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों क

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

विशेष संवाददाता March 27 2023 32178

देश में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में

लोहिया संस्थान में वार्षिक अनुसंधान दिवस-26 पर शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां  

लोहिया संस्थान में वार्षिक अनुसंधान दिवस-26 पर शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां  

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 679

इस वैज्ञानिक आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों तथा पीएचडी शोधा

बच्चे हो रहे लीवर फेलियर का शिकार: डा. प्रवीण झा

बच्चे हो रहे लीवर फेलियर का शिकार: डा. प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2023 78232

कई नवजात शिशु लीवर से संबंधित बीमारियों से पीडि़त होते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि अपने बच्चे का ब्लड ट

मेडिकल कॉलेज के नए भवन का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता April 03 2023 23017

डिप्टी सीएम ने बताया कि जिले में दवाओं और एक्सरे प्लेट की कोई कमी नहीं है।

बदलते मौसम और आतिशबाजी के धुएं से कई लोग बीमार

बदलते मौसम और आतिशबाजी के धुएं से कई लोग बीमार

अबुज़र शेख़ October 27 2022 26465

एसएनएमसी की ओपीडी में मंगलवार को ज्यादातर मरीज मौसम और पटाखों के धुएं की मार के पीड़ित मरीज़ अधिक सं

Login Panel