देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है जिसकी थीम रखी गयी है -"हम इंतजार नहीं कर रहे है"।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 30 2023 Updated: July 30 2023 19:59
0 47178
सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच सहारा हॉस्पिटल

लखनऊ। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में शुक्रवार को नि:शुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने फीता काटकर किया। इस शिविर में कई लोगों ने अपनी जांच करायी और लाभ प्राप्त किया। इस शिविर में वायरल हेपेटाइटिस के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में भी जानकारी दी गयी।

हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर गुप्ता व डॉक्टर दयाराम ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान परिवेश में हेपेटाइटिस बी और सी की बीमारी स्वास्थ्य क्षेत्र में एक चुनौतीपूर्ण समस्या है। पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है जिसकी थीम रखी गयी है -"हम इंतजार नहीं कर रहे है"। इस थीम का सार्थक उद्देश्य है कि बीमारी से ग्रसित होने से पहले ही इन्तजार न करके समय-समय पर अपने और स्वजनों की स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए।

डाक्टर्स ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के कारण पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसीलिए लोगों में जागरूकता बढ़ायी जा रही है।


बताया गया कि हेपेटाइटिस मुख्यत: ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, और ‘ई’ श्रेणी में होती है, इसमें हेपेटाइटिस ‘ए’ और ‘ई’ दूषित खाना खाने से और ‘बी’, ‘सी’, संक्रमित खून से फैलता है। हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ वायरस से पीलिया, सिरोसिस और लिवर कैंसर होने की आशंका रहती है। 


उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस ‘बी’ वायरस की खोज प्रोफेसर बीएस ब्लू बर्ग ने 28 जुलाई को 1960 के दशक में की थी, इसलिए डब्लूएचओ ने इसी दिन को ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ के रूप में घोषित किया है।

अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि सहारा हॉस्पिटल लोगों को इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ की समस्या से निपटने के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाता है। शिविर में सहारा हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठगणों एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ संजय श्रीवास्तव

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ संजय श्रीवास्तव

हुज़ैफ़ा अबरार December 22 2022 60126

महिलाओं में कूल्हे की हडडी टटने के सवाल पर डा. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी जीवन शैली में बदलाव

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

हे.जा.स. December 07 2025 5635

अवसादरोधी दवा सेर्ट्रालाइन मस्तिष्क में सेरोटोनिन की कार्यप्रणाली को बढ़ाकर काम करती है, जो आवेग निय

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 553

बच्चे के शुरुआती साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर बच्चा देर से बोल रहा है,

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

श्वेता सिंह September 28 2022 26876

पिछले हफ्ते ही गांव में बुखार फैलने की वजह से सीडीओ, डीपीआरओ और सीएमओ सहित कई अन्य अधिकारियों ने गां

7 साल के बच्चे के पेट में निकलीं 250 पथरी

7 साल के बच्चे के पेट में निकलीं 250 पथरी

आरती तिवारी August 27 2023 30926

राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में एक सात साल के बच्चे के पेट में पित्त की थैली से 250 ग्राम की 250

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

आनंद सिंह April 10 2022 41133

जंगल कौड़िया पीएचसी से जन आरोग्य मेला का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, कोरोना की तीसरी

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

एस. के. राणा October 18 2021 33323

एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,786 की कमी दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

एस. के. राणा March 09 2022 26436

बायोलॉजिकल ई ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए तैयार कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स के आपात इस्तेम

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

एस. के. राणा December 07 2025 6629

फेफड़ों के कैंसर के लिए अब तक देश में कोई राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम नहीं होने की वजह से जागरूकता ही ल

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

सर्दियों में फिजिकली फिट रहने के लिए करें योग

admin January 15 2022 35547

फिजिकली फिट रहने के लिए योगासन बहुत ही वैज्ञानिक तरीका है। योगासन शरीर में मेटाबॉलिक एनर्जी बढ़ाने म

Login Panel