देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है वहां के किशोर सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा।

एस. के. राणा
January 03 2022 Updated: January 03 2022 16:59
0 23265
आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए प्रतीकात्मक

नई दिल्ली (पीटीआइ)। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के गहराते खतरे के बीच किशोरों का सोमवार से टीकाकरण शुरू हो रहा है। सबसे पहले 15-18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इस आयुवर्ग के लिए सिर्फ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया था कि बच्चों पर उसकी वैक्सीन वयस्कों की तुलना में ज्यादा प्रभावी पाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वैक्सीन मिक्सिंग से बचने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है।

छह लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
किशोरों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर शनिवार से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। पोर्टल के रविवार शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक इस आयुवर्ग में छह लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ है। किशोरों के टीकाकरण के लिए जारी नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही आन स्पाट यानी मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। दूर दराज या जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है वहां के किशोर सीधे टीका केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और उन्हें तुरंत टीका भी लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक
दिशानिर्देशों के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के साथ आनलाइन बैठक की। उन्होंने 15-18 आयुवर्ग के किशोरों को टीका लगाने वालों और टीकाकरण टीम के सदस्यों का ओरिएंटेशन सुनिश्चित करने और लाभार्थियों को टीकाकरण केंद्रों की सही-सही जानकारी मुहैया कराने की भी सलाह दी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वस्थ रहने के लिए उपवास एक महत्वपूर्ण पद्धति है

स्वस्थ रहने के लिए उपवास एक महत्वपूर्ण पद्धति है

लेख विभाग October 04 2022 92949

प्राकृतिक इलाज में उपवास एक महत्वपूर्ण पद्धति है। बहुत से लोग कुछ समय के लिए भोजन न करके या अल्पाहा

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 37050

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

एस. के. राणा August 15 2022 39608

देश की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण कर लिया गया है। परीक्षण के आंकड़े प्राध

निखरी हुई त्वचा पाने के लिए घर में ऐसे बनाएं हर्बल बॉडी वॉश

निखरी हुई त्वचा पाने के लिए घर में ऐसे बनाएं हर्बल बॉडी वॉश

लेख विभाग October 22 2022 104933

अगर आपकी त्वचा हेल्थी है तो वो हमेशा ही खूबसूरत नजर आती है। ऐसा कोई नहीं है जो साबुन या बॉडी वॉश का

एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने जारी किए सख्त निर्देश

एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने जारी किए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता October 01 2022 39888

एम्स के नए निदेशक एम. श्रीनिवास ने  कई कड़े निर्देश जारी किए है। वहीं एम. श्रीनिवास ने वरिष्ठ कर्मचा

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

एस. के. राणा January 28 2023 24268

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सप्ताह में 4 से 5 ऑपरेशन पित्त की पथरी के किए जा रहे हैं।

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 1631

बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी

राष्ट्रीय निमोनिया दिवस पर नागरिक अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय निमोनिया दिवस पर नागरिक अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

विशेष संवाददाता November 13 2022 24165

इस वर्ष राष्ट्रीय निमोनिया दिवस की थीम “निमोनिया अफ्फेक्ट्स एवरीवन” रही यानी निमोनिया सभी को प्रभावि

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

आरती तिवारी October 06 2022 31470

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आज लगभग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसी

कोविड-19 के बार-बार इंफेक्शन से बढ़ जाता है मौत का खतरा- स्टडी

कोविड-19 के बार-बार इंफेक्शन से बढ़ जाता है मौत का खतरा- स्टडी

एस. के. राणा November 12 2022 32282

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि पहले संक्रमण के बाद एंटीबॉडी प्राप्त करने और वैक्सीन या फिर बूस्टर डोज

Login Panel