देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश के लोग पी रहें हैं घातक अशुद्ध पानी।

जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम के तहत जुटाए गए आंकड़ों से पता चला है कि पेयजल में अशुद्धियां पृथ्वी की सतह पर प्राकृतिक तौर पर मौजूद रसायन तथा मिनरल जैसे ऑर्सेनिक, फ्लोराइड, आयरन और यूरेनियम आदि की थीं।

एस. के. राणा
October 16 2021 Updated: October 16 2021 22:13
0 39849
देश के लोग पी रहें हैं घातक अशुद्ध पानी। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली (भाषा)। देश भर में एक सरकारी कार्यक्रम के तहत पेयजल के 13 लाख से अधिक नमूनों की जांच में 1.11 लाख से अधिक नमूने अशुद्ध पाए गए। ये नमूने सरकार के पेयजल जांच और निगरानी कार्यक्रम के तहत लिए गए थे। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम के तहत जुटाए गए आंकड़ों से पता चला है कि पेयजल में अशुद्धियां पृथ्वी की सतह पर प्राकृतिक तौर पर मौजूद रसायन तथा मिनरल जैसे ऑर्सेनिक, फ्लोराइड, आयरन और यूरेनियम आदि की थीं। इसमें यह भी कहा गया कि जल स्रोतों के निकट भारी धातु की उत्पादन इकाइयों के कारण भी जल में अशुद्धियां हो सकती हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा जल शोधन संयंत्रों के सही से काम नहीं करके के कारण अथवा जलापूर्ती तंत्र सही नहीं होने से भी पानी में अशुद्धियां हो सकती हैं। आंकड़ों के अनुसार, प्रयोगशालाओं में 13,17,028 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,11,474 नमूनों में अशुद्धियां पाई गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि अगर पानी का नमूना गुणवत्ता जांच में खरा नहीं उतरता है तो अधिकारियों को ऑनलाइन इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है और वे जांच कर सकते हैं कि क्या कोई कार्रवाई की गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पानी के नमूनों की जांच 2,011 सक्रिय प्रयोगशालाओं में की जा रही है और अब तक 2,05,941 गांवों के पानी की जांच की जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) का उपयोग करके पानी की गुणवत्ता की निगरानी भी शुरू कर दी है, जिसके तहत हर गांव की पांच महिलाओं को अपने गांव में इन गतिविधियों का नेतृत्व करने के लिए इन किटों का उपयोग करके पानी की गुणवत्ता निगरानी में प्रशिक्षित किया जाता है।

डेटा में कहा गया है कि 7,39,362 उपयोगकर्ताओं को एफटीके का उपयोग करके पानी के नमूनों के परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया है और 32,697 गांवों में किट का उपयोग करते हुए 6,27,752 नमूनों की जांच की गई है और 22,518 दूषित नमूने पाए गए हैं।

गौरतलब है कि जल के नमूनों की जांच का कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत शुरू किया गया है जिसका मकसद नलों के जरिए घरों तक सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

आरती तिवारी October 14 2022 38430

राजधानी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के कई अस्पतालों में डेडिकेटेड डेंगू वार्ड बन

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32658

मेरठ मेडिकल कालेज के विषाणु वैज्ञानिक डॉक्टर अमित गर्ग ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्थिति साफ़ की ह

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

हे.जा.स. January 29 2023 39575

मोहम्मद आरिफ ने दावा किया कि 2 बच्चों की मौत के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गोठ में हुई मौतों के का

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय October 16 2021 50284

स्तनों को दृढ़ करने के लिए कुछ व्यायाम और अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। सर्जिकल विकल्प भी उपलब्ध हैं,

अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक के बाद रिपब्लिकन सांसद हुए कोरोना संक्रमित।

अमेरिका में वैक्सीन की पहली खुराक के बाद रिपब्लिकन सांसद हुए कोरोना संक्रमित।

हे.जा.स. January 06 2021 24287

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद केव‍िन ब्रैडी को फाइजर कंपनी के COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी। उसक

ये हैं गर्मियों में टैनिंग दूर भगाने के घरेलू रामबाण उपाय

ये हैं गर्मियों में टैनिंग दूर भगाने के घरेलू रामबाण उपाय

आरती तिवारी August 17 2022 33226

सूरज की यूवी किरणों के कारण त्वचा पर टैन हो जाता है और इस कारण त्वचा सुस्त और बेजान नजर आने लगती है,

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2022 33459

एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रह

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

हे.जा.स. July 11 2022 34907

बाल यौन शोषण के आघात से पैनिक अटैक आ सकता है और दिल के दौरे के वजह से जिंदगी खत्म हो सकती है। शिकार

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी August 08 2023 30009

सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जर

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2022 32020

2020-21 की नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में लेप्रोसी के 8921

Login Panel