देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल चुकी और अब इस बीमारी ने चीन में भी दस्तक दे दी है। चीन के चोंगकिंग शहर में शुक्रवार को विदेश से आया एक व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मिला।

आरती तिवारी
September 18 2022 Updated: September 18 2022 20:32
0 25241
अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल चुकी  और अब इस बीमारी ने चीन में भी दस्तक दे दी है। चीन के चोंगकिंग शहर में शुक्रवार को विदेश से आया एक व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मिला। इस तरह चीन में मंकीपॉक्स का पहला केस दर्ज किया गया। चोंगकिंग में मौजूद चीनी अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संक्रमित व्यक्ति को तुरंत क्वारंटीन में भेज दिया।

 

वहीं म्यूनसिपल हेल्थ कमीशन (health commission) के मुतबिक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट (isolate) कर दिया गया है और अब उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया है। खबरों के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति विदेश से ट्रांजिट फ्लाइट के जरिए चोंगकिंग शहर पहुंचा था। कोविड के लिए क्वारंटीन पीरियड के दौरान संक्रमित व्यक्ति के त्वचा पर लाल चकत्ते देखे गए। इसके बाद टेस्ट में वह मंकीपॉक्स (monkeypox ) से संक्रमित पाया गया।

 

मंकीपॉक्स के मामले दुनियाभर के 90 देशों में सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)  ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य (global health) आपातकाल भी घोषित कर दिया है। दुनियाभर में अब तक 60 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, हाल के दिनों में कुछ देशों में इसके एकाध मामले रिपोर्ट किए गए। कोरोना वायरस (Corona virus) से जूझती दुनिया अब मंकीपॉक्स को लेकर भी चिंतित है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 42159

डिप्टी डायरेक्टर डॉ कायला लार्सन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हाल ही में चलाये गए सामूहिक दवा

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

हे.जा.स. March 23 2023 32671

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए हैं, सिर्फ मुंबई में बुध

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हर दिन 35 फीसदी का हो रहा इज़ाफ़ा, हालात हुए गंभीर

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हर दिन 35 फीसदी का हो रहा इज़ाफ़ा, हालात हुए गंभीर

एस. के. राणा January 02 2022 36068

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पूरे देश की बात करें तो यहां पर ओमि

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

एस. के. राणा December 30 2021 39655

इधर कोरोना के मामले में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

डार्क सर्किल से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

डार्क सर्किल से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

admin January 13 2022 28684

अनेक कारणों से आंखों के नीचे की स्किन पतली पड़ जाती है। नीचे की रक्तवाहिका नीले या हरे रंग के घेरे क

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

लेख विभाग April 19 2022 30453

हाइपरटेंशन भारत में हृदय रोगों के सबसे प्रमुख जोखिम के कारकों में से एक है। रक्‍त वाहिकाओं में बाधा

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30578

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

एस. के. राणा May 05 2023 39664

सफदरजंग अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनुभव गुप्ता ने कहा, ‘‘सबसे पहले चिकित्सकों की टीम

ट्रॉमा सेंटर में होंगी पैथोलॉजी जांचें और रेडियो डायग्नोसिस

ट्रॉमा सेंटर में होंगी पैथोलॉजी जांचें और रेडियो डायग्नोसिस

आरती तिवारी September 07 2023 36006

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भीड़ का प्रबंधन करने के लिए नई योजना लागू होने जा रही। इसके तहत ट्रॉमा

Login Panel