देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच्चों की मौत हुई है। वहीं 2 बच्चे अभी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

श्वेता सिंह
August 25 2022 Updated: August 25 2022 20:36
0 39900
यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत प्रतीकात्मक चित्र

बांदा (लखनऊ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लोग इस समय दहशत में जीने को मजबूर हैं और वजह है एक अनजान बीमारी। जानकारी के मुताबिक एक अनजान बीमारी के कारण छोटे बच्चों की मौत हो रही है। गांव वालों की अनुसार इस बीमारी में अचानक से गले में सूजन आ जाती है और तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे की मौत हो जाती है।

 

लोगों में बढ़ती दहशत को देखते हुए डब्ल्यूएचओ (WHO) की टीम व बांदा के सीएमओ और उसकी टीम भी गांव आ चुकी हैं और इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच्चों की मौत हुई है। वहीं 2 बच्चे अभी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। गले में सूजन के चलते गाँव में इस बीमारी को गलाघोंटू (strangulation) बीमारी का नाम दिया जा रहा है लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर यह बीमारी कौन सी है।

 

ये हैं बीमारी के लक्षण - Symptoms of the disease

बताया जा रहा है कि बच्चों में पहले हल्के सर्दी-जुकाम के लक्षण (symptoms) दिखाई देते हैं और फिर उसके बाद अचानक से तेज बुखार हो जाता है। इसके बाद बच्चों के गले में अचानक से सूजन (swelling) आ जाती है और तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे की मौत हो जाती है।

 

मौके पर मौजूद जांच कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों में जो लक्षण (symptoms) दिख रहे हैं वे डिप्थीरिया (diphtheria) बीमारी से मेल खाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि जब तक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना बहुत जल्दी होगी।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नए वायरस ने दी दस्तक, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान तैयार

नए वायरस ने दी दस्तक, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान तैयार

आरती तिवारी March 16 2023 24166

यूपी में कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच बरकरार रखने में अहम कदम उठाए गए हैं। इफेक्टिव वैक्सीन मैनेजमे

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

हुज़ैफ़ा अबरार September 05 2021 46087

यदि आप या आपके घर में कोई वायरल से पीड़ित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि होम्योपैथी में

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

विशेष संवाददाता September 26 2022 36503

चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने की दिशा में भी पहल शुरू की गई है। इनकी नियुक्

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28265

देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैतालपुर का औचक निरीक्षण कि

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग June 02 2022 55087

यदि थायराइड हार्मोन पर्याप्त न हो, तो शरीर के बहुत से कार्य की गति धीमी हो जाती है। अंडरएक्टिव थायरॉ

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

लेख विभाग January 03 2021 22724

डा. दीपक ने कहा सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई होता है। सर्दियों मे

एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया

एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया

एस. के. राणा April 14 2022 26762

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 148,443 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इ

गंजेपन का कारण और इलाज

गंजेपन का कारण और इलाज

लेख विभाग January 31 2022 51140

गंजापन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके सिर पर से बहुत ज्यादा बाल गिरते हैं, और आपका स्कैल्प स्पष्ट रूप

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

श्वेता सिंह August 21 2022 25787

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ यूपी में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो को

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98885

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

Login Panel