देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि किसी भी महामारी की आशंका को समय रहते रोकने के लिए यदि हम हर तिमाही में संक्रमण दर में हो रहे बदलाव को समझते रहें, तो भविष्य में महामारी पर लगाम लगाया जा सकता है। वीआरडीएल (Virus Research and Diagnostic Labs )नेटवर्क हमारे लिए पहली निगरानी चौकी की तरह काम करता है

एस. के. राणा
November 02 2025 Updated: November 02 2025 16:33
0 2933
देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारत में संक्रामक रोगों का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल के शुरूआती छह महीने में हर नौंवा भारतीय किसी न किसी संक्रामक रोग से संक्रमित पाया गया। आईसीएमआर के मुताबिक देश में संक्रामक रोगों (infectious diseases) की दर में हल्की लेकिन अहम बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आईसीएमआर के वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब्स (Virus Research and Diagnostic Labs) ने जनवरी से जून 2025 के बीच कुल 4.5 लाख से अधिक मरीजों के नमूनों की जांच की। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से मार्च के बीच 2,28,856 मरीजों के नमूनों में से 24,502 (10.7%) में रोगजनकों (pathogens) की पहचान हुई। वहीं अप्रैल से जून 2025 में 2,26,095 नमूनों में से 26,055 (11.5%) पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार संक्रमण दर में 0.8 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो संक्रमण प्रसार के रुझान पर निगरानी मजबूत करने का संकेत देता है।

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि किसी भी महामारी की आशंका को समय रहते रोकने के लिए यदि हम हर तिमाही में संक्रमण दर में हो रहे बदलाव को समझते रहें, तो भविष्य में महामारी पर लगाम लगाया जा सकता है। वीआरडीएल (Virus Research and Diagnostic Labs )नेटवर्क हमारे लिए पहली निगरानी चौकी की तरह काम करता है। आईसीएमआर ने संक्रामक रोगों के प्रसार की निगरानी के लिए पूरे देश की प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क बनाया है। जिसमें 100 से भी ज्यादा वीआरडीएल प्रयोगशालाएं हैं। यहां पहुंचने वाले नमूनों का डाटा एकत्रित करने के बाद उसकी रिपोर्टिंग आईसीएमआर को सौंपी जा रही है।


मानसून और गर्मी में बढ़ते हैं संक्रमण -Infections increase during monsoon and summer 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल से जून के महीनों में तापमान और नमी बढ़ने के चलते आम तौर पर डेंगू, चिकनगुनिया, इंफ्लूएंजा और श्वसन से जुड़े संक्रमण तेजी से फैलते हैं। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के वरिष्ठ डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि यह मौसम संक्रमण रोगों को बढ़ावा देता है। मच्छर जनित रोगों (mosquito-borne diseases) से लेकर वायरल फीवर (viral fevers) तक, इस अवधि में मामलों में उछाल स्वाभाविक है। वीआरडीएल प्रयोगशालाओं का डाटा इस मौसमी वृद्धि का स्पष्ट संकेत दे रहा है।


389 आईसीएमआर की रिपोर्ट बताती है कि इस साल अप्रैल से जून माह के बीच कुल 389 रोग समूह पाए गए जिनमें सर्वाधिक 191 मामले कण्ठमाला रोग, खसरा, रूबेला, डेंगू, चिकनगुनिया, रोटा वायरस, नोरो वायरस, वैरिसेला जोस्टर वायरस, ह्यूमन हर्पिस वायरस और एस्ट्रोवायरस शामिल हैं। कुछ विशेष रोगजनकों की मौजूदगी की ओर संकेत किया है जिनमें मच्छर जनित वायरस के अलावा श्वसन संक्रमण और जल जनित रोग शामिल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 29974

दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 26653

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31887

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

यूपी वासियों को मिलेगी 6  नए अस्पतालों की सौगात

यूपी वासियों को मिलेगी 6 नए अस्पतालों की सौगात

आरती तिवारी October 16 2022 24671

यूपी की जनता को जल्द ही 6 अस्पताल की सौगात मिलेगी। वहीं कई जिलों में हॉस्पिटलों का निर्माण कार्य तेज

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 29189

अगले दो हफ्ते चुनौतीपूर्ण, सभी प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन जरूरी। जिस संयम से मनाई ईद, उसी सादगी से हो

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

लेख विभाग July 09 2022 75895

सामान्यतः यह टेस्ट गर्भधारण के बाद दूसरी तिमाही में किया जाता है, जिस समय तक भ्रूण का हृदय इतना विकस

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

लेख विभाग March 15 2021 41355

जो लोग रात में गहरी नींद लेते हैं, उनकी ब्रेन इंजरी को ठीक होने में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है।

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

हे.जा.स. July 06 2021 30829

अमेरिका में अल्कोहल की भाप को अंदर लेकर कोरोना के इलाज पर प्रयोग किए जा रहे हैं।अब तक के परीक्षण से

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

लेख विभाग May 09 2023 29522

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के

Login Panel