देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से वडोदरा आया एक व्यक्ति एक्सई स्वरूप से संक्रमित मिला है। नमूने का जीनोमिक विश्लेषण चल रहा है ।

विशेष संवाददाता
April 10 2022 Updated: April 10 2022 00:47
0 37553
गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। गुजरात से मिले कोविड-19 के एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोम विश्लेषण (Genome analysis) किया जा रहा है और इसके नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सबसे पहले ब्रिटेन (Britain) में पाए गए ओमीक्रोन (Omicron) के नए स्वरूप एक्सई (XE) के खिलाफ चेतावनी जारी की है और कहा है कि यह अभी तक कोविड-19 (covid-19) के किसी भी स्वरूप के मुकाबले अधिक संक्रामक हो सकता है। एक्सई स्वरूप ओमीक्रोन के दो उप-स्वरूपों बीए.1 और बीए.2 दोनों का मिश्रण है।

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से वडोदरा आया एक व्यक्ति एक्सई स्वरूप से संक्रमित मिला है।

इससे पहले मुंबई नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा था कि फरवरी के अंत में दक्षिण अफ्रीका से आयी एक महिला मार्च में एक्सई स्वरूप से संक्रमित पायी गयी थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मंत्रालय ने बुधवार शाम को कहा था कि मौजूदा साक्ष्य यह संकेत नहीं देते हैं कि यह एक्सई स्वरूप का मामला है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा था, ‘‘भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम (INSACOG) विशेषज्ञों ने नमूने की फास्टक्यू फाइल का विश्लषण किया और पाया कि मुंबई की महिला को संक्रमित करने वाले इस स्वरूप की जीनोमिक संरचना (genomic structure) एक्सई स्वरूप की जीनोमिक संरचना के अनुरूप नहीं है।’’

सूत्रों ने बताया कि गुजरात से मिले एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोमिक विश्लेषण चल रहा है और नतीजे जल्द ही आने उम्मीद है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस और इसके वैरिएंट को खत्म करने वाले एंटीबॉडीज की हुई पहचान

कोरोना वायरस और इसके वैरिएंट को खत्म करने वाले एंटीबॉडीज की हुई पहचान

हे.जा.स. December 31 2021 41776

अध्ययन में शामिल वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डेविड वीसलर के अ

गणतंत्र दिवस पर लगेगा कैंसर निवारण कैंप

गणतंत्र दिवस पर लगेगा कैंसर निवारण कैंप

विशेष संवाददाता January 25 2023 27203

जिला अस्पताल में 26 जनवरी को राष्ट्रीय कैंसर निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क कैंसर परामर्श तथा

सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 23496

स्किन की देखभाल तो वैसे हर मौसम में और हमेशा ही करनी चाहिए, लेकिन सर्दियों में स्किन से संबंधित ज्या

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता की हासिल, हार्ट फेल होने पर भी जी सकेंगे लोग

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता की हासिल, हार्ट फेल होने पर भी जी सकेंगे लोग

विशेष संवाददाता December 29 2022 33459

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा यंत्र बनाया है जो लोगो

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

रंजीव ठाकुर May 07 2022 37103

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन र

कोरोना को लेकर यूपी सरकार ने नए आदेश जारी किए

कोरोना को लेकर यूपी सरकार ने नए आदेश जारी किए

आरती तिवारी December 24 2022 31791

प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए गए। इसके अलावा

एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती

एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती

विशेष संवाददाता September 22 2022 36461

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1500 रुपए देने हो

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रही हड्डियों की बीमारियाँ: डॉ जी पी गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 35762

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की समस्याएं देखी जाती है। लगभग 45 साल की उम्र में जब मेनोपॉज होत

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

आरती तिवारी October 31 2022 29036

यूपी के कई जिलों में बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। स्थिति यह है कि

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

एस. के. राणा December 22 2021 28606

यह सामने आया है कि कोरोना के स्पाइक जीन में हुए म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन की प्रभावशीलता में थोड़ी

Login Panel