देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबाद हुए टीकों समेत) का इस्तेमाल हुआ है।

एस. के. राणा
June 10 2021 Updated: June 10 2021 04:00
0 24109
राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा तीन लाख से अधिक खुराकें अगले तीन दिन के भीतर उन्हें मिल जाएंगी। उसने बताया कि अब तक राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को 25 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं। ये खुराकें उन्हें भारत सरकार की ओर से नि:शुल्क तरीके से तथा राज्यों द्वारा सीधे खरीद की श्रेणी में दी गई हैं।

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबाद हुए टीकों समेत) का इस्तेमाल हुआ है। उसने बताया, ‘‘ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीकों की कुल 1,33,68,727 खुराक अब भी मौजूद हैं। इसके अलावा, अगले तीन दिन में और 3,81,750 खुराकें उन्हें उपलब्ध करवाई जाएंगी।’’

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके दे रही है। इसके अलावा राज्य टीकों की सीधी खरीद भी कर सकते हैं। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण देश में एक मई को आरंभ हुआ था। महामारी से निबटने की सरकार की व्यापक रणनीति का एक अहम स्तंभ टीकाकरण है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

विशेष संवाददाता December 17 2022 26089

देश भर में फैले आईसीएमआर के करीब 28 संस्थान मिलकर वायरल इंफेक्शन पर अध्ययन को पूरा करेंगे, जिसमें वा

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

हे.जा.स. October 07 2022 33959

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72

शाबाश! फाइलेरिया चैम्पियन लालता प्रसाद अब दे रहे है एमएमडीपी प्रशिक्षण

शाबाश! फाइलेरिया चैम्पियन लालता प्रसाद अब दे रहे है एमएमडीपी प्रशिक्षण

रंजीव ठाकुर September 17 2022 40245

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य और पूर्व में एमएमडीपी का प्रशिक्षण ले चुके हरदौरपुर ग्राम के

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24442

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

कोरोना के इलाज की बेहद सस्ती व प्रभावी दवा का लखनऊ में चल रहा परीक्षण
ब्रिटेन 22 नवंबर से देगा कोवैक्सीन को मान्यता।

ब्रिटेन 22 नवंबर से देगा कोवैक्सीन को मान्यता।

हे.जा.स. November 09 2021 25670

22 नवंबर से यूके भारत की कोवॉक्सिन (Covaxin) को भी आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करेगा। इसके बाद दो

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 31813

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

गोरखपुर जैसे शहर में कम नर्सिंग संस्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है: आशुतोष मिश्रा

गोरखपुर जैसे शहर में कम नर्सिंग संस्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है: आशुतोष मिश्रा

आनंद सिंह March 13 2022 62242

गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट की ख्याति दूर-दूर तक है। हमारे शिक्षक मंझे

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

रंजीव ठाकुर August 23 2022 454425

किडनी फेल, लिवर फेल और कैंसर के मरीजों के लिए हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेस

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36725

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

Login Panel