देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डायबिटीज के कारण किडनी की बीमारी हो सकती: डा. दीपक दीवान

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि हाई ब्लड शुगर नेफ्रॉन और किडनी में ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिससे किडनी का कामकाज बाधित होता है। बहुत ज्यादा शुगर का लेवल होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होती है। 

हुज़ैफ़ा अबरार
February 02 2023 Updated: February 02 2023 01:43
0 29855

लखनऊ। भारत को विश्व की डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। यहाँ पर 80 मिलियन से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीडि़त हैं। आने वाले समय में जैसे-जैसे डायबिटीज मरीजों की संख्या बढ़ेगी वैसे-वैसे किडनी वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ती जायेगी। ऐसा देखा गया है कि डायबिटीज (diabetes) से पीडि़त लोगों में जो किडनी की बीमारी सबसे ज्यादा होती है, वह बीमारी क्रॉनिक किडनी डिजीज (chronic kidney disease) है। सीकेडी (kidney failure) होने से किडनी फेलियर होता है। 

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी (Regency Superspeciality) लखनऊ के डॉ दीपक दीवान ने बताया कि कैसे डायबिटीज से जानलेवा बीमारियाँ होती है और हमें इन बीमारियों से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो सीकेडी से पीडि़त मरीज है उसमे 70 प्रतिशत डायबिटीज के मरीज हैं। सीकेडी की बीमारी में किडनी की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है जिसके कारण शरीर में तरल पदार्थ (fluids), इलेक्ट्रोलाइट्स (electrolytes), यूरिया (urea) और क्रिएटिनिन (creatinine) जैसे अपशिष्ट उत्पादों की मात्रा बहुत ज्यादा जमा होने लगती है। 

सीकेडी के अंतिम स्टेज में जिंदा रहने का एकमात्र तरीका यह है कि आप डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट कराएँ। अभी हमारे पास 200 मरीज डायलिसिस (dialysis) करा रहे हैं। इन 200 में से 20 मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट (kidney transplant) की जरूरत है। सीकेडी के केस में मुश्किल बात यह होती है कि इसे विकसित होने में काफी समय लगता है। शुरुआत में इसके लक्षण (symptoms) ज्यादा नजऱ नहीं आते हैं, मतलब जब तक आप खुद की जांच नहीं करवाते हैं, तब तक आपको पता नहीं चल पाता है कि आप सीकेडी (CKD) से पीडि़त हैं या नहीं। 

ज्यादातर लोगों को इस बीमारी के बारे में तब पता चलता है जब यह एडवांस स्टेज में पहुंच जाती है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि डायलिसिस से जीवन में सुधार देखने को मिलता है। वहीं जहाँ तक जीवन की गुणवत्ता में सुधार और समाधान की बात है तो ट्रांसप्लांट कराना सबसे बेहतरीन उपाय होता है। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज (type 2 diabetes) से पीडि़त है, या 5 साल से ज्यादा समय से आप टाइप 1 डायबिटीज (type 1 diabetes) के शिकार है, तो शुरुआत में ही आपको किडनी की बीमारियों के लिए खुद की जांच कराने की सलाह दी जाती है। इसके बाद भी नियमित जांच (regular checkups) कराते रहना चाहिए।

स्वस्थ लाइफस्टाइल (healthy lifestyle) की आदतें अपनाना जैसे कि संतुलित खानपान का सेवन, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, हाइड्रेटेड रहना (staying hydrated), दिन में 7 से 9 घंटे सोना, और अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित डोज के अनुसार अपनी दवाएं खाना आदि से डायबिटीज से होने वाली किडनी की समस्याओं से बचा जा सकता है या कम किया जा सकता है।

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि हाई ब्लड शुगर नेफ्रॉन (filtering unit of the kidney) और किडनी में ब्लड वेसेल्स (blood vessels) को नुकसान पहुंचाता है, जिससे किडनी का कामकाज बाधित होता है। बहुत ज्यादा शुगर का लेवल (high sugar level) होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होती है। 

हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) से भी किडनी को नुकसान पहुंचता है। जैसा कि यह कहा जाता है कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होता है। इस रोकथाम को ज्यादा तवज्जों दें। इसलिए प्रीडायबिटीज ग्रुप में आने वाले लोगों के लिए हम डायबिटीज की शुरुआत और इससे होने वाली किडनी की बीमारियों से बचने की सलाह देते हैं। किडनी की बीमारी की शुरुआत को रोकने या देरी करने का सबसे बेहतर उपाय यह है कि आप नियमित अंतराल अपना ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

श्वेता सिंह September 15 2022 24294

बुखार से पीड़ित कोतवाली और आगरा कॉलेज क्षेत्र की दो महिलाओं की बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोल

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

अबुज़र शेख़ October 27 2022 20153

त्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिनकी आर्थिक स्थित

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35332

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2022 40325

तंबाकू उन्मूलन केंद्र की परामर्शदाता डा. रजनीगंधा ने बताया कि केंद्र पर न केवल काउंसलिंग की जाती है

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

हे.जा.स. December 11 2021 37831

पिछले कुछ हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वाल कोरोना संक्रमित मरीजों में से केवल 30% ही गंभीर रूप

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 30224

कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

आरती तिवारी September 17 2022 112272

घी और सौंठ, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। बहुत से लो

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

वृद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, ऐसे मिलेगी जानकारी

विशेष संवाददाता March 05 2023 28890

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य और पर्यटन विभा

अमेरिका के अस्पताल में सूअर का दिल लगवाने वाले मरीज़ की मौत

अमेरिका के अस्पताल में सूअर का दिल लगवाने वाले मरीज़ की मौत

हे.जा.स. March 11 2022 29588

करीब दो महीने पहले एक अभूतपूर्व प्रयोग के तहत अमेरिका में जिस व्यक्ति को सूअर का हृदय लगाया गया था,

फाइलेरिया उन्मूलन की राह पर यूपी, अब साल में एक बार चलेगा एमडीए

फाइलेरिया उन्मूलन की राह पर यूपी, अब साल में एक बार चलेगा एमडीए

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2025 3346

इन जिलों में चलेगा एमडीए - लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, भदोही, पीलीभीत, श

Login Panel