देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

एम्स गोरखपुर में देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने चिकित्सकों को सलाह देते हुए कहा कि डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री प्राप्त करने तक नहीं है बल्कि उसके बाद भी शोध की बहुत सारी संभावनाएं हैं। उपचार से बेहतर बचाव है, लेकिन उपचार को नजरअंदाज नहीं करना है और बचाव पर विशेष जोर देना है।

रंजीव ठाकुर
August 05 2022 Updated: August 05 2022 01:49
0 29546
डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी एम्स गोरखपुर में देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी

गोरखपुर। सीएम योगी ने एम्स में नवनिर्मित 500 सीट के ऑडिटोरियम व देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने तम्बाकू पर असरदार नियंत्रण की बात करते हुए कहा कि तंबाकू नियंत्रण के लिए एम्स पहल कर रहा है यह महत्वपूर्ण है।

 

एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) में देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र (India's first Tobacco Control Center) का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने चिकित्सकों को सलाह (advised the doctors) देते हुए कहा कि डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री प्राप्त करने तक नहीं है बल्कि उसके बाद भी शोध की बहुत सारी संभावनाएं हैं। उपचार से बेहतर बचाव है, लेकिन उपचार को नजरअंदाज नहीं करना है और बचाव पर विशेष जोर देना है। 

सीएम योगी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस (encephalitis in eastern UP) का जिक्र करते हुए कहा कि जागरूकता से यह लड़ाई पूरी हुई और अब इसी तरह तंबाकू नियंत्रण (tobacco controlv) भी करना है। एक डॉक्टर का दायित्व होता है कि किसी भी बीमारी का उपचार करने के साथ ही उसका रिसर्च पेपर भी तैयार करें। वह नियमित ओपीडी (OPD) में बैठता है तो एक तो उसकी लोकप्रियता बढ़ती है दूसरे उस बीमारी पर एक रिसर्च पेपर (research paper) भी तैयार हो जाता है।

 

सीएम योगी ने कहा कि मेरी सरकार बनने के बाद सरकारी कार्यालयों में तंबाकू या गुटखा खाकर प्रवेश पर प्रतिबंध (no entry of tobacco or gutkha) लगाया गया जो अभी जारी है। तंबाकू नियंत्रण के लिए एम्स (AIIMS) पहल कर रहा है यह महत्वपूर्ण है। हमने देखा है कि सिगरेट की डिब्बी पर लिखा रहता है तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है (tobacco is injurious to health) इसके बावजूद मैंने डॉक्टरों को रोगी के पास कश लगाते  देखा है। डॉक्टर यदि पहल करते हैं तो लोगों को भरोसा होगा। 

तंबाकू से अनेक प्रकार की बीमारियां होती हैं। यह उन्हीं के लिए हानिकारक नहीं है जो तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं बल्कि उनकी संगत में रहने वाले लोगों को भी इसका नुकसान होता है। इससे बचने में जागरूकता का पक्ष ज्यादा है। अधिक से अधिक जनमानस को जागरूक करके हम तंबाकू के खतरों से बचा सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

रंजीव ठाकुर July 28 2022 39175

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से ब

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

रंजीव ठाकुर May 03 2022 31365

राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ
राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 7574

नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रूप स

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35415

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

आरती तिवारी May 11 2023 24835

पीएमएसएमए दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती को प्रसव पूर्व कम से कम ए

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 29013

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता February 09 2023 36879

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अपर जिला अधिकारी ने डॉक्टरों की उप

प्रदेश में कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रकोप।

प्रदेश में कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रकोप।

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2021 33178

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 2,57,135 सैम्पल टेस्ट किए गए। इस दौरान 340 नए केसों की पहचान की गई

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

लेख विभाग February 21 2021 42652

ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तर

Login Panel