देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण को पहले के मुकाबले और भी बेहतर ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे।

रंजीव ठाकुर
September 15 2022 Updated: September 16 2022 00:27
0 38388
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण को पहले के मुकाबले और भी बेहतर ढंग से चलाया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे।

 

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (Medical and Health), बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा ग्राम्य विकास (Rural Development), पंचायतीराज, कृषि एवं सिंचाई और पशुपालन विभाग सहित 11 विभाग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान (CDC campaign) के तीसरे चरण को चलाएंगे।

 

उन्होंने (Chief Secretary) कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (AES) पर प्रभावी ढंग से काबू किया गया है। ऐसे में वायरस (viruses) व बैक्टीरिया जनित बीमारियों (bacterial diseases) से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।

 

मुख्य सचिव (Durga Shankar Mishra) ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता (ASHA) व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi) द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करें और संक्रामक रोग (communicable disease) से ग्रस्त लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौपें और ऐसे लोगों का उपचार कराया जाए। सभी जिलों में संक्रामक रोगों (infectious diseases) से बचाव के लिए साफ-सफाई और जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।

 

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में संचारी रोगों से बचाव के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Specialized Communicable Disease Control) चलाया जाएगा। इसी बीच 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान (Dastak campaign) भी चलाया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26780

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के चिकित्सकीय गर्भपात कराने की मंजूरी दी

एस. के. राणा March 11 2022 31236

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 10 वर्षीय गर्भवती बच्ची के लिए चिकित्सकीय ग

कोरोना के तीसरी लहर की तरफ बढ़ा देश, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 90,928 नए मामले दर्ज़ 

कोरोना के तीसरी लहर की तरफ बढ़ा देश, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 90,928 नए मामले दर्ज़ 

एस. के. राणा January 06 2022 25865

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए ह

Clitorally Stimulated Orgasms Are Associated With Better Control of Sexual Desire and Not Associated With Depression or Anxiety, Compared With Vaginally Stimulated Orgasms

Clitorally Stimulated Orgasms Are Associated With Better Control of Sexual Desire and Not Associated With Depression or Anxiety, Compared With Vaginally Stimulated Orgasms

NCBI March 02 2023 53350

Most women reported that clitoral and vaginal stimulation is important in orgasm. Women experience o

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 30 2023 29472

दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 300 महिलाओं पर शोध हुआ, जिसमें पता चला कि-परिव

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

विशेष संवाददाता July 14 2023 42383

सीएमएस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के ल

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

इन्सेफेलाइटिस की तरह संचारी रोगों को भी खत्म कर देंगेः योगी

आनंद सिंह April 03 2022 35663

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान के 54 मोबाइल वाहनों को हरी झ

दांतो का स्वास्थ्य: जागरूकता की कमी या खानपान में लापरवाही 

रंजीव ठाकुर April 22 2022 31218

दातुन या परम्परागत मंजन वैक्टीरिया को मारता तो है लेकिन ये दांतों की सफाई पूरी तरह नहीं करता है। टूथ

क्रेडाई ने खोला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक होम। 

क्रेडाई ने खोला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बैंक होम। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2021 27608

क्रेडाई ने अपने सदस्य बिल्डर व उनके कर्मचारियों के लिए कोविड सीएसआर एक्टिविटी के तत्वाधान में ऑक्सीज

एम्स में लाभार्थियों का मिलेगा कैशलेस इलाज, बुजुर्ग मरीजों को भाग-दौड़ से मिलेगी राहत

एस. के. राणा May 23 2023 31747

मंत्रालय ने कहा, इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों (सेवानिवृत्त पेंशनभोगी) को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि स्

Login Panel