देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में होना स्वस्थ शिशु की गारण्टी - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्य सरकार कुपोषित बच्चों के लिये उचित पोषण की व्यवस्था आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से करती है। कोरोना के कारण अभी तक आंगनवाड़ी केन्द्र बंद थे, किन्तु अब कोरोना धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और आंगनबाड़ी केन्द्र खुल रहे हैं।

0 25593
गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में होना स्वस्थ शिशु की गारण्टी  - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज विकास खण्ड सरोजनीनगर के ग्राम धामापुर में

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने आंगनवाड़ी केन्द्रों व प्राथमिक विद्यालयों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधि तथा गांव के संभ्रान्त लोग यह प्रयास करें कि गर्भवती महिलाओं का सौ प्रतिशत प्रसव अस्पतालों में ही हो, ताकि बच्चे स्वस्थ पैदा हों। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उचित पोषण के लिये सरकार 5 हजार रूपये उपलब्ध कराती हैं ताकि महिलाओं की उचित पोषण की व्यवस्था हो सके। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि वे गर्भवती महिलाओं से हिसाब का ब्यौरा लेती रहें ताकि यह पैसा व्यर्थ न जाये।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार कुपोषित बच्चों के लिये उचित पोषण की व्यवस्था आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से करती है। कोरोना के कारण अभी तक आंगनवाड़ी केन्द्र बंद थे, किन्तु अब कोरोना धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और आंगनबाड़ी केन्द्र खुल रहे हैं। अब पुनः राज्य सरकार का पोषण उन्हें मिलने लगेगा। समस्त अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र भेजना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा अन्य अभिभावक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयें और आहार का परीक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि सबकी जिम्मेदारी है कि गांव में एक भी बच्चा टी0बी0ग्रस्त और कुपोषित न हो।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का हौसला बुलन्द है। उन्होंने कहा कि बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करें, बच्चों में सिखने की भावना अधिक होती है, हमें उन पर विश्वास करना चाहिए। अतः शिक्षकगण उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करें। गलतियां होती रहती हैं, लेकिन उन्हें सुधारकर आगे बढ़ने की प्रवृत्ति बच्चों में डाले।

यह विचार उत्तर प्रदेश की राज्यपालआनंदीबेन पटेल ने आज विकास खण्ड सरोजनीनगर के ग्राम धामापुर में 40 आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षण कार्य से जुड़े खेलकूद के सामान उपलब्ध कराते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार, डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के रजिस्ट्रार नन्दलाल, जनप्रतिनिधिगण सहित आंगनबाड़ी कार्यक़़त्रियां एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीएमजीएफ टीम ने अवंतीबाई महिला अस्पताल का किया दौरा

बीएमजीएफ टीम ने अवंतीबाई महिला अस्पताल का किया दौरा

रंजीव ठाकुर June 10 2022 32372

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुज़मन ने वृहस्पतिवार को अवंतीबाई बाल महिला अस्पताल का द

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

एस. के. राणा December 01 2022 34050

इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज म

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

admin September 09 2022 55101

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्थि रोग विभाग में 10 सितम्बर को एक लाइव सर्जरी सत्र के

शख्स को एक साथ हुआ एड्स, कोरोना और मंकीपॉक्स; शोधकर्ता हुए हैरान

शख्स को एक साथ हुआ एड्स, कोरोना और मंकीपॉक्स; शोधकर्ता हुए हैरान

हे.जा.स. August 25 2022 35726

मरीज़ ने स्पेन की यात्रा की थी। अपनी 5 दिनों की यात्रा के दौरान उसने एक पुरुष के साथ बिना कंडोम के सं

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38189

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

रंजीव ठाकुर September 08 2022 23661

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित हुआ। प्रमुख स

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

आरती तिवारी June 09 2023 49008

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने निर्देश देते हुए जिलों के मुख्य चिकित्साधि

शोध छात्रा नीलू शर्मा ने बनाई कैंंसर पर फिल्म, राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल में हाेगा प्रदर्शन

शोध छात्रा नीलू शर्मा ने बनाई कैंंसर पर फिल्म, राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल में हाेगा प्रदर्शन

हे.जा.स. November 22 2020 20408

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि की पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग की शोधार्थी नीलू शर्मा ने इ

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31160

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

Login Panel