देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड संक्रमण: देश में चालीस हज़ार से काम हुए नए मामले।  

उपचाराधानी मरीजों की संख्या और घटकर 4,82,071 हो गई है और यह कुल संक्रमण का 1.58 प्रतिशत है जबकि कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.11 प्रतिशत हो गई है।

0 28660
कोविड संक्रमण: देश में चालीस हज़ार से काम हुए नए मामले।   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में कोविड-19 के एक दिन में 39,796 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,05,85,229 हो गई जबकि 723 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,02,728 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार की सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधानी मरीजों की संख्या और घटकर 4,82,071 हो गई है और यह कुल संक्रमण का 1.58 प्रतिशत है जबकि कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.11 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,279 घटी है।

आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 15,22,504 जांच की गईं जिसके बाद देश भर में कोविड-19 के लिए की गई जांचों का कुल आंकड़ा 41,97,77,457 हो गया है। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 28 दिनों से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि लगातार 53 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा बनी हुई है। साथ ही इसने बताया कि बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,00,430 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 35.28 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मौत के 723 नये मामलों में से 306 की मौत महाराष्ट्र में, 76 की केरल में और 72 मरीजों की मौत तमिलनाडु में हुई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के 4,02,728 मरीजों की मौत हुई है जिसमें से सर्वाधिक 1,23,030 की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 35,367 मरीजों की, तमिलनाडु में 33,005 मरीजों की, दिल्ली में 24,995 मरीजों की, उत्तर प्रदेश में 22,640 मरीजों की, पश्चिम बंगाल में 17,799 मरीजों की और पंजाब में 16,110 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा ह

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

हुज़ैफ़ा अबरार November 27 2025 4438

महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल जैसे राष

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

हे.जा.स. December 25 2021 31590

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से

कोविड -19 अपडेट: 17.8 प्रतिशत की दर से बढ़े नए मामलें

कोविड -19 अपडेट: 17.8 प्रतिशत की दर से बढ़े नए मामलें

एस. के. राणा April 27 2022 19591

कोरोना के नए मामलों में मंगलवार के मुकाबले 17.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।पिछले 24 घंटे में कोविड सं

नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. राहुल राय से समझिये हेपेटाइटिस  के बारे में

नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. राहुल राय से समझिये हेपेटाइटिस के बारे में

लेख विभाग February 11 2022 26617

हेपेटाइटिस एक बीमारी है जो यकृत की सूजन का कारण बनती है और इसे नुकसान पहुंचाती है। अगर अनियंत्रित हो

आइब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद, जानें क्यों

आइब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद, जानें क्यों

श्वेता सिंह September 14 2022 58255

माइक्रोब्लैडिंग के समय आइब्रो के बाल से मिलते रंगों को एक मशीन की मदद से स्किन के अंदर इम्प्लांट कर

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

रंजीव ठाकुर April 27 2022 28314

आगरा सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका ल

भारत को टीबी मुक्त बनाने में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

भारत को टीबी मुक्त बनाने में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2022 30038

जिला क्षय रोग अधिकारी ने धर्मगुरुओं से अपील की कि उनकी जब भी अपने समुदाय के लोगों से वार्ता हो तो उन

शिशु की लार, माँ का दूध और पसीना तीनों मिलकर पैदा करते है संक्रमण, स्तनपान में बरतें सावधानी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 48868

बच्चे के जन्म के बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध क्या होता है ? बच्चे को दूध पिलाने की सही पोजीशन क्या

आयुष स्टार्ट-अप चुनौती से आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगा केंद्र

आयुष स्टार्ट-अप चुनौती से आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगा केंद्र

एस. के. राणा February 23 2022 38976

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआइआइए) ने स्टार्टअप इंडिया के साथ मिलकर 'आयुष स्टार्ट-अप चुनौती' का श

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

एस. के. राणा May 16 2021 31288

स्पुतनिक ने निर्माण के लिए भारत में कई कंपनियों के साथ करार किया है। भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा न

Login Panel