












































प्रतीकात्मक
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और इससे राहत में होम्योपैथिक दवाओं की उपयोगिता, कार्यकरिता और इसके सकारात्मक परिणामों के कारण आम जनता में होम्योपैथी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसलिए इसके उपचारात्मक गुणों एवँ विशिष्टताओं को आम लोगों तक पंहुचाना वर्तमान समय की एक बड़ी जरूरत है। यह विचार केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवँ वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्व वर्मा ने व्यक्त किये हैं।

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष जब देश कोरोना वायरस के चपेट में आया था उसी समय से देश और विदेश में होम्योपैथिक दवाईओं के प्रयोग, उसके लाभ, गुणवत्ता पर शोध और उपचार पर कार्य प्रारम्भ कर दिया था। जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये थे।
इसी क्रम में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर इम्युनिटी विकसित कर कोरोना की रोकथांम के लिये होम्योपैथिक दवाई आर्सेनिक एल्बम 30 के प्रयोग की सलाह दी थी। जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये हैं और अब आयुष मंत्रालय ने हल्का औऱ मध्यम रोगियों में भी होम्योपैथिक दवाईओं के प्रयोग के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि यदि यह निर्णय पहले लिया गया होता तो कोरोना के नियंत्रण में बेहतर परिणाम प्राप्त होते।
उन्होंने सरकार से अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार में भी होम्योपैथिक दवाईओं के प्रयोग की अनुमति देने की माँग की है।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ- साथ इससे राहत में भी होम्योपैथिक दवाइयाँ बेहद उपयोगी साबित हुई हैं। कोरोना के सामान्य लक्षणों में होम्योपैथिक दवाएँ ऐकोनाइट, आर्सेनिक, ब्रायोनिया, एपिटोरिउम पर्फ, जेल्सीमियम, रस टॉक्स, बेलाडोना, ऐंटिम टार्ट आदि दवाइयों ने बहुत ही अच्छी भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में भी होम्योपैथिक दवाइयों वेनेडियम, एस्पीडोस्पर्मा, कार्बो वेज, वेरेटरम एल्बम, न्यूमोकोक्सीनम आदि ने लोगों की जान बचाने में मदद की है।
उन्होंने बताया कि महज किताबी ज्ञान, व्हाट्सएप, यू ट्यूब से प्राप्त भ्रामक जानकारियों के आधार पर किया गया कोई भी उपचार नुकसानदायक हो सकता है इसलिए किसी प्रशिक्षित होम्योपैथिक चिकित्सक की सलाह और देखरेख में ही होम्योपैथिक दवाईओं का प्रयोग करना चाहिए।
कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए होम्योपैथिक दवाइयों का प्रयोग कोरोना संक्रमण को काबू करने मेँ काफी मददगार साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि चिंकित्सकों को क्लेम करने के बजाए परिणामों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वर्तमान में चिकित्सा पद्धातिओं के मध्य उपजे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह समय विवाद, आरोप-प्रत्यारोप का नहीं बल्कि लोगो की जान बचाने का है हमें उस दिशा में कार्य करना चाहिए।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1057
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
इस वेरिएंट के बारे में माना जाता है कि यह यूनाइटेड किंगडम में हालिया संक्रमण विस्फोट का प्रमुख कारक
अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने
यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चि
हार्ट फेल्योर की स्थिति में हृदय के दाईं या बाईं तरफ इसका असर दिख सकता है या फिर दोनों तरफ एक साथ भी
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम, 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम, 75 मिलीग्र
वॉक करने से शुगर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे शुगर मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन आपको इसका
स्मोकी आँखों को बनाने के लिए किसी भी कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि आपको एक जैसी रंगत के क
सम्पूर्ण विश्व की फेफड़े से जुड़ी संस्थायें ’’विश्व फेफड़ा दिवस’’ यानि ’’वर्ल्ड लंग डे’’ मना रही हैं और
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दूसरे दिन निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज भवन का निरीक्
इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

COMMENTS