











































रविवार को गोरखपुर पुलिस लाइन में जवानों का हेल्थ चेक करते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही
गोरखपुर। पुलिस वालों को दिल की बीमारी ज्यादा हो रही है। चौंकिये मत, यह हम नहीं कह रहे हैं। यह रिपोर्ट है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर (IMA, Gorakhpur) के हेल्थ चेकअप कैंप की। सिर्फ दिल की ही नहीं, हाई ब्लड प्रेशर, हड्डी के रोग और चेस्ट की भी अनेक दिक्कतों से हमारे पुलिस के जवान परेशान हैं। जो दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, उनके ब्लड प्रेशर पर, हार्ट पर असर पड़ना स्वाभाविक ही है। लेकिन, कम उम्र के पुलिस वालों में जिस तरीके से हार्ट और बीपी की दिक्कतें देखने को मिलीं, उससे ये अंदाजा लगाना सहज है कि पुलिस वाले किन विपरीत हालात में काम कर रहे हैं। आइएमए और एसएसपी डा. विपिन ताडा ने यह तय किया है कि अब चिकित्सक, पुलिस वालों का हेल्थ लगातार चेक करते रहेंगे। यह एक अच्छी पहल मानी जा रही है।
दरअसल, रविवार को पुलिस लाइन में एक हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया था। इस कैंप में पुलिस वालों का हेल्थ चेक किया गया। यहां हिमोग्लोबिन, बीपी, आंखों की जांच तो हुए ही, हृदय रोग की भी जांच हुई। चर्म रोग, छाती रोग और तेवचा रोग के भी मरीज यहां मिले। आईएमए के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें उचित परामर्श दिया और जिन्हें जरूरत थी, उन्हें आगामी उपचार के लिए कहा गया।
इस हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में एसपी ट्रैफिक डॉक्टर एमपी सिंह मौजूद थे।
आईएमए के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही ने कहा कि पुलिस दिन-रात जनसेवा में लगी रहती है। इस कैंप में हमने उनके हेल्थ को चेक किया। अब उनका इलाज चलेगा और वे परिजनों के साथ बेहतरीन हेल्दी जीवन जी सकेंगे। रविवार को आयोजित इस कैंप में हर्निया, हाइड्रोसील, बवासीर और रेक्टल प्रोलैप्स के भी अनेक मरीज थे। इनमें से कुछ को ऑपरेशन की सलाह दी गई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
आइएमए के सचिव एवम छाती रोग विशेषज्ञ डा. वी एन अग्रवाल ने बताया कि ज्यादातर मरीज उन्होंने एलर्जी एवम अस्थमा के मिले। ऐसे मरीजों को उपचार एवम रोकथाम के उपाय बताए गए। भविष्य में हम डॉक्टर्स और बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।
कार्यक्रम में डा. शिव शंकर शाही, डा. वी एन अग्रवाल, डा. डी के सिंह, डा. पी सी शाही, डा. शांतनु अग्रवाल, डा. मनीष कुमार गुप्ता, डा. अर्चना शाही, डा. वाई सिंह, डा. शार्दुलम श्रीवास्तव, डा. ए के राय, डा. इमरान अख्तर, डा. गौरव मुखीजा, डा. कन्हैया कुमार अग्रवाल, डा. सतपाल सिसोदिया, डा. अजय शुक्ला, डा. अरुण दिवेदी, डा. सीमा शाही, डा. अजय शुक्ला, डा. दिनेश चंद्रा, डा. अमित मिश्रा, डा. दीप्ति चतुर्वेदी, डा. अंजू श्रीवास्तव, डा. अरुणा छापड़िया, डा. बबीता शुक्ला, डा. महेन्द्र गुप्ता, डा. राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 847
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 350
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
Orphan Drug Designation मिल जाने से कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों
बच्ची जन्म के बाद सांस नहीं ले पा रही थी, जिसके बाद डॉक्टर सुरेखा अपने मुंह से नवजात को तब-तक सांस द
रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी
यह खुलासा तीन दिन पहले गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद हुआ है। इसमें दो चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के
हमेशा हेल्दीं और पौष्टिक डाइट लेने पर, नियमित रूप से एक्सारसाइज करने पर और स्क्रीन टाइम से ब्रेक लें
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि लोगों के सावधानी न बरतने से उन्हें बीमारियां चपेट में
67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अव
सुनील यादव ने स्व राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए चिंतनशील संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय
उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अब तक खुद भर्ती मरीजों का हालचाल लेते रह
गर्भ निरोधक गोली या इंट्रायूटरिन डिवाइस अनचाहे गर्भधारण से बचने और छुटकारा पाने में तो मदद करती है,

COMMENTS