देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक

उत्तराखंड में रामदेव की कंपनी की पांच दवाओं के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। कंपनी पर ‘भ्रामक विज्ञापन’ के आरोप के बाद ये कार्रवाई की गई है ।

विशेष संवाददाता
November 11 2022 Updated: November 12 2022 14:01
0 52362
उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर लगाई रोक प्रतीकात्मक चित्र

देहरादून। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि समूह की दवा कंपनी दिव्या फार्मेसी ने गुरुवार को एक आयुर्वेद-विरोधी ड्रग माफिया पर साजिश का आरोप लगाया है। दरअसल उत्तराखंड सरकार ने भ्रामक विज्ञापनों का हवाला देते हुए पतंजलि ग्रुप की पांच दवाओं के उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद कंपनी ने कहा कि उसे शीर्ष अखबारों में छपी रिपोर्ट में दिए गए आदेश की प्रति नहीं मिली है और इसमें आयुर्वेद विरोधी ड्रग माफिया की संलिप्तता स्पष्ट है।

5 दवाएं जिन पर लगा है बैन 

उत्तराखंड की आयुर्वेद (Ayurveda) और यूनानी लाइसेंस अथॉरिटी (Unani Licensing Authority) ने पतंजलि ग्रुप की दिव्य फार्मेसी की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गॉइटर (घेंघा), ग्लूकोमा और हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं पर बैन लगाया है। इनके नाम हैं:

  • बीपीग्रिट
  • मधुग्रिट
  • थाइरोग्रि
  • लिपिडोम
  • आईग्रिट गोल्ड

क्या है मामला?

केरल के डॉ. केवी बाबू ने जुलाई में रामदेव की दवाओं को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने पतंजलि की दिव्य फार्मेसी (pharmacy) द्वारा ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (ऑब्जेक्शनल एडवरटाइजिंग) एक्ट 1954, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स (cosmetic rules) 1945 का बार-बार उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया था। डॉ. केवी बाबू ने एक्शन ना होने की स्थिति में दोबारा 11 अक्टूबर को ईमेल के जरिए उत्तराखंड की लाइसेंसिंग अथॉरिटी को शिकायत की।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेडिकल स्टडी: मंकीपाक्स संक्रमण के बाद हो सकती है दिल की गंभीर बीमारी

मेडिकल स्टडी: मंकीपाक्स संक्रमण के बाद हो सकती है दिल की गंभीर बीमारी

रंजीव ठाकुर September 04 2022 32512

जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक केस स्टडी के अनुसार मंकीपाक्स संक्रमण के बा

गर्भावस्था के दौरान मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के लिए WHO ने जारी किया दिशानिर्देश

गर्भावस्था के दौरान मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के लिए WHO ने जारी किया दिशानिर्देश

हे.जा.स. November 14 2025 6944

गर्भावस्था में मधुमेह का यदि प्रभावी ढंग से प्रबंधन नहीं किया जाता है, तो प्री-एक्लेमप्सिया, मृत जन्

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आरती तिवारी October 22 2022 33295

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

अबुज़र शेख़ October 29 2022 23797

इक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने नमूनों की जांच की। जांच रिपोर्ट में ओटी टैबल से लेकर हैंडल तक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किशोरों को दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किशोरों को दी बधाई

एस. के. राणा March 07 2022 37731

देश में अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है यानी उ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रंजीव ठाकुर August 07 2022 27850

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोग

नुक्कड़ नाटक करके फाइलेरियारोधी दवा खाने का दिया संदेश 

नुक्कड़ नाटक करके फाइलेरियारोधी दवा खाने का दिया संदेश 

हुज़ैफ़ा अबरार October 17 2026 861

ये बच्चे आप लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसमें इनका कोई लाभ नहीं है

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा November 23 2022 33129

अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 से भारत के फार्मा निर्यात में 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 3

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

हे.जा.स. October 02 2021 37459

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

admin March 04 2022 31154

जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उनमें संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है। इन

Login Panel