देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी 

डिप्टी डायरेक्टर डॉ कायला लार्सन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए हाल ही में चलाये गए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के आईडीए राउंड के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 25 2022 Updated: June 25 2022 13:43
0 42068
बिल गेट्स फाउंडेशन ने सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन की ज़मीनी हकीकत जानी  डॉ. कायला लार्सन, डिप्टी डायरेक्टर, बीएमजीएफ (संक्रामक रोग कार्यक्रम) भ्रमण पर

लखनऊ। फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में प्रदेश सरकार और सहयोगी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों और गतिविधियों के अवलोकन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) बीएमजीएम के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर प्रदेश के रायबरेली, कौशाम्बी, कानपुर और फतेहपुर जनपदों के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का 21 जून से 23 जून, 2022 तक तीन दिवसीय भ्रमण किया। 


प्रदेश के संयुक्त निदेशक फाइलेरिया ( Filaria) एवं कालाजार (Kala-azar) डा. वी. पी. सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, फैमिली रजिस्टर में भरा गया विवरण, कार्यक्रम के दौरान लगाई गयी टीमों और माइक्रो प्लान का विशेष रूप से निरीक्षण किया । उन्होंने क्षेत्र में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि लिम्फेडेमा (lymphedema) के मरीजों के प्रबंधन और हाइड्रोसील (hydrocele) के मरीजों की सर्जरी को सुनियोजित तरीके से सुनिश्चित किया जाये। 


जनपद रायबरेली के शहरी क्षेत्र निरालानगर और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) हरचंदपुर के डिघौरा व सराय उमर गाँव के बथुआ खास गाँव और डलमऊ पूरे भागू गाँव के भ्रमण के दौरान टीम ने  फाइलेरिया मरीजों के घर जाकर उनसे बातचीत कर उनकी चुनौतियों को भी समझा। इसके अलावा अभियान के दौरान जिन लोगों ने फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने से मना किया था उन लोगों से मिलकर उन्हें दवा खिलाने के लिए प्रेरित किया  किया और अपने सामने दवा भी खिलाई । 

इस अवसर पर बीएमजीएफ (BMGF) की संक्रामक रोग कार्यक्रम की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कायला लार्सन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन (eradicate filariasis) के लिए अभी हाल ही में चलाये गए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के आईडीए राउंड के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से बेहतरीन कार्य हुआ है, वैसा ही प्रयास शहरी क्षेत्रों में भी करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए अलग से रणनीति बनाने पर भी विचार करने को कहा ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके। 


इसी क्रम में, टीम ने जनपद कौशाम्बी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य इकाइयों के भ्रमण के दौरान सुझाव दिया कि आईडीए राउंड के दौरान दवा का सेवन न करने वालों की सूची बनाकर उनको विशेष तौर पर फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खाने के लिए प्रेरित किया जाये और उन्हें दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाये। 


बीएमजीएफ के नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज (एनटीडी) उन्मूलन कार्यक्रम के कंट्री लीड डॉ. भूपेन्द्र त्रिपाठी ने  कहा कि दवा सेवन न करने वालों को दो श्रेणी में विभाजित करने की जरूरत है, पहली श्रेणी में उन लोगों को रखा जाए जो काम-धंधे के सिलसिले में शहर से बाहर हैं और दूसरी श्रेणी में उनको रखा जाए जो दिनभर काम-धंधे के कारण घर से बाहर रहते हैं और शाम को लौट आते हैं । इसी आधार पर रणनीति बनाकर शाम को घर लौटकर आने वालों को फ़ाइलेरिया से सुरक्षित रखने वाली दवाओं का सेवन करवाना सुनिश्चित करें । ऐसा होने पर कवरेज में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। 


जनपद कानपुर के भ्रमण के दौरान बीएमजीएफ टीम ने फाइलेरिया  उन्मूलन को लेकर बने रोगी सहायता समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों को जाना, साथ ही सचेंडी और बिनौर के गांवों में फाइलेरिया सहायता समूह के मरीजों से बातचीत की और उनके द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन के लिए किये जा रहें प्रयासों के बारे में जानकारी ली । 


उन्होंने, कल्याणपुर ब्लॉक के गाँव बिनौर में रोगी सहायता समूह माता सागर देवी के सदस्यों से मुलाकात की। समूह के सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किये। मरीजों ने बताया कि हमारा प्रयास है कि  लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक बनें ताकि जिन दिक्कतों का सामना हमें करना पड़ा है, उसका सामना उनको न करना पड़े।  


जनपद फतेहपुर में बहुआ ब्लॉक के भ्रमण के टीम ने आशाओं द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले इ-कवच एप्लीकेशन के किर्यन्वयन को देखा । उन्होंने क्षेत्र में आशाओं द्वारा इ-कवच एप्लीकेशन के माध्यम से गर्भवतियों व नवजात के टीकाकरण का ब्योरा दर्ज करते हुए देखा। 


टीम के भ्रमण के दौरान प्रदेश के संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं कालाजार डा. वी. पी. सिंह, बीएमजीएफ के सिएटल, यूनाइटेड स्टेट्स के डॉ. जॉर्डन टेपेरो, डॉ. रशेल ब्रोंज़ोन, मौली मोर्ट एवं डॉ. पैट्रिक लैमी , बीएमजीएफ कंट्री ऑफिस के डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी, कायला लार्सन, डॉ. रजनी, अमोल एवं विशाल, के साथ ही अन्य सहयोगी संस्थाओं, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च, पाथ एवं  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटेरनेशनल (पीसीआई) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26171

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

हे.जा.स. October 24 2021 24144

फाइजर के उन परिणामों की पुष्टि की गई जिनमें कहा गया था कि टीके की दो खुराक बच्चों में लक्षण वाले संक

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33562

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2023 22048

आज भी कैंसर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। लक्षण नजर आने पर

राहत: देश के पांच बड़े महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट

राहत: देश के पांच बड़े महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट

एस. के. राणा January 23 2022 27607

में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1375 मामले), बेंगलुरु मे

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 21931

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी November 09 2022 30334

यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चि

कैसे करें आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 27 2021 34027

जब आप मेकअप कर रही हों, तब आपके के लिए बहुत जरूरी होता है, कि आप एक एकदम क्लीन चेहरे के ऊपर काम करें

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

रंजीव ठाकुर April 27 2022 28300

आगरा सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका ल

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज देगी लंबे समय तक इम्यूनिटी।

हे.जा.स. August 12 2021 24160

देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी के लिए DCGI ने मंजूरी दे दी है। एम्स के डॉक्टर

Login Panel