देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के संचालन करने, विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए अभियानों में आयुष विभाग के निर्देशानुसार सक्रिय सहयोग कर कार्यक्रमों को सफल बनाने में किए गए सराहनीय सहयोग हेतु NUDWA की प्रशंशा करते हुए कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति हिंदुस्तान की एक प्राचीन एवं आमजन में मशहूर चिकित्सा पद्धति है

0 33251
आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

लखनऊ। यूनानी डॉक्टर्स की संस्था नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (National Unani Doctors Welfare Association) NUDWA की लखनऊ शाखा द्वारा आयोजित, "यूनानी पद्धति विकास की ओर" शीर्षक पर एक संगोष्ठी का आयोजन चौक लखनऊ स्थित "साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर केजीएमयू" के सभागार में किया गया। जिसमें  आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार डा दयाशंकर मिश्र "दयालु"  मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर एस वसीम अख्तर (S Wasim Akhtar) संस्थापक एवं कुलाधिपति इंटीग्रल यूनिवर्सिटी (Integral University) ने की। यशभारती प्राप्त हकीम हस्सान नगरामी एवं डा अब्दुल वहीद डायरेक्टर यूनानी सेवाएं, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इस अवसर आयुष मंत्री (Minister of AYUSH) ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के संचालन करने, विशेष रूप से कोरोना महामारी (Corona epidemic) के दौरान उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए अभियानों में आयुष विभाग के निर्देशानुसार सक्रिय सहयोग कर कार्यक्रमों को सफल बनाने में किए गए सराहनीय सहयोग हेतु NUDWA की प्रशंशा करते हुए कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति हिंदुस्तान की एक प्राचीन एवं आमजन में मशहूर चिकित्सा पद्धति है और आयुष विभाग,  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, एवं केंद्र सरकार के कुशल निर्देशन में यूनानी चिकित्सा (Unani medicine) के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार डा दयाशंकर मिश्र "दयालु"

मंत्री ने NUDWA द्वारा यूनानी चिकित्सकों की कतिपय समस्याओं यथा आयुष चिकिसकों (Unani doctors) के चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच का कार्य यूनानी डीओ के माध्यम से कराए जाने, यूनानी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन को सरलीकृत करने, आयुष चिकिसकों को उनके शिक्षण एवं प्रशिक्षण के आधार पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु आईवी फ्लूइड के इस्तेमाल का अधिकार दिए जाने, यूनानी संविदा शिक्षकों एवं कर्मियों के कॉन्ट्रैक्ट नवीनीकरण को सरलीकृत करने, यूनानी इंटर्न्स की स्टाइपेंड राशि को ₹7500 से बढ़ाकर ₹12000 प्रति माह करने एवं यूनानी पीजी छात्रों की रूकी हुई स्टाइपेंड राशि को नियमित रूप से जारी करने तथा यूनानी पीजी छात्रों को चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराए जाने एवं अन्य मांगों हेतु एक ज्ञापन सौंपा जिस पर माननीय मंत्री जी ने अधिकतर मांगों पर सहमति जताते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार कर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरी किए जाने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर NUDWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सैय्यद मुईद अहमद (Dr. Syed Mueed Ahmed), महासचिव डा एस एस अशरफ, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा अतीक अहमद, डा सलमान खालिद, डा अलाउद्दीन, डा आमिर जमाल, डा मोहम्मद रईस, डा शमशाद, डा आसिफ समेत अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य तथा कार्यक्रम के आयोजक NUDWA  लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डा राशिद इकबाल, महामंत्री डा नाजिर अब्बास, कोषाध्यक्ष डा अहमद रजा, डा सिद्दीक, डा सैफ, डा आलिम, डा नाजिम, डा नूरूल हक, डा आदिल, डा महफूज, डा अख्तर, और अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

 

इस संगोष्ठी में सभी यूनानी एवं आयुर्वेद संगठनों (Unani and Ayurveda organizations) के प्रतिनिधि , लखनऊ के सभी यूनानी कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, यूनानी के यूजी एवं पीजी छात्र व इंटर्न्स , यूनानी रिसर्च सेंटर (Unani Research Center) के प्रतिनिधि और यूनानी फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि समेत लखनऊ और प्रदेश के अन्य जनपदों से आए यूनानी चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24461

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

कोरोना का नया वैरिएंट फेफड़ों में ना जा कर सीधे पेट मे पहुंच रहा: विषाणु वैज्ञानिक

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32658

मेरठ मेडिकल कालेज के विषाणु वैज्ञानिक डॉक्टर अमित गर्ग ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्थिति साफ़ की ह

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

लेख विभाग June 10 2021 39235

जामुन गुणों से भरपूर फल है। ये बाहर और भीतर दोनों तरह से शरीर को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सक

विश्व में दूसरे नम्बर पर है भारत में मोटे बच्चों की संख्या

विश्व में दूसरे नम्बर पर है भारत में मोटे बच्चों की संख्या

लेख विभाग March 25 2022 50180

बचपन में मोटापा का मूल कारण कैलोरी खपत और खर्च की गई ऊर्जा के बीच असंतुलन है। भारतीय आनुवंशिक रूप से

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

हे.जा.स. February 07 2022 31019

जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ

यूपी के सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड ट्रामा व इमरजेंसी सेंटर बनाए जाएंगे: मुख्य सचिव

यूपी के सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड ट्रामा व इमरजेंसी सेंटर बनाए जाएंगे: मुख्य सचिव

रंजीव ठाकुर July 28 2022 41092

छह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य स

देश में 145 पहुँचा ओमीक्रोन संक्रमण का मामला।

देश में 145 पहुँचा ओमीक्रोन संक्रमण का मामला।

एस. के. राणा December 20 2021 35240

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसक

टैटू का शौक बना घातक, फैला रहा हेपेटाइटिस-सी और HIV

टैटू का शौक बना घातक, फैला रहा हेपेटाइटिस-सी और HIV

एस. के. राणा July 31 2023 38628

पूर्वांचल के एस्म कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और पं दीनदयाल उपाध्य

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

एस. के. राणा April 02 2023 26021

कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं।

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

रंजीव ठाकुर August 26 2022 32399

चिकित्सकों को यूँ ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 9 दिन के शिशु

Login Panel