देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गंदगी का अम्बार, बजबजा रहें नाले

भारत सरकार और यूपी सरकार, साफ-सफाई को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ है लेकिन कानपुर जैसे बड़े शहर में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय का कैंपस में साफ-सफाई का नामोनिशान तक नहीं है। चिराग तले अंधेरा किसे कहते हैं, यहां आकर आपको पता चल जाएगा।

सनी माथुर
April 05 2022 Updated: April 05 2022 03:29
0 45952
नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गंदगी का अम्बार, बजबजा रहें नाले गणेश शंकर महाविद्यालय मेडिकल कालेज कैंपस में साफ-सफाई का सर्वथा अभाव है। तभी तो झाड़ियां ऐसे बढ़ रही हैं।

कानपुर। यह है कानपुर शहर का नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय  (Ganesh Shankar Vidhhyarthi smarak Chikitsa Mahavidyalaya) का कैंपस। इस कैंपस में शुद्ध क्या है, खोजना पड़ेगा। अशुद्ध क्या है, यह आपको हम बताते हैं। उसके पहले आपको बता दें कि इस कैंपस में जो भी लोग हैं, वो सारे के सारे मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं। कोई विद्यार्थी है तो कोई कर्मचारी, कोई चिकित्सक (doctors) है तो कोई कुछ और। सभी हेल्थ से ही जुड़े लोग हैं और इन लोगों को जो कैंपस दिया गया है, जिसमें ये लोग रहते हैं, वह चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को ही चरितार्थ करता है।

इस कैंपस में एक खेल का मैदान है। अब यहां कौन खेलता होगा, यह समझने की बात है। हां, यहां आदमकद झाड़ियां हैं और झाड़ियों के रहते कोई क्या खेलेगा, यह आप खुद ही अंदाजा लगा लें।

छात्रावास (hostel) के सामने कूड़े-करकट की भरमार है। यहां आपको सुअर (pig) मुंह मारते दिख जाएंगे। भला सोचिए, जो भविष्य के डाक्टर हैं या फिर जो आज की तारीख में मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं, वो क्या बताएंगे दूसरों को स्वच्छता के बारे में जबकि वो जहां रह रहे हैं, वहां ही गंदगी का अंबार लगा है।

यूजी गर्ल्स हॉस्टल (UG girls hostel) के सामने सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। यहां भी कूड़े का अंबार लगा हुआ है। झाड़ियां बढ़ती ही जा रही हैं। नाले बजबजा रहे हैं। सड़ांध मार रही हैं। नालों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई। उनसे भी दुर्गंध उठ रहा है। यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बताया गया कि इस कैंपस में रहने वाले विद्यार्थी और कर्मचारी मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आते रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

आरती तिवारी August 23 2022 30803

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36441

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29455

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

हे.जा.स. January 07 2022 30329

वाशिंगटन के सभी सरकारी, निजी और चार्टर स्कूलों को अपने बाथरूम में सैनिटरी पैड्स और टैम्पॉन्स समेत पी

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24538

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 55203

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कैंसर चिकित्सा इकाई की ओर से ब्रेस्ट कैंसर परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा र

देश में हर साल लगभग तीन लाख से अधिक गर्भपात प्रदूषण के कारण हो रहे हैं: शोध 

देश में हर साल लगभग तीन लाख से अधिक गर्भपात प्रदूषण के कारण हो रहे हैं: शोध 

हे.जा.स. November 15 2025 3178

गर्भावस्था में पीएम 2.5 के अधिक संपर्क में आने से समय से पहले डिलीवरी का जोखिम लगभग 70 प्रतिशत तक बढ

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

हे.जा.स. June 15 2021 45788

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम, 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम, 75 मिलीग्र

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2022 37965

अब परिवार नियोजन के लिए नौ साधनों में बास्केट ऑफ़ च्वाइस को भी शामिल किया गया है।पुरुष और महिला नसबं

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin November 17 2022 30094

चीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगे कड़े प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लग

Login Panel