देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

चिंता, घबराहट और तनाव की समस्या बन सकती है गंभीर

वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और इस बारे में लोगों को जागरूक और शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

0 27759
चिंता, घबराहट और तनाव  की समस्या बन सकती है गंभीर प्रतीकात्मक चित्र

पिछले कुछ वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न नकारात्मक स्थितियों ने मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

 

वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और इस बारे में लोगों को जागरूक और शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्तूबर (10 October) को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। मनोरोग (Psychiatrists) विशेषज्ञ कहते हैं, चिंता-घबराहट की समस्याओं पर पहले तो गंभीरता से ध्यान न देना नुकसानदायक है, इसके अलावा अक्सर लोग इन विकारों के निदान में भी गलती कर देते हैं।

 

ज्यादातर मामलों में इसे ब्लड प्रेशर की समस्या मानकर इलाज किया जाता है, हालांकि असल में चिंता-घबराहट के कारण भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि चिंता-घबराहट की लंबे समय तक बनी रहनी वाली समस्या सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, शारीरिक रूप से कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

 

चिंता-तनाव के कारण हृदय रोगों की समस्या

चिंता-तनाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य (mental health) की समस्याओं का बने रहना आपमें समय के साथ गंभीर हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाने वाली हो सकती है। अध्ययन में पाया गया है कि तनाव की स्थिति शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ा देती है, जो उन कारकों से जुड़ा होता है जिससे हृदय को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

 

शोधकर्ताओं ने पाया कि चिंता-तनाव के कारण उत्पन्न इंफ्लामेशन के कारण हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का भी खतरा होता है। तनाव की स्थिति को हृदय गति बढ़ने (टैचीकार्डिया) का भी कारक माना गया है जिसके कारण गंभीर हृदय रोगों का जोखिम जैसे हार्ट अटैक-स्ट्रोक हो सकता है।

 

तनाव-चिंता को करें कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Health experts) कहते हैं, जिस तरह से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ता जा रहा है ऐसे में जरूरी हो गया है कि सभी उम्र के लोग तनाव-चिंता (stress-anxiety) को नियंत्रित करने वाले उपाय करते रहें। इसके लिए दिनचर्या में कुछ बातों का विशेष रखा जाना आवश्यक हो जाता है।

 

  • सकारात्मक विचार वाले लोगों से मिले, दोस्तों के साथ खूब हसें।
  • पर्याप्त नींद लेना सभी आयु के लोगों के लिए अति आवश्यक माना जाता है।
  • मन को शांति देने वाले अभ्यास जैसे मेडिटेशन और डीप्र ब्रीदिंग योग करने से लाभ मिलता है।
  • सोशल मीडिया (social media) और स्क्रीन टाइम को कम करें, लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलना बढ़ाएं।
  • तनाव-चिंता जैसी समस्या बनी रहती है तो इस बारे में समय से मनोरोग विशेषज्ञ से मिलकर सलाह और इलाज प्राप्त करें।
  • शारीरिक गतिविधि में कमी को तनाव बढ़ाने वाला कारक माना जाता है, ऐसे में शारीरिक रूप से सक्रियता बनाए रखें।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

श्वेता सिंह September 26 2022 29430

संतरे से आपका खोया हुआ निखार वापस आ जाएगा। बता दें संतरा ना केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारी स्किन

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

अखण्ड प्रताप सिंह March 30 2021 40445

भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है. इससे

श्वसन तंत्र संबंधी हर बीमारियों को फैलने से रोकता है मास्क- जिला क्षयरोग अधिकारी

श्वसन तंत्र संबंधी हर बीमारियों को फैलने से रोकता है मास्क- जिला क्षयरोग अधिकारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 25515

अक्सर टीबी के मरीजों को हम खाँसते वक़्त मुंह पर कपड़ा रखकर खाँसने की सलाह देते है, जबकि यदि टीबी से सं

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रंजीव ठाकुर February 21 2021 35477

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगु

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 27973

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस

ऐट द हॉराइज़न ऑफ लाइफ ऐंड डेथ का विमोचन।

ऐट द हॉराइज़न ऑफ लाइफ ऐंड डेथ का विमोचन।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 35304

300 पन्नों की किताब में 20 लघु कहानियों का संकलन है। इन कहानियों में मौत का सामना कर रहे गंभीर रूप स

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32935

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

केजीएमयू में अब हो सकेगा जहर और दवाओं के ओवर डोज का इलाज

केजीएमयू में अब हो सकेगा जहर और दवाओं के ओवर डोज का इलाज

आरती तिवारी August 02 2023 31820

केजीएमयू में जहर और दवाओं के ओवरलोड का अब सटीक इलाज मिल रहा सकेगा। यह संभव होगा फॉरेंसिक मेडिसिन एंड

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

admin April 05 2023 33409

अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। वहीं इस छापेमारी में कई खामियां निकल कर सामने आयी

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

विशेष संवाददाता March 15 2023 25633

बीते कुछ महीनों से जुकाम बुखार के केस ओपीडी में सबसे ज्यादा तेज बुखार खांसी जुखाम गला बंद होने के सा

Login Panel