देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

तम्बाकू का सेवन फेफड़ों को कमजोर करता है | कोरोना का वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है जो कि जानलेवा हो जाता है | इसलिए हमें स्वयं भी इसका सेवन नहीं करना चाहिये और अपने आस-पास के लोगों को भी इसका सेवन न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 01 2021 Updated: June 01 2021 05:35
0 25478
काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित | प्रतीकात्मक

लखनऊ| तम्बाकू व बीड़ी - सिगरेट का सेवन कैंसर समेत कई अन्य जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है | इनके सेवन से न केवल हमें आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचता है बल्कि हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है | इनके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है | कोरोना काल में तो इसका सेवन और भी हानिकारक है क्योंकि कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग कोरोना की चपेट में जल्दी आ जाते हैं | यह बातें काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्येन्द्र कुमार ने कहीं | 

उन्होंने कहा - धूम्रपान न केवल उपयोग करने वालों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि आस पास के लोग भी इसके शिकार हो जाते हैं | 

वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुनील कुमार ने कहा कि तम्बाकू का सेवन फेफड़ों को कमजोर करता है | कोरोना का वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है जो कि जानलेवा हो जाता है | इसलिए हमें स्वयं भी इसका सेवन नहीं करना चाहिये और अपने आस-पास के लोगों को भी इसका सेवन न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए | उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित पैरा मेडिकल स्टाफ से कहा- वह समुदाय में जाकर लोगों को तम्बाकू और इसके उत्पादों का सेवन न करने और इनसे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करें |

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुनील कुमार , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शशिभूषण, ब्लाक समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) प्रद्युम्न कुमार मौर्या उपस्थित थे |

शपथ दिलाई गयी – 
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक ने पैरा मेडिकल स्टाफ को शपथ दिलाई | 
“विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के इस अवसर पर मैं यह शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूँगा/करुँगी एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करुँगी/करूंगी | मैं अपने कार्यालय परिसर को तम्बाकू मुक्त रखूँगा/रखूंगी और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूँगा/ करूंगी |”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 25485

तम्बाकू का सेवन फेफड़ों को कमजोर करता है | कोरोना का वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है जो कि जानल

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

हे.जा.स. November 30 -0001 29632

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने विश्व नेताओं से 2022 को सुधार का सही अवसर बनाने का आह्

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

आरती तिवारी September 06 2022 28826

जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार December 05 2022 27104

लाइफ सेल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और सीईओ मयूर अभय ने कहा हम लखनऊ के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविध

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

डायबिटीज के पेशेंट भी खा सकते है दिवाली पर ये मिठाई

लेख विभाग October 22 2022 30499

दिवाली पर सबसे ज्यादा टेंशन डायबिटीज वालों की होती है। फेस्टिवल की डिशेज़ देखकर मुंह में पानी आना तो

डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलान, कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलान, कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

हे.जा.स. May 05 2023 33405

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी से कोविड-19 को बाहर करने की घोषणा के साथ डब्ल्यूएचओ के निदेशक डॉ टेड्रोस ने स्

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

श्वेता सिंह September 19 2022 38608

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह द्वारा रिबन काट कर पल्स पोलियो अभियान व स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क

ज़रूरतमंदों को समय से दवा मिले यही है मेरा सम्मान- औषधि आयुक्त

ज़रूरतमंदों को समय से दवा मिले यही है मेरा सम्मान- औषधि आयुक्त

February 19 2021 26232

कोरोना काल मे झाँसी मंडल के अंतर्गत झाँसी, जालौन, ललितपुर ज़िलों में बेहतरीन कार्य करनेके कारण उनको श

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

लेख विभाग February 09 2022 31534

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए

अलवर के इस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कैंसर केयर क्लीनिक ओपीडी शुरू

अलवर के इस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कैंसर केयर क्लीनिक ओपीडी शुरू

जीतेंद्र कुमार November 28 2022 38470

इस कैंसर केयर ओपीडी का नोडल प्रभारी डॉ बीएस खत्री को नियुक्त किया है। वहीं, यहां पर कैंसर रोग विशेषज

Login Panel