देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

कोरोना थर्ड वेव के प्रभाव से बचाने के लिए आयुर्वेद लाया बाल बलवर्धक चूर्ण : प्रो पी सी सक्सेना

आयुष कवच एप्प डाउनलोड करने की अपील करते हुए प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस एप्लिकेशन पर सभी आयुर्वेदिक उपचार बताएं जातें हैं और समय समय पर विभिन्न जानकारियां दी जाती है।

रंजीव ठाकुर
June 02 2021 Updated: June 02 2021 02:41
0 32783

कोरोना थर्ड वेव के प्रभाव से बचाने के लिए आयुर्वेद लाया बाल बलवर्धक चूर्ण : प्रो पी सी सक्सेना
लखनऊ। हेल्थ जागरण ने कोरोनावायरस के दूसरे दौर में राजधानी के पुराने टुडियागंज अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल को टीबी अस्पताल के रूप में जाना जाता है लेकिन अब यह राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय तथा चिकित्सालय के तौर पर कार्य कर रहा है। सन 1954 से चल रहे इस अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र सक्सेना से हेल्थ जागरण ने महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब लिए। प्रोफेसर सक्सेना इस कालेज में पढ़ें हैं और अब इस चिकित्सालय में अधीक्षक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

हेल्थ जागरण - प्रोफेसर साहब इस पुराने टुडियागंज अस्पताल में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं?
प्रो० सक्सेना - यह आयुर्वेदिक महाविद्यालय तथा चिकित्सालय के रूप में जनता की सेवा कर रहा है। यहां आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की शिक्षा के साथ-साथ इनडोर व आउटडोर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। यहां आयुर्वेद में बीएएमएस कोर्स, सात विषयों पर एमडी और पीएचडी करने की सुविधा भी उपलब्ध है। पेशेन्ट्स को आउटडोर तथा इनडोर दोनों तरीकों से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हेल्थ जागरण - प्रो ० साहब पिछला साल कोरोनावायरस के बीच व्यतीत हुआ है, इस दौरान यहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की गई?
प्रो० सक्सेना - कोविड संक्रमण के दौरान हमने इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाओं, काढ़ा और हल्के सिम्टम्स वाले लोगों के लिए काफी कार्य किया है। यहां से दवाओं और इम्यूनिटी बूस्टर तत्वों को जनता को उपलब्ध करवाया गया और जहां ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही थी वहां भी हमने इन सुविधाओं को मुहैया करवाया। आयुर्वेदिक तत्वों की एक किट बनवा कर जनता के बीच वितरित करने और आमजन को जागरूक करने का कार्य हमारे स्टाफ ने किया है। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी कार्य किए जा रहे हैं।

हेल्थ जागरण - सर कोरोना की तीसरी वेव की चर्चा बहुत जोरों शोरों पर है। ऐसे में इस संस्थान के आगामी कार्यक्रम क्या रहेंगे?
प्रो० सक्सेना - यह कहा जा रहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर सम्भावित है जिससे लड़ने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। एक्सपर्ट्स की राय है कि यह चरण बच्चों को बहुत प्रभावित कर सकता है जिसके लिए हमने बाल बलवर्धक चूर्ण जिसका शास्त्रों में वर्णन है उसका निर्माण शुरू कर दिया है। इसी के साथ बाल चक्र, अश्वगंधा जैसे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले उपाय भी शुरू किए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी आयुर्वेदिक व यूनानी क्षेत्रीय अधिकारी इस कार्य पर लगे हुए हैं।

हेल्थ जागरण के दर्शकों से आयुष कवच एप्प डाउनलोड करने की अपील करते हुए प्रोफेसर प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस एप्लिकेशन पर सभी आयुर्वेदिक उपचार बताएं जातें हैं और समय समय पर विभिन्न जानकारियां दी जाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33198

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में पीएम मोदी ने कहा, "भारत का लक्ष्य साल 2025 तक टीबी मुक्त"

विशेष संवाददाता March 24 2023 27243

पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42173

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1694

स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर कमला रस्तोगी ने जीवन पर्यन्त साठ साल से अधिक समय तक हॉस्पि

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

रंजीव ठाकुर August 19 2022 102075

शुक्रवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व पर प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चली लेकिन इम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हे.जा.स. October 26 2021 31105

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

हे.जा.स. April 01 2023 28344

पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 114 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

लेख विभाग August 06 2022 39723

डायरिया आमतौर पर, जठरांत्र संक्रमण (gastrointestinal infection) का लक्षण है, जो कि विभिन्न तरह के वा

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

admin September 28 2022 26518

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले आधुनिक

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

हे.जा.स. January 24 2021 25799

दूसरे चरण में कुल 65 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। जो प्रथम चरण से छह फीसद कम था।  अब 28

Login Panel