देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,786 की कमी दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57 प्रतिशत है। कोविड से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.10 प्रतिशत है।

0 33498
कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 14,146 नए मामले सामने आए जो 229 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,95,846 हो गयी जो 220 दिनों में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकडों के मुताबिक, 144 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,52,124 हो गयी है। देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,40,67,719 हो गयी है। एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,786 की कमी दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57 प्रतिशत है। कोविड से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.10 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 11,00,123 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 59,09,35,381 हो गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,19,749 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को 97.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को आंकड़े दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 144 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 57 की मौत केरल में, 26 की महाराष्ट्र और 15 लोगों की मौत तमिलनाडु में हुई। इस महामारी से अभी तक हुई मौतों में से 1,39,760 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,937 की कर्नाटक, 35,884 की तमिलनाडु, 26,791 की केरल, 25,089 की दिल्ली, 22,898 की उत्तर प्रदेश और 18,963 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीज़ मिला।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित मरीज़ मिला।

हे.जा.स. December 12 2021 35804

रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में इस वैरिएंट का एक मामला सामने आया है। जिस मरीज में ओमिक्रॉ

मैक्स लखनऊ ने घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की आधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू

मैक्स लखनऊ ने घुटने और कूल्हे के प्रत्यारोपण की आधुनिक रोबोटिक तकनीक शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2026 84

रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कार्यक्रम शुरू करना इस बात को दिखाता है कि हम लखनऊ और उत्तर प्रदेश

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

आरती तिवारी July 03 2023 33566

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरैनिया गांधीनगर भरतपुर हजारा से है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

आरती तिवारी July 05 2023 33871

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया कि 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 3959 टीबी मरीज

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 54843

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

विशेष संवाददाता March 31 2022 31108

डॉक्टरों के बचाव में सरकार ने दौसा के एसपी को हटाने, लालसोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ के निलंबन और वहीं

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

स्वस्थ्य और चमकदार बालों के लिए घरेलू हेयर मास्क बनायें।

सौंदर्या राय September 05 2021 34628

न तो हम स्वस्थ खाना चाहते हैं और न ही हमारे पास उस एक्स्ट्रा केयर के लिए समय है। ये सब हमारे बालों क

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2022 29697

जिन रोगियों को कोविड से उबरने के बाद फेफड़े से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, वह प्रत्येक मंगलवार को केज

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 7987 नए पदों पर होगी भर्ती, तेजस्वी यादव  ने किया एलान

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 7987 नए पदों पर होगी भर्ती, तेजस्वी यादव ने किया एलान

विशेष संवाददाता September 21 2022 27347

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा एलान किया है।

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल करें

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल करें

सौंदर्या राय July 26 2022 35667

आप अपने खुद के स्किन-केयर प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। आप अपने चेहरे क

Login Panel