देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग और मुलायम बनाने में मदद करेंगी।

सौंदर्या राय
December 08 2022 Updated: December 08 2022 02:42
0 86436
सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल प्रतीकात्मक फोटो

अपनी विंटर स्किन केयर रूटीन को बदलना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि आपकी त्वचा सर्दियों में ड्राई न हो और हेल्दी बनी रहे है। सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में रूखी त्वचा की समस्या आम बात है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ त्वचा को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। हेल्दी त्वचा के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल करें। ये त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। इसके अलावा आप त्वचा के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग और मुलायम बनाने में मदद करेंगी।

एलोवेरा- Aloe vera

एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। त्वचा के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुंहासे और झुर्रियों को भी दूर रखता है। इससे त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है। ये मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

 

आलू या टमाटर की स्लाइस- Potato or tomato slices

त्वचा के लिए आप आलू और टमाटर की स्लाइस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन स्लाइस को त्वचा पर रब करने से दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। ये झुर्रियों और आंखों की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।

 

नारियल का तेल- Coconut oil

सर्दियों में आप अपने स्किनकेयर रूटीन में नारियल का तेल शामिल कर सकते हैं। ये त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। ये बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नारियल का तेल आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

शहद- Honey

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा को फ्रेश महसूस होता है।

 

दही- Curd

दही प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करने में मदद करता है।आप सर्दियों में त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ये रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

 

दूध- Milk

आप त्वचा के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये टोनर के रूप में काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड होते हैं। ये चेहरे के काल-धब्बों को हटाने का काम करते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

विशेष संवाददाता November 25 2022 23190

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल माम

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

हे.जा.स. November 02 2025 4032

Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41657

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30107

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

मेडिक्स, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट और एमपावर प्रदान करेंगें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ 

मेडिक्स, आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट और एमपावर प्रदान करेंगें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ 

विशेष संवाददाता December 17 2022 27394

इस साझेदारी के जरिए एमपावर और मेडिक्स भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

लेख विभाग November 05 2022 29808

अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा को कई समस्याओं से दूर कर सकते हैं बल्क

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 33880

अचलासिया कार्डिया में जन्म से ही भोजन नली का निचला सिरा ठीक से नहीं बनता है, जिससे बच्चा पेट में खान

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

आरती तिवारी July 06 2023 61278

पशुजन्य रोग एक वैश्विक स्तर की गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संक्रमण फैलने

वैश्विक महामारियों के ख़तरे से बचाव के लिए रोगाणुओं के निगरानी वैश्विक व्यवस्था होनी चाहिए: यूएन

वैश्विक महामारियों के ख़तरे से बचाव के लिए रोगाणुओं के निगरानी वैश्विक व्यवस्था होनी चाहिए: यूएन

हे.जा.स. February 13 2023 27878

वैश्विक महामारियों के लिए शुरुआती चेतावनी प्रणाली के सृजन में चुनौतियाँ व अवसर’ विषय पर विशेषज्ञों न

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

admin September 09 2022 55003

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्थि रोग विभाग में 10 सितम्बर को एक लाइव सर्जरी सत्र के

Login Panel