देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

आधे से ज्यादा बीमारी नियमित प्राणायाम से दूर होती है। रोजाना 50 मिनट कसरत करनी चाहिए, इसे ज्यादा नहीं करनी चाहिए ज्यादा कसरत से हार्ट की धड़कन तेज होने लगती है। ध्यान तनाव के लिए बेहद कारगर है। हर सुबह ध्यान नियमित तौर से कीजिए ओर स्वस्थ रहिए।

लेख विभाग
December 08 2022 Updated: December 08 2022 02:26
0 27397
50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल प्रतीकात्मक चित्र

सूत्रों की माने तो 2022 में कम उम्र के लोगो की हार्ट अटैक से मौत हुई है और उनकी उम्र 50 साल से कम थी। परंतु कई बार लोग स्वस्थ नजर आते है और हार्ट अटैक में मर जाते है। टिकटोक स्टार मेघा ठाकुर उम्र 21 वर्ष का निधन 24 नवंबर और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर वाईस के चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का निधन 29 नवंबर को उन यादो को ताज़्ज़ा कर देता है कि पिछले दो वर्षो में हमने कई बॉलीवुड और टीवी के नामी सितारों को हार्ट अटैक में खोया है। टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, 46 वर्ष का 11 नवंबर को जिम में कसरत के दौरान दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर एक बड़े कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा था। 21  सितंबर को उनका निधन हो गया। गायक केके का कोलकाता में नजरुल मंच में एक संगीत समारोह में प्रदर्शन के दौरान तबीयत का बिगडऩा और फिर मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना था। दक्षिण भारतीय अभिनेता पुनीत राजकुमार, उनकी मृत्यु अक्टूबर-21 में एक घातक कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। कोरोना के बाद हार्ट अटैक में बढ़ोत्तरी हो रही है।

 

हार्ट अटैक क्या है - What is heart attack?

हमारा हृदय (heart) यानि की दिल एक मस्कुलर अंग है। हृदय दिन में 1 लाख बार धड़कता है। हमारा दिल छाती के बाईं ओर होता है। 24 घंटो में पूरे शरीर में 5000 गैलन रक्त (blood) पंप करता है। कोरोनरी धमनी रोग (coronary artery disease) में एक या अधिक हृदय कोरोनरी धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं। कोलोस्ट्रॉल के बढऩे से हार्ट की समस्या बढ़ती है। अधिक कोलेस्ट्रॉल (Excess cholesterol) धमनिओ को संकुचित कर देता है जिससे ह्रदय में खून पास होना बंध होकर हार्ट अटैक (heart attack) हो जाता है।

 

किस उम्र में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता - At what age is the risk of heart attack high?

आंकड़ो के अनुसार गत 10 वर्षों में हार्ट अटैक से मौत होने वालो की की संख्या में बढ़ोतरी 75 प्रतिशत हो चुकी है। हर 10 में से 4 इंसान जो 50 साल की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो रहे है। 2022 में  40प्रतिशत की उम्र 40 साल से कम है जिसकी मौत हार्ट अटैक से हो चुकीं है। आश्चर्य की बात यह है कि पहले की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा 40 साल की कम उम्र के लोगो में लिए बढ़ता जा रहा है। ये चिंता का विषय है।

 

हार्ट अटैक के लक्षण - Symptoms of heart attack

मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (myocardial infarction) का सबसे आम लक्षण है छाती में दर्द या किसी प्रकार की परेशानी लेकिन हार्ट अटैक के अन्य संकेत भी होते हैं, जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण लक्षण है-

  • शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • सीने मे दर्द की शिकायत
  • जी मचलना
  • जल्दी थकान महसूस होना
  • बार बार बेहोश होना
  • हार्ट का तेजी से धड़कना
  • सिर घूमना

 

हार्ट अटैक के कारण - Reasons for heart attack

  • हार्ट अटैक की आम वजह मोटापा है
  • धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन
  • डायबिटीज
  • हाई फैट डाइट
  • तम्बाकू का सेवन
  • जंग फू ड का सेवन
  • नींद की कमी
  • अत्यधिक तनाव
  • हद से ज्यादा कसरत करना
  • पहले से बीमारी होना
  • हाई बीपी

हार्ट अटैक का सिग्नल हमारा शरीर हमे देता है लेकिन हम पहचान नहीं पाते है। हम नजरअंदाज करते है और यहीं गलती की वजह से खतरे में पड़ जाते है। हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। हार्ट अटैक की कोई भी लक्षण मिलता है तो तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

 

योग प्राणायाम नियमित तौर पर करें - Do Yoga Pranayama regularly

आधे से ज्यादा बीमारी नियमित प्राणायाम से दूर होती है। रोजाना 50 मिनट कसरत करनी चाहिए, इसे ज्यादा नहीं करनी चाहिए ज्यादा कसरत से हार्ट की धड़कन तेज होने लगती है। ध्यान तनाव के लिए बेहद कारगर है। हर सुबह ध्यान (Meditation) नियमित तौर से कीजिए ओर स्वस्थ रहिए। ध्यान से तनाव (stress) से मुक्ति मिलती है, मन प्रसन्न रहता है।

 

हार्ट अटैक की बीमारी कोई भी उम्र नहीं देखती है। हमेशा सचेत और सावधान रहना चाहिए। हार्ट अटैक के कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर (doctor) के संपर्क करना चाहिए और अपनी जान बचाना चाहिए। हार्ट अटैक से बचाव हो सकता है, सावधानी रखें, नियमित योग, प्राणायाम, ध्यान करें और सब से महत्वपूर्ण बात खुश रहें। खुश रहने वालो को हार्ट अटैक की समस्याएं नहीं होती और खुश होने से आयु बढ़ती है। स्वस्थ (healthy) रहिए सतर्क रहिए अपनी जिंदगी की शुरुआत सकरात्मकता सोच (positive thinking) से करिये इससे जिंदगी की काया ही बदल जाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

डेंगू पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक

आरती तिवारी November 11 2022 31928

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गाजियाबाद का दौरा किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य क

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रंजीव ठाकुर August 07 2022 27675

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोग

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

एस. के. राणा January 03 2022 23076

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जहां इंटरनेट की सुविधा नह

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

February 14 2021 31136

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके

वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन पदों पर बंपर भर्ती

वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन पदों पर बंपर भर्ती

विशेष संवाददाता November 21 2022 148223

वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास B.V.Sc & A.H डिग्री होनी चाहिए।

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

दिल के मरीज़ों को राहत, केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे बेड और कैथ लैब 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2022 64266

वर्तमान में लारी की ओपीडी में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 34547

प्रदेश में 15 से 49 साल आयु वर्ग की 50.4 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाओं क

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एस. के. राणा March 02 2022 36064

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने GDMO, मेडिकल स्पेशलिस्ट और अन्य सहित 97 पदों क

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल लगी रोक बरकरार रखी

एस. के. राणा November 01 2022 31084

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने सोमवार को चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों को कद

Login Panel