देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा।

CAR-T सेल थेरेपी एक तरह की इम्यून एंटीकैंसर ड्रग्स है यानी यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ही कैंसर सेल पर हमला करने के लिए तैयार करती है।

हे.जा.स.
October 24 2021 Updated: October 24 2021 13:05
0 18123
कोरिया ने कैंसर को जड़ से खत्म करने वाली दवा खोजने का किया दावा। प्रतीकात्मक

सिओल। दक्षिण कोरिया में कैंसर को जड़ से खत्म करने वाला उपचार खोज लिया गया है। इस चमत्कारी एंटीकैंसर ड्रग का नाम CAR-T (काइमरिक एंटीजन रिसेप्टर) रखा गया है, जिसका पहला क्लीनिकल ट्रायल कोरिया में शुरू कर दिया गया है।

कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (KAIST) ने बुधवार को क्लीनिकल ट्रायल के लिए CAR-T थेरेपी की टेक्नोलॉजी क्यूरोसेल को ट्रांसफर करने की घोषणा की।

10 मरीजों पर शुरू किया गया है ट्रायल
KAIST के मुताबिक, इस थेरेपी को उनके बायोसाइंस विभाग के प्रोफेसर चान-ह्यूक के नेतृत्व वाली रिसर्च टीम ने विकसित किया है। क्यूरोसेल ने इस थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल फेज 1-बी को 10 मरीजों पर शुरू किया है। ये सभी मरीज डिफ्यूज लार्ज बी-सेल लिम्फोमा (DLBL) से पीड़ित हैं।

अगले साल 70 मरीजों पर होगा फेज-2 का ट्रायल
क्लीनिकल ट्रायल के पहले फेज में इस थेरेपी की सुरक्षा और मरीज के रोग पर प्रभाव का आकलन किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के मुताबिक, अगले साल ट्रायल का फेज-2 शुरू किया जाएगा, जिसमें 70 मरीजों पर इसके प्रभाव को परखा जाएगा।

क्या है CAR-T सेल थेरेपी
CAR-T सेल थेरेपी एक तरह की इम्यून एंटीकैंसर ड्रग्स है यानी यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ही कैंसर सेल पर हमला करने के लिए तैयार करती है। यह बॉडी के T-Cell में CAR जीन्स को मिलाकर कैंसर सेल पर हमला करने के लिए जेनेटिकली ट्रांसफार्म करती है।

ल्यूकेमिया कैंसर के आखिरी स्टेज के मरीजों पर इसका क्लीनिकल ट्रायल हो चुका है। इस क्लीनिकल ट्रायल में 80% से ज्यादा मरीजों पर इस थेरेपी का हाई थेरेप्यूटिक इफेक्ट (उच्च चिकित्सकीय प्रभाव) दिखाई दिया है।

भारत में ही हर साल बढ़ रहे लाखों मरीज

  • ICMR के मुताबिक, 13 लाख कैंसर मरीज मिले थे भारत में पिछले साल
  • 2025 तक हर साल कैंसर मामलों की संख्या बढ़कर 15 लाख होने के आसार
  • 7 लाख पुरुष और 8 लाख महिला मरीज होंगी इन 15 लाख कैंसर केस में
  • 3.7 लाख मामले सबसे ज्यादा तंबाकू सेवन के कारण होंगे कैंसर के मामले

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बाराबंकी जिले में लगी पहली हेल्थ एटीएम मशीन

बाराबंकी जिले में लगी पहली हेल्थ एटीएम मशीन

आरती तिवारी January 31 2023 37711

बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में जिले की यह पहली हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। इस

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

एस. के. राणा November 30 -0001 30584

कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

सौंदर्या राय October 01 2021 34612

इसके पहले कि आप अपने नेल्स पर नेल पॉलिश लगाएँ, अपने नेल्स पर नेल पॉलिश के निशान पड़ने से रोकने के लि

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27119

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

सिविल अस्पताल नादौन में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

सिविल अस्पताल नादौन में चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

विशेष संवाददाता April 29 2023 35187

सिविल अस्पताल में चर्म रोग विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत है। जिसके सहारे पूरा अस्पताल

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

अपोलोमेडिक्स लखनऊ में पिन से भी छोटे छेद द्वारा की पहली ‘कीहोल’ हार्ट सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1582

छोटे बच्चों का दिल आमतौर पर वयस्क व्यक्ति के दिल से 3 से 4 गुना छोटा होता है। ऐसे में सर्जरी के दौरा

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

विशेष संवाददाता December 22 2022 28558

सूत्र बतातें हैं कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के ल

ज़रूरतमंदों को समय से दवा मिले यही है मेरा सम्मान- औषधि आयुक्त

ज़रूरतमंदों को समय से दवा मिले यही है मेरा सम्मान- औषधि आयुक्त

February 19 2021 26232

कोरोना काल मे झाँसी मंडल के अंतर्गत झाँसी, जालौन, ललितपुर ज़िलों में बेहतरीन कार्य करनेके कारण उनको श

कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने वाला मैकेनिज्म विकसित

कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने वाला मैकेनिज्म विकसित

विशेष संवाददाता June 08 2022 28641

शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक प्रकार के आर्टिफिशियल पेप्टाइड्स या मिनीप्रोटीन्स डिजाइन किया है, जो न

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

एस. के. राणा April 02 2023 26014

कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में 18 हजार के आसपास कोरोना के सक्रिय मरीज हो गए हैं।

Login Panel