देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित।

देश में अब तक जितने कोरोना टीके लगे हैं, उनमें 90 फीसदी संख्या पहली डोज की ही है। कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगे होना जरूरी है।

एस. के. राणा
October 23 2021 Updated: October 23 2021 20:17
0 33945
कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज़ लगाने पर हो रही सुस्ती के कारण केंद्र सरकार चिंतित। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार एक तरफ 100 करोड़ कोरोनरोधी टीकाकरण का जश्न मना रही है वहीं दूसरी तरफ टीके की दूसरी डोज़ लगने की धीमी गति पर चिंतित है। इसी बीच केंद्र सरकार ने उन राज्यों को खत लिखकर जवाब मांगा है, जो वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में पिछड़ रहे हैं। केंद्र ने राज्यों से पत्र लिखकर कहा है कि वे कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को देने में कोई देरी न करें। देश में अब तक 9 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना की पहली वैकसीन तो लगी है, लेकिन दूसरी डोज के लिए इंतजार कर रहे हैं। केंद्र ने जिन राज्यों को खत लिखा है, उनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और ओडिशा शामिल हैं। इन राज्यों में ऐसे कुल 9 करोड़ लोगों की 27 फीसदी संख्या मौजूद है।

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच 12 सप्ताह का गैप रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा स्वदेशी कोवैक्सीन की दोनों डोज के बीच 4 सप्ताह का अंतराल रखा गया है। देश में अब तक जितने कोरोना टीके लगे हैं, उनमें 90 फीसदी संख्या पहली डोज की ही है। कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगे होना जरूरी है। ऐसे में बड़ी संख्या में सिर्फ एक ही टीका लगने के चलते चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे ब्रेकथ्रू इन्फेक्शन का खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर कोरोना के म्यूटेंट वैरिएंट्स से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। 

देश में जिन 9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका नहीं लगा है, उनमें से 1.56 करोड़ लोग अकेले उत्तर प्रदेश में ही मौजूद हैं। राजेश भूषण की ओर से यूपी के अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव को लिखे खत में कहा गया है, 'कोविन पोर्टल पर 20 अक्टूबर तक के डेटा के मुताबिक राज्य में 12 करोड़ 48 लाख लोगों को टीका लगा है। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिन्हें दूसरा टीका नहीं लगा है। आपके पास कोविशील्ड की 87,57,640 और कोवैक्सीन की 28,10,780 डोज मौजूद हैं।' इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी अभी तक 30 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की दूसरी वैक्सीन नहीं लगी है। राजस्थान में भी यह आंकड़ा 30 लाख के करीब है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 29997

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी को डेंगू से बचाव के उपायों पर समझाया। श्

मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, अब जन औषधि केंद्रों पर मिल सकेगी

मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, अब जन औषधि केंद्रों पर मिल सकेगी

विशेष संवाददाता September 17 2022 36588

10 सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 50 मिलीग्राम के एक पैकेट के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य 60 रुपये है, जबकि

डायलिसिस के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें: डा. दीपक दीवान

डायलिसिस के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें: डा. दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार December 29 2022 28109

अगर आप डायलिसिस के मरीज़ हैं, तो सावधान रहें। चीनी, नमक, और मक्खन/तेल को कम से कम 1/2  करके खाएं। डा

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

लेख विभाग April 19 2022 30390

हाइपरटेंशन भारत में हृदय रोगों के सबसे प्रमुख जोखिम के कारकों में से एक है। रक्‍त वाहिकाओं में बाधा

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28698

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34568

डॉ आलोक गुप्ता, आंकोलॉजिस्ट ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बहुमूल्य जानकारियां दी और कहा

लंबे समय तक काम करने से मौत की संभावना बढ़ती है: WHO, ILO

लंबे समय तक काम करने से मौत की संभावना बढ़ती है: WHO, ILO

एस. के. राणा May 18 2021 26584

लंबे समय तक काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, और वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कुल आबादी का 9%

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 17 2021 39690

इस कारण बच्चों को पिछले साल आवश्यक टीका नहीं मिल पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा जा

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28245

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

जच्चा-बच्चा को 72 घंटे अवश्य अस्पताल में भर्ती रखें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जच्चा-बच्चा को 72 घंटे अवश्य अस्पताल में भर्ती रखें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी May 27 2023 82782

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को कम से कम 72 घंटे अ

Login Panel