देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मलेरिया की जाँच में पैसे और समय की होगी बचत, एकेटीयू ने किया शोध

एकेटीयू के साइंटिस्ट्स ने मशीन लर्निंग और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल से मलेरिया की जांच को आसान बना दिया है और अब बिना डॉक्टर या पैथालाजिस्ट के यह जाँच हो सकेगी वो भी केवल दो से तीन सेकंड में साथ ही लागत भी कम आएगी। एकेटीयू के सेंटर फार एडवांस रिसर्च के साइंटिस्ट प्रो एम के दत्ता और उनकी टीम ने यह शोध किया है।

रंजीव ठाकुर
August 27 2022 Updated: August 27 2022 14:20
0 24473
मलेरिया की जाँच में पैसे और समय की होगी बचत, एकेटीयू ने किया शोध प्रतीकात्मक चित्र, एकेटीयू

लखनऊ। बरेली में मलेरिया के सबसे खतरनाक पैरासाइट से पहली मौत हो गई है।  पूरे प्रदेश में इस समय बारिश के कारण बुखार और मच्छरजनित बीमारियों का भयंकर प्रकोप है। इसी बीच डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से मलेरिया की जाँच को लेकर अच्छी खबर आई है। 

 

एकेटीयू (AKTU) के साइंटिस्ट्स (Scientists) ने मशीन लर्निंग और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (artificial intelligence) के इस्तेमाल से मलेरिया की जांच को आसान बना दिया है और अब बिना डॉक्टर या पैथालाजिस्ट के यह जाँच हो सकेगी वो भी केवल दो से तीन सेकंड में साथ ही लागत भी कम आएगी। एकेटीयू के सेंटर फार एडवांस रिसर्च के साइंटिस्ट प्रो एम के दत्ता और उनकी टीम ने यह शोध किया है। 

 

डॉ एमके दत्ता ने बताया कि एआई फ्रेमवर्क में थिन ब्लड स्मीयर माइक्रोस्कोपिक इमेज और वाइवेक्स लाइफ साइकिल (vivax life cycle) के जरिए मलेरिया (malaria diagnosis) की पुष्टि किए जाने में सफलता हासिल हुई है। 

 

एकेटीयू के कुलपति प्रो पीके मिश्र (Prof PK Mishra) ने शोध पर बधाई देते हुए कहा कि हम लोग शोध और नवाचार पर फोकस कर रहे है। सेंटर फार एडवांस स्टडीज (Center for Advanced Studies) को इस दिशा में बेहतर काम करने के लिए कहा गया था और इसी का परिणाम है यह शोध। यह शोध हर लिहाज से परिवर्तन कारी और क्रांतिकारी साबित होगा। 

 

डॉ दत्ता ने बताया कि मलेरिया के लिए होने वाली सामान्य जांच के लिए मरीज के ब्लड सैंपल (blood sample) से स्लाइड तैयार किया जाता है। स्लाइड तैयार होने के बाद उसे माइक्रो स्कोप पर रखा जाता है। पैथालाजिस्ट (pathologist) स्लाइड को रंगते हैं। इसके बाद पैथालाजिस्ट विश्लेषण करके देखता है कि स्लाइड में मलेरिया के कीटाणु (malaria germs) हैं या नहीं। इसके बाद स्लाइड की इमेज तैयार की जाती है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है। अब यही काम मशीन द्वारा किया जाएगा।

 

डॉ दत्ता ने कहा कि शोध (health research) के दौरान इस आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस माडल (artificial intelligence model) के परीक्षण के लिए 2329 लोगों का सैंपल लिया गया था। अभी मलेरिया की जांच में लगभग 250 से 300 रुपये खर्च आता है, मगर इस प्रयोग के बाद कीमत बेहद कम होगी और करीब 100 रुपये से भी कम में मलेरिया की जाँच हो जाएगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

एस. के. राणा March 09 2022 29249

तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, उनको मस्तिष्क और ग्रे-मैटर सिकु

मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने लीवर ट्रांसप्लांट कर पिता की बचाई जान, बेटे ने किया लीवर दान

मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने लीवर ट्रांसप्लांट कर पिता की बचाई जान, बेटे ने किया लीवर दान

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 5054

मरीज़ के बड़े बेटे, श्री अनुराग वलेच्छा, आगे आए। वे इंग्लैंड के कैम्ब्रिज स्थित रॉयल कॉलेज में कंप्य

डॉ. आरएमएलआईएमएस ने सार्वजनिक क्षेत्र में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

डॉ. आरएमएलआईएमएस ने सार्वजनिक क्षेत्र में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 707

सफलतापूर्वक रोबोट-असिस्टेड रीनल ट्रांसप्लांट किया है। यह उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल का किया उद्घाटन

आरती तिवारी April 03 2023 36140

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वेलसर मेडिसिटी अस्पताल का दीप प्रज्वलित कर औ

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी June 11 2023 32924

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी : डॉ विवेक मूर्ति

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी : डॉ विवेक मूर्ति

हे.जा.स. May 08 2021 27633

भारत में जो कुछ हो रहा है वह एक त्रासदी है। भारत के सामने दो या कई सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वहां अभ

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 26729

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

एस. के. राणा December 19 2021 32208

रिपोर्ट में कहा गया कि सिर्फ 91% अस्पतालों में ही इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है जबकि सिर्फ 34%

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 45950

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

हुज़ैफ़ा अबरार December 30 2021 99411

अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीज हिन्दी बोलते हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों की पूरी बात आसानी से सम

Login Panel