देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

डॉक्टरों के संघों ने आरोप लगाया है कि रामदेव बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे। वे गलत तरीके से कोविड-19 संक्रमण से हुई मौत के लिए एलोपैथी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

हे.जा.स.
July 26 2021 Updated: July 26 2021 01:43
0 26288
योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट योग गुरु रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों के सात संगठनों की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। उन पर कोविड-19 महामारी के दौरान एलोपैथी के खिलाफ गलत सूचना फैलाने का आरोप है। मामले की सुनवाई जस्टिस सी हरिशंकर करेंगे, जिन्होंने पहले डॉक्टरों के संगठनों के वकील से कथित गलत सूचना से संबंधित वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए कहा था।

अदालत के समक्ष याचिका दायर करने वाले डॉक्टरों के संघों में तीन रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ऋषिकेश, पटना और भुवनेश्वर, एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़, यूनियन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑफ पंजाब (यूआरडीपी), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ और तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, हैदराबाद शामिल हैं।

डॉक्टरों के संघों ने आरोप लगाया है कि रामदेव बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे। वे गलत तरीके से कोविड-19 संक्रमण से हुई मौत के लिए एलोपैथी को  जिम्मेदार ठहरा रहे थे। 

अपनी याचिका में, डॉक्टरों के संगठनों ने कहा है कि योग गुरु न केवल एलोपैथिक इलाज बल्कि COVID-19 टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता के संबंध में आम जनता के मन में संदेह पैदा कर रहे थे।

याचिका में कहा गया है एक अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते यह माना जाता है कि रामदेव के बयान लाखों लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। 

डॉक्टरों के संगठनों ने अपनी दलील में आरोप लगाया कि गलत टिप्पणी और कुछ नहीं बल्कि रामदेव द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों की बिक्री को आगे बढ़ाने के लिए एक विज्ञापन और मार्केटिंग रणनीति थी, जिसमें कोरोनिल भी शामिल है, जो COVID-19 के लिए एक वैकल्पिक इलाज होने का दावा करती है।

संगठन ने अनुरोध किया है कि अगस्त में कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका को देखते हुए जरूरी हो गया है कि रामदेव के सतत दुष्प्रचार अभियान पर रोक लगाई जाए।

अदालत ने एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ रामदेव के बयानों के सिलसिले में तीन जून को दिल्ली चिकित्सक संघ की याचिकाओं पर समन जारी किए थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

लेख विभाग June 08 2022 43443

मस्तिष्क और केंद्रीय स्नायुतंत्र का ट्यूमर बच्चों में दूसरा सबसे अधिक दिखने वाला कैंसर है, यह बच्चों

हरेगा कोरोना: देश में पिछले दिन 10,273 नए संक्रमित मरीज़ मिले

हरेगा कोरोना: देश में पिछले दिन 10,273 नए संक्रमित मरीज़ मिले

एस. के. राणा February 27 2022 28919

देश में अब 1,11,472 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमि

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

लेख विभाग November 12 2021 35685

अस्थमा (दमा) श्वसन मार्ग का एक जीर्ण सूजन वाला रोग है, जो कि ज्यादातर आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारकों

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36216

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

एस. के. राणा October 14 2022 29053

दुनिया भर में युवा व्यस्क मेंटल वैलनैस पर ध्यान देते हुए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहते हैं। जहा

औरैया में डेंगू का प्रकोप, चपेट में पूरा गांव

औरैया में डेंगू का प्रकोप, चपेट में पूरा गांव

आरती तिवारी November 11 2022 24417

डेंगू मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। यह बुखार डेंगू वायरस के कारण होता है। यह बीमारी बरसा

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 19991

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 24220

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

आरती तिवारी August 28 2022 28905

मोटापा आजकल की एक बड़ी समस्या है इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है लेकिन आपकी एक गलती से इसके साइ

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप सबसे अधिक संक्रामक, तेजी से फैल रहा है: डब्ल्यूएचओ

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप सबसे अधिक संक्रामक, तेजी से फैल रहा है: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा June 27 2021 30948

अभी तक जितने भी स्वरूप पता चले हैं उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है और कम से कम 85 देशों में इसकी

Login Panel