देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल प्रदेश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में एक है। बेड के लिहाज से सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। अस्पताल में इलाज के साथ पढ़ाई की सुविधा को बढ़ावा मिलना चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 04 2023 Updated: February 04 2023 03:19
0 28789
मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित होगा बलरामपुर अस्पताल उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। अस्पताल में आने वाले सभी रोगियों को इलाज मुहैया कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आधुनिक सुविधाओं से अस्पताल को लैस किया जाए ताकि गंभीर रोगियों को और बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए बजट की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। 

बलरामपुर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जाए। ये निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने दिए। वे शुक्रवार को अस्पताल के 154 वें स्थापना दिवस समारोह (Foundation Day) को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) प्रदेश के चुनिंदा सरकारी अस्पतालों में एक है। बेड के लिहाज से सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। अस्पताल में इलाज के साथ पढ़ाई की सुविधा को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शोध कार्य की दिशा में भी कदम बढ़ाने की जरूरत है।

सरकार हर समय मदद को तैयार - Government always ready to help
सरकारी हर स्तर पर अस्पताल की मदद को तैयार है। अस्पताल प्रस्ताव बनाकर भेजे। पूरी मदद होगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रोगियों (patients) के हित में सरकार लगातार कदम उठा रही है। नई योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल के अधिकारी (Government hospital officials) थोड़ा संजीदा रहकर मरीजों को असुविधा से बचा सकते हैं।

रोगी कल्याण समिति के बजट का करें इस्तेमाल - Use the budget of Rogi Kalyan Samiti
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के बजट का अस्पताल भरपूर नियमानुसार उपयोग करें। अस्पताल के दरवाजे खिड़की, साफ सफाई, पानी आदि की सुविधा को व्यवस्था रखने पर बजट खर्च करें। इन छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर कर अस्पताल को बेहतर बना सकते हैं।

डॉ. एससी राय के नाम पर लावारिस वार्ड - Unclaimed Ward in the name of Dr. SC Rai
उप मुख्यमंत्री ने लावारिस वार्ड का नाम बदलने की अपील की। प्रेक्षागृह में बैठे लोगों से सुझाव मांगे। डॉक्टरों ने लावारिश वार्ड का नाम पद्मश्री डॉ. एससी राय के नाम पर करने का सुझाव दिया। लिहाजा अब लावारिस वार्ड का नाम डॉ. एससी राय वार्ड के नाम से जाना जाएगा।

पहले से बढ़ा है भरोसा 
स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के प्रति रोगियों का भरोसा बढ़ रहा है। यह सब डॉक्टर (doctors) व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है। ओपीडी (OPD) व भर्ती रोगियों की सेहत का खयाल रखें। नियमित राउंड लें। कार्यक्रम में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. रमेश गोयल, सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

हे.जा.स. August 05 2022 38559

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर ऑस्ट्रेलिया से आई है। अब डायबिटीज के मरीजों को बार-बार इंसुलि

दावा:  क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

दावा: क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

रंजीव ठाकुर September 07 2021 30408

क्लेविरा में पपाया, कालीमिर्च जैसे आयुर्वेदिक अव्यव मिश्रित किए गए हैं जिनकी वजह से बहुत जल्दी इम्यू

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26356

वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वा

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

मातृत्व पर भारी पड़ रहा करियर का सपना: डा विनीता दास

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2023 128109

बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में हम अपनी क्लिनिकल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा दंपत

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

भावी पीढ़ी को तम्बाकू की लत से बचाना सबसे बड़ी चुनौती : मुकेश शर्मा   

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के

जायडस कैडिला को नई दवा के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को नई दवा के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली।

हे.जा.स. December 14 2021 37931

इस क्लिनिकल ट्रायल में यह देखा जाएगा कि सीएपीएस के मरीजों के लिए दवा कितनी सुरक्षित है, इसके संभावित

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 25394

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच के बाद चार मरीज संक्रमित पाए गए

अमेरिका में हर साल लगेगी कोरोना वैक्सीन: राष्ट्रपति बाइडेन

अमेरिका में हर साल लगेगी कोरोना वैक्सीन: राष्ट्रपति बाइडेन

हे.जा.स. September 08 2022 29561

राष्ट्रपति बाइडन ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे वायरस के नए वेरिएंट आएंगे, हम अपनी वैक्सीन को भी सा

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

हे.जा.स. February 15 2022 42170

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए एंटीबॉडी को मौजूदा एंटीबॉडी के कॉकटेल में शामिल किया ज

रक्षाबंधन पर रसमलाई बना जानलेवा, छह बीमार एक की मौत

रक्षाबंधन पर रसमलाई बना जानलेवा, छह बीमार एक की मौत

रंजीव ठाकुर August 16 2022 32756

राजधानी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खराब रसमलाई भारी पड़ गई और एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए

Login Panel