देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ रहे हैं। देश में अभी तक XBB वेरिएंट के 70 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस वेरिएंट की वजह से सिंगापुर, चीन और अमेरिका में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी एक्स बीबी स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। WHO का कहना है कि इस वेरिएंट की वजह से कुछ देशों में कोविड की नए लहर आ सकती है।

विशेष संवाददाता
October 29 2022 Updated: October 30 2022 15:00
0 30539
ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ रहे हैं। देश में अभी तक XBB वेरिएंट के 70 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस वेरिएंट की वजह से सिंगापुर, चीन और अमेरिका में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी एक्स बीबी स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। WHO का कहना है कि इस वेरिएंट की वजह से कुछ देशों में कोविड की नए लहर आ सकती है।

 

सीडीसी के मुताबिक, XBB वेरिएंट (XBB Variants)  के लक्षण फिलहाल ओमिक्रॉन के अन्य वेरिएंट्स जैसे ही हैं। इनमें लोगों को खांसी, जुकाम, सिरदर्द और सुनाई कम देना और हल्का बुखार शामिल है। वरिष्ठ फिजिशियन (physician) डॉ. अजय कुमार का कहना है कि लोगों को इन लक्षणों के दिखने पर कोविड टेस्ट करा लेना चाहिए।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक ओमिक्रॉन के ये नए वेरिएंट तेजी से फैल जरूर सकते हैं, लेकिन इससे कोविड वायरस की गंभीरता में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी, संक्रमित हो रहे मरीजों में हल्के लक्षण ही मिलेंगे, लेकिन बुजुर्ग और पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, भारत में भी अभी एक्स बीबी वेरिएंट के मरीजों में हल्के लक्षण ही मिल रहे हैं। लोगों में ये चार लक्षण प्रमुखता से देखे जा रहे हैं।

 

बता दें कि भारत के भी कई राज्यों में इस वेरिएंट के संक्रमित मरीज  (infected patients) सामने आ रहे हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही अभी तक 18 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी XBB वेरिएंट के केस सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing ) भी बढ़ा दी गई है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कोई महीनों में ये वेरिएंट ओमिक्रॉन के अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है। इस खतरे को देखते हुए WHO ने सभी देशों से वायरस (Virus) की पहचान के लिए ट्रेसिंग, ट्रेकिंग और जीनोम जांच को बढ़ाने की सलाह दी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39213

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

एस. के. राणा February 16 2022 30788

मशहूर वायरोलॉजिस्ट टी जैकब जॉन ने दावा किया कि भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी बनने की

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28579

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

अखण्ड प्रताप सिंह April 08 2023 28957

यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनस

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

लेख विभाग May 19 2021 32418

इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

विशेष संवाददाता October 26 2022 50754

इस वायरस के बढ़ते असर को देखते हुये अब केंद्र सरकार भी लंपी के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्य को सहायता

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

एटा में ऑक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत, उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच कर कार्यवाही के आदेश

विशेष संवाददाता August 01 2022 31993

अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशि

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

आरती तिवारी September 26 2022 38163

राजधानी में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से लोगों के साथ मिलकर रोकथाम

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 917

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27630

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

Login Panel