देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग से पीड़ित नवजात को मिला नया जीवन।

मरीज को दो दिन तक हॉस्पिटल में रखा गया, वेंटिलेटर लगाने के बाद कुछ समय के बाद वेंटिलेटर हटाया गया। यह सर्जरी जिसको सब एरियोटिक वीएसडी क्लोजर भी कहते हैं को 7 घंटे में संपन्न की गयी।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 10 2021 Updated: October 10 2021 02:44
0 42692
सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग से पीड़ित नवजात को मिला नया जीवन। पीड़ित बच्चे की जांच करते सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर।

लखनऊ। गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में हृदय की बीमारी से पीड़ित बच्चे को डॉक्टरों ने नया जीवन दिया। सब एरियोटिक वीएसडी क्लोजर के द्वारा नवजात शिशु के हृदय के छेद की सर्जरी में सफलता मिली।
 
गोंडा निवासी प्रेम तिवारी का नौ माह का बच्चा दूध पीने के दौरान हांफने लगता था। तब परिजनों ने उसे गोंडा के एक अस्पताल में दिखाया, जहां उनको बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गयी। इसके बाद बच्चे को लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया गया लेकिन बच्चे के इलाज से पिता संतुष्ट नहीं हुए। 

उनके एक रिश्तेदार ने सलाह दी कि उन्होंने पहले से सहारा हॉस्पिटल में कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर विभाग में सफलतापूर्वक इलाज कराया है और वहां की सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। अब परिजनों ने बच्चे का इलाज सहारा हॉस्पिटल में कराने का निश्चय किया और मार्च महीने में उन्होंने पहली बार सहारा हॉस्पिटल की ओपीडी में कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव को दिखाया,  जहां बच्चे की इको- जांच में पता चला कि उसके दिल में 4 एमएम का बड़ा छेद है, तब डाक्टर ने पहले दवा देकर मरीज को ठीक करने का निश्चय किया। 

डा. विशाल श्रीवास्तव के अनुसार हमारी कोशिश थी कि दवा से कुछ दिन तक काम चल जाए और इस सर्जरी को बच्चे के बड़े  होने तक टाला जा सके। लगभग 2 महीने दवा चली लेकिन मरीज का जो छेद 4 एमएम था, धीरे-धीरे बढ़कर साढ़े चार तक पहुंच गया और उसकी तबीयत बिगड़ती चली गयी। मरीज क्योंकि नवजात था और इसका ऑपरेशन करना बहुत ही जटिल था, इसलिए चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने बच्चे को भर्ती करके ऑपरेशन करने का निश्चय किया। मरीज को दो दिन तक हॉस्पिटल में रखा गया, वेंटिलेटर लगाने के बाद कुछ समय के बाद वेंटिलेटर हटाया गया। यह सर्जरी जिसको सब एरियोटिक वीएसडी क्लोजर भी कहते हैं को 7 घंटे में संपन्न की गयी।

नवजात शिशु में इस तरह की सर्जरी करना बहुत ही जटिल था। इस सर्जरी में शिशु की मॉनिटरिंग की जरूरत थी, जिसमें बड़ी भूमिका सहारा हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एम यू हसन ने सफलतापूर्वक निभायी। इस जटिल सर्जरी में डॉ. विशाल श्रीवास्तव के अलावा कार्डियक एनेस्थीसिया के डा. दीपांकर सहगल एवं समस्त कार्डियक टेक्निकल टीम के सहयोग से सफलता मिली।

 सहारा इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री के विजन को साकार करते हुए सहारा हॉस्पिटल में 52 से अधिक विभागों में कुशल चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों से उत्कृष्ट सेवाएं मरीजों को निरंतर प्रदान की जा रही हैं। 

हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक कैथ लैब की सुविधा है, जहां कार्डियोलॉजिस्ट टीम अपने अनुभव व दक्षता के साथ मरीजों का इलाज सफलतापूर्वक कर रही है। श्री सिंह ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल में उक्त प्रकार की छोटे बच्चे की हार्ट का छेद बंद करने की सर्जरी पूरी तरह से समस्त सेवाओं सहित उपलब्ध है। अब मरीज को दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शिविर में 3 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

शिविर में 3 महिलाओं के हुए नसबंदी ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 28 2023 37909

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. January 13 2023 29731

डॉक्टर टैड्रॉस याद करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी उत्पन्न करने वाले वायरस SARS-CoV-2 की प्रथम सीक्

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79703

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23397

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

हे.जा.स. March 21 2022 31554

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

हे.जा.स. May 01 2022 45465

कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समूह 'फ्रीडम फाइटर्स कनाडा' द्वारा आयोजित 'रोलिंग थंडर'

टमाटर के रस से पाएं इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

टमाटर के रस से पाएं इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

श्वेता सिंह September 07 2022 31980

बुढ़ापे की इन निशानियों से बचने के लिए चेहरे पर टमाटर के रस से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलाजन का

बदलते मौसम में एलर्जी से बचने के लिए करें योगाभ्यास

बदलते मौसम में एलर्जी से बचने के लिए करें योगाभ्यास

लेख विभाग October 18 2023 173699

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एलर्जी किसी भी तरह की हो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए दै

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 553

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियो

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

हे.जा.स. December 20 2022 28938

चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह

Login Panel