देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार

केतकी सिंह ने कहा कि, हमारा स्वास्थ्य के साथ जीरो टॉलरेन्स है क्योंकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री हैं। जो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे उनके ऊपर निश्चित कार्रवाई होगी।

आरती तिवारी
September 05 2022 Updated: September 05 2022 15:40
0 30688
CHC में रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज का मामला, विधायक केतकी सिंह ने लगाई फटकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह का निरीक्षण करतीं विधायक केतकी सिंह

बलिया (लखनऊ ब्यूरो)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंची CMO के साथ विधायक केतकी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की जमकर क्लास लगाई है। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में रिटायर्ड सफाईकर्मियों द्वारा दुर्घटना में घायल मरीजों के उपचार के मामले में बीजेपी की क्षेत्रिय विधायक और फायर ब्रांड नेता केतकी सिंह अस्पताल पहुंच गयीं और अस्पताल प्रभारी पर भड़क गईं।

 

अस्पताल पहुंचते ही विधायक केतकी सिंह अस्पताल के प्रभारी पर भड़क गईं और उनकी जमकर क्लास लेते हुए कहा कि अब नहीं चलेगा? ......जो ड्यूटी पर है वो ड्यूटी क्यों नहीं करेगा? .... जनता का पैसा उठाएंगे और काम जनता का नहीं करेंगे? विधायक ने कहा ... क्यों नही था कोई डॉक्टर?...मुझे जवाब चाहिए?

 

बलिया (Ballia) में शनिवार को ऑटो दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बांसडीह) (Community Health Center) पहुंचने पर डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की वजह से रिटायर्ड स्वीपर द्वारा अस्पताल में जमीन पर लेटा कर इलाज किए जाने का मामला सामने आने के बाद जब इस बात की जानकारी विधायक केतकी सिंह को लगी को आनन फानन में वो CHC पहुंच गई। और जिम्मेदार अफसरों को जमकर फटकार लगाई, और जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है।

 

वहीं मीडिया से बातचीत में केतकी सिंह ने कहा कि, हमारा स्वास्थ्य के साथ जीरो टॉलरेन्स है क्योंकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार (YOGI GOVERNMENT) है और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) जी स्वास्थ्य मंत्री हैं। दोनों ही लोग अपने काम के प्रति बहुत सक्रिय हैं। जो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे उनके ऊपर निश्चित कार्रवाई होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना का क़हर का प्रकृति पर प्रभाव.

कोरोना का क़हर का प्रकृति पर प्रभाव.

सम्पादकीय विभाग January 19 2021 28147

आज हम मेडिकल साइंस के लिहाज़ से भी काफ़ी आगे बढ़ चुके हैं. लिहाज़ा उम्मीद यही है कि नए कोरोना वायरस

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

हुज़ैफ़ा अबरार March 08 2023 33668

रकाश नेत्र केंद्र लखनऊ के चिकित्सा निदेशक और मुख्य विट्रोरेटिनल सलाहकार डॉ शोभित चावला ने कहा डायबिट

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ को मिला प्रतिष्ठित हेल्थ आइकन अवार्ड।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ को मिला प्रतिष्ठित हेल्थ आइकन अवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2021 34749

रीजेंसी हॉस्पिटल समूह 25 वर्षों से अधिक अवधि में लखनऊ, कानपुर और आसपास के अन्य शहरों, ग्रामीण क्षेत्

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

रंजीव ठाकुर March 16 2021 30546

नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,1

सात दिन में बने ढाई लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज।

सात दिन में बने ढाई लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 27721

इस योजना के तहत आने वाले व्यक्ति को हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। ये इलाज सभी

केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

अबुज़र शेख़ November 25 2022 31379

एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।यह अवैध क

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31859

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

नर्सेज का विरोध प्रदर्शन जारी, बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रहा

नर्सेज का विरोध प्रदर्शन जारी, बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रहा

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 798

राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चि

सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 23825

स्किन की देखभाल तो वैसे हर मौसम में और हमेशा ही करनी चाहिए, लेकिन सर्दियों में स्किन से संबंधित ज्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

लेख विभाग October 10 2022 48658

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प

Login Panel