देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा लगता है। तो इसे हटाने के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू नुस्खे-

आरती तिवारी
September 05 2022 Updated: September 05 2022 23:48
0 48267
चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे प्रतीकात्मक चित्र

आंखों की रोशनी कम होने पर चश्मा लगाना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि डॉक्टर द्वारा बताए गए लेंसेज के चश्मे को ना पहनें, तो आंखें और खराब होती चली जाएंगी, फिर आपको बिना चश्मा के कुछ भी नजर नहीं आएगा।  अक्सर लोगों की आंखें लगातार लैपटॉप, मोबाइल, टीवी पर देर तक नजरें गड़ाए रखने, खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी,  आंखों की एक्सरसाइज,  देखभाल ना करना,  आंखों को आराम ना देना जैसी आदतों से कमजोर होने लगती हैं।

 

वहीं अब तो बच्चों को भी छोटी सी उम्र में चश्मा चढ़ जाता है। कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा लगता है। इस निशान को आप कुछ घरेलू इलाज (home remedies) से कम कर सकते हैं।

 

चश्मे के निशान हटाने के घरेलू उपाय - Home remedies to remove traces of glasses

 

बादाम का तेल - Badam oil

बादाम के तेल में मौजूद कई पौष्टिक तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ उसे मॉश्चराइज  (moisturize) भी रखते हैं। नाक से चश्मे का निशान हटाने के लिए आप रोजाना बादाम के तेल को सोने से पहले नाक पर मलें। बादाम के तेल से चेहरे के धब्बे भी कम होते हैं और चेहरा बेदाग (face spotless) बनता है।

 

संतरे का छिलका - Orange peel

संतरे का छिलका आपके चेहरे के दाग-धब्बे और निशान आसानी से दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए संतरों के छिलकों को धूप में सुखाने के बाद पीस लें। अब एक चम्मच संतरे के सूखे छिलके का पाउडर लेकर उसमें आधा चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक पर निशान वाली जगह पर लगाएं। ऐसा तीन-चार दिन लगातार करने से नाक के निशान हट जाते हैं।

 

खीरा - Cucumber

खीरे से भी चेहरे के दाग-धब्बों  (stains) को आसानी से मिटाया जा सकता है। इसके लिए बस एक खीरे के छोटे-छोटे गोल स्लाइस काटिए और इसे निशान वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक रगड़िए। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।

 

नींबू - Lemon

नींबू का रस प्राकृतिक क्लींजर माना जाता है। ये चेहरे के डार्क स्पॉट्स (dark spots ) को मिटाकर नए स्किन सेल्स (skin cells ) बनने में मदद करता है। ऐसे में अगर आपको अपनी नाक से चश्मे का निशान मिटाना है तो एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच पानी मिलाकर थोड़ा डायल्यूट करने के बाद रूई की मदद से इस रस को चेहरे पर निशान वाली जगह पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने से निशान धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।

 

गुलाब जल - Rose water

इसके अलावा आप गुलाब जल, शहद, टमाटर का रस, बादाम का तेल, संतरे के छिलके से तैयार पाउडर, एप्पल साइडर वेनेगर आदि भी चश्मे के निशान को दूर कर सकते हैं।  

 

क्यों पड़ता है चश्मे का निशान

दरअसल, चश्मे पर लगा नोज स्टैंड आपके नाक पर ही टिका रहता है। नोज स्टैंड से लगातार त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation ) भी रुकता है. इससे वहां की स्किन मृत (Dead skin) हो जाती है। जब आप लगातार चश्मा पहने रहते हैं, तो नाक के उस भाग में दोनों तरफ काला निशान पड़ने लगता है। यह देखने में भद्दा लगता है और उपचार ना करें, तो जल्दी निशान जाता भी नहीं हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

लेख विभाग May 19 2021 32145

इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

हे.जा.स. January 28 2021 23333

शोधकर्ताओं ने दुबई से न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर किए अध्ययन के आधार पर दाव

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

एस. के. राणा July 27 2021 31319

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 35729

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

हे.जा.स. January 22 2022 29166

अंटार्कटिका के अर्जेंटीनियाई शोध केंद्र में 45 वैज्ञानिकों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि यहा

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

एस. के. राणा May 19 2021 43645

‘ईग्लोबल डॉक्टर्स’ के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित रोगियों को निजी परामर्श सेवाएं दे रहे हैं। h

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 32175

पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और ब

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24552

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 31778

कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक

विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में दो दिन लगेगा शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में दो दिन लगेगा शिविर

admin June 13 2022 38818

लोहिया संस्थान का ब्लड बैंक विगत एक दशक की भांति इस वर्ष भी इस अवसर पर बिना प्रतिस्थापन के ज़रूरतमन्

Login Panel