देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ,ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया एवं कोरोना से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक कर सकें |

हे.जा.स.
March 02 2021 Updated: March 02 2021 05:30
0 33525
संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली|  संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुये डीएम मानवेन्द्र सिंह|

फर्रुखाबाद | जिले में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुये डीएम मानवेन्द्र सिंह ने एक रैली को झंडी दिखाई। संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह वाहन रैली कलक्ट्रेट व मसेनी बाग लकूला होते हुए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पर समाप्त हुई | जिले में 1 मार्च से शुरू हो चुका संचारी रोग नियंत्रण माह 31 मार्च तक चलेगा। 

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी को संचारी रोगों पर नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे जिससे जिला संचारी रोगो से मुक्त हो सके |

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 1 से 31 मार्च तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा | उन्होंने बताया दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ,ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया एवं कोरोना से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक कर सकें | उन्होंने बताया अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग , शिक्षा एवं. नगर निगम , कृषि विभाग , पशु पालन विभाग आदि का पूर्ण सहयोग होगा |  

वेक्टर बार्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ राजीव शाक्य ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी द्वारा घर घर जाकर लोगो को संचारी रोगों से बचाव के उपाय , लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी | 

इस दौरान आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा दिमागी बुखार के लक्षणों एवं उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक किया जाएगा | आशा द्वारा घरो के अंदर प्रवेश कर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरिक्षण किया जाएगा | मलेरिया जाँच में भी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जाएगा | साथ ही कॉविड 19 रोग के प्रसार की स्थिति के चलते कई बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं | ऐसे वंचित बच्चो की सूची भी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण के दौरान तैयार की जायेगी | 

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) सुजाता ठाकुर ने बताया कि इस चरण में आशा कार्यकर्ता द्वारा बुखार के अतिरिक्त खांसी तथा सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिन्हित किया जाएगा तथा उन्हें कोविड जांच हेतु संदर्भित करेंगी | साथ ही इस दौरान टीबी रोगियों की खोज, जन्म मृत्यु पंजीकरण और कुपोषित बच्चों की सूची भी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता द्वारा बनाई जाएगी |  

मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
डीएमओ ने बताया आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक मलेरिया रोगी की स्लाईड अथवा आर.डी.टी किट से जांच कराने पर 15 रुपए का भुगतान किया जाएगा | यदि व्यक्ति मलेरिया धनात्मक रोगी है तो आर टी पूर्ण करने तथा तीसरे , सातवें एवं चौदह दिन पर रोगी का फ़ॉलोअप पूर्ण करने पर 75 रूपए का भुगतान किया जाएगा | बुखार के रोगी में डेंगू कन्फ़र्म होने पर 200 रूपए का भुगतान तथा जापानी इन्सेफेलाइटिस रोगी के कंफ़र्म होने पर 250 रूपए का भुगतान आशा कार्यकर्ता को किया जाएगा | 
इस मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया, एसीएमओ डॉ दलवीर सिंह, डीपीएम कंचन बाला सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

एम्स एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम जारी।

अखण्ड प्रताप सिंह July 08 2021 40323

परिणाम को एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.aiimsexams.ac.in/pdf/MSc Nursing-2021-1st Counselli

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

रंजीव ठाकुर August 20 2022 38302

पशुओं के रोग लम्पी स्किन की उत्तर प्रदेश में दस्तक के बाद सरकार ने एडवाइजरी जरूर जारी की लेकिन जमीनी

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

डेंगू की जांच निजी लैब में 1200 से 1400 रुपये में होगी

आरती तिवारी September 02 2023 34881

डेंगू की जांच का शुल्क 1200-1400 रुपये जबकि चिकनगुनिया का 1200 से 1700 और स्क्रब टाइफस का 1200-1400

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार सख्त। 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार April 01 2021 30767

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी कोविड चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मास्क न पह

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

हे.जा.स. January 20 2023 31258

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच

बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार

बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार

आरती तिवारी June 26 2023 38782

मुजफ्फरनगर के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सबसे अधिक मरीज बुखार और

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36459

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

चिकनगुनिया : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

लेख विभाग November 25 2022 31595

इस बीमारी का उपचार लक्षणों और शरीर पर दिखने वाले लक्षणों (जोड़ों की सूजन), प्रयोगशाला परीक्षण और संक्

बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है डेंगू का कहर

बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है डेंगू का कहर

admin October 27 2022 22562

जिले में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। मुशहरी में सर्वाधिक 21 लोग इसकी चपेट में हैं। जिला वेक्टर जनि

जानिए पलकों को घना बनाने के  घरेलू उपाय

जानिए पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 30 2022 36980

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूब

Login Panel