देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

ठंड के मौसम में लंबे समय तक खांसी के साथ बलगम आना ब्रोंकाइटिस हो सकता है।

लेख विभाग
November 15 2021 Updated: November 16 2021 05:06
0 22011
सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय। प्रतीकात्मक

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या आम बात है लेकिन लंबे समय तक खांसी के साथ बलगम आना ब्रोंकाइटिस हो सकता है। लगातार खांसी, सिर दर्द, सांस लेते समय आवाज आना और सांस लेने में कठिनाई होना, ब्रोंकाइटिस के लक्षण हो सकतें हैं। 

फेफड़ों में सांस जिस रास्ते आती और जाती है तो उस अंग को श्वास नली कहते हैं। यदि श्वास नली में जलन और सूजन हो तो ब्रोंकाइटिस हो सकता है। इसके कारण ज्यादा बलगम बनता है। ब्रोंकाइटिस को ब्रोन्कियल ट्यूबों की सूजन भी कहा जाता है।

ब्रोंकाइटिस दो तरह के होते हैं – एक्यूट ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस। दोनों में केवल समय और दशा का अंतर होता है।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस की बात करें तो यह धूल, धुएं, वायु प्रदूषण, तंबाकू के धुएं जैसी चीजों के बीच सांस लेने या वायरस के कारण होता है। एक्यूट ब्रोंकाइटिस बहुत आम है। बैक्टीरिया भी इसके होने का कारण बन सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर सर्दी-जुखाम ही होते हैं जिसमें नाक बहने लगती है, खांसी होती है, सिर में हल्का दर्द रहता है। एक्यूट ब्रोंकाइटिस में एक से डेढ़ हफ्ते में सुधार हो जाता है। यदि इस अवधि के बाद भी सुधार नहीं हो रहा हो और यह स्थिति 18-20 दिनों से ज्यादा समय तक हो तो डॉक्टर Z से संपर्क करना चाहिए।

क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस गंभीर बीमारी है और इसका सबसे आम कारण सिगरेट पीना होता है। इस बीमारी में खांसी समय के साथ बढ़ती है और कई बार महीनों तक रह सकती है।

बुखार और थकान इसके दो मुख्य लक्षण हैं। यदि बुखार 100.4 डिग्री फेरेनहाइट हो और सर्दी के साथ सीने में दर्द, खांसी हो तो चिकित्सक से सलाह लें | ब्रोंकाइटिस के 20 मामलों में से 1 मामले में निमोनिया होता है। ऐसा तभी होता है जब संक्रमण फेफड़ों में फैलता है।

ब्रोंकाइटिस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां-

ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करने के लिए लाइफ स्टाइल में बदलाव जरूरी है। सबसे पहले धूम्रपान से दूरी बना लें और ऐसी किसी चीज के संपर्क में न आएं जो फेफड़ों को परेशान करती हो। धूल, धुएं वाली जगह जाने से बचें। घर में भी हों तो हवा को नम रखने की कोशिश करें। ब्रोंकाइटिस के लक्षण नजर आ रहे हों तो सामान्य से ज्यादा तरल लें। न तो ज्यादा ठंडी और न ज्यादा गर्म हवा में रहें।

सर्दी या एक्यूट ब्रोंकाइटिस वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में न आएं क्योंकि इससे इन्फेक्शन की आशंका रहती है। यह तब होता  है जब ब्रोंकाइटिस किसी वायरस या बैक्टीरिया के कारण हुआ हो। इसलिए कोई छींकता है या खांसता है तो संक्रमण दूसरों में फैल सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32185

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

लेख विभाग October 06 2022 104014

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की बाल सुरक्षा के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनिसेफ ने एक अध्ययन में बताया

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

अनिल सिंह November 04 2022 29282

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ह

मेरठ मेडिकल कॉलेज की दो डॉक्टरो को फैलोशिप ऑफ यूपी सम्मान।

मेरठ मेडिकल कॉलेज की दो डॉक्टरो को फैलोशिप ऑफ यूपी सम्मान।

हुज़ैफ़ा अबरार December 08 2021 44881

डॉ. संध्या गौतम एसोसिएट प्रोफेसर एवं डॉ. स्नेह लता वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर को उत्तर प्रदेश डायबिटीज ए

मरीज को इलाज संबंधी कागजात नहीं ले जाने होंगे हॉस्पिटल, देश में कहीं भी कराएं इलाज

मरीज को इलाज संबंधी कागजात नहीं ले जाने होंगे हॉस्पिटल, देश में कहीं भी कराएं इलाज

आरती तिवारी March 11 2023 22994

अब इलाज संबंधी दस्तावेज रोगियों को अस्पताल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश के अस्पतालों में प्रत्येक

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35114

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

लिवर को मजबूत बनाती हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

लिवर को मजबूत बनाती हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

लेख विभाग December 12 2022 34800

डॉक्टरों की मानें तो शराब ज्यादा पीने से लिवर डैमेज हो सकता है। जो लोग बार-बार शराब पीते हैं, उनका ल

Lead Pharma और Roche Pharma के बीच 260 मिलियन पाउण्ड सहयोग पर समझौता
प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

अबुज़र शेख़ November 02 2022 38969

गाजियाबाद में एक्यूआई 359, नोएडा में 397, ग्रेटर नोएडा में 364, कानपुर में 272 और आगरा में 245 दर्ज

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू'

हे.जा.स. January 08 2022 34239

आईएचयू वेरिएंट पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक कम संख्या में लोग इसकी चपेट में आए हैं ।

Login Panel