देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डेंगू बुखार के उपचार में आयुर्वेद फायदेमंद

डेंगू के लक्षण भी अलग-अलग नजर आते हैं। खासतौर से बच्चों और किशोरों में माइल्ड डेंगू होने पर कई बार कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। संक्रमित होने के बाद डेंगू के हल्के लक्षण चार से सात दिनों के अंदर नजर आने लगते हैं।

आरती तिवारी
August 26 2022 Updated: August 26 2022 18:58
0 30481
डेंगू बुखार के उपचार में आयुर्वेद फायदेमंद प्रतीकात्मक चित्र

देश के कई राज्यों में डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली है।यह एक मच्छर के डंक से फैलने वाला वायरल इंफेक्शन है जिसमें तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण होते हैं। हड्डी तोड़ बुखार नाम से फेमस यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होता है। वैसे तो वायरस 10 दिनों से अधिक समय तक जीवित नहीं रहता लेकिन जब डेंगू का संक्रमण गंभीर रूप ले लेता है तो इससे मौत तक हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम डेंगू से बचाव के पहले से उपाय करें और इसके लक्षणों को जानें-

 

डेंगू के लक्षण - Symptoms Of Dengue

डेंगू हल्का (Mild) या गंभीर (Severe) दोनों हो सकता है। ऐसे में इसके लक्षण भी अलग-अलग नजर आते हैं। खासतौर से बच्चों और किशोरों में माइल्ड डेंगू (mild dengue) होने पर कई बार कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। संक्रमित होने के बाद डेंगू के हल्के लक्षण चार से सात दिनों के अंदर नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों में तेज बुखार (104° F) के अलावा नीचे दिए गए लक्षण भी शामिल हैं-

  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
  • उल्टी
  • जी मिचलाना
  • आंखों में दर्द होना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना
  • ग्लैंड्स में सूजन होना

 

सबसे ज्यादा डेंगू का खतरा कब -

डॉक्टर्स का कहना है कि जब आपका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है तब डेंगू आपको अटैक कर सकता है और दूसरा जब आपके ब्लड प्लेटलेट्स (blood platelets) कम होने शुरू हो जाते हैं तब डेंगू का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

 

डेंगू से ऐसे करें बचाव - How to prevent dengue

नीम के पत्ते (Neem leaves)

 नीम के पत्तों में जादुई मेडिकल गुण (medical properties) होते हैं। ये शरीर में वायरस के विकास और प्रसार को बाधित करने में बड़ा योगदान दे सकते हैं। यह प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ श्वेत रक्त कोशिका प्लेटलेट्स (platelets) और रक्त प्लेटलेट काउंट को भी बढ़ाने में मदद कर सकता है।

 

नारियल पानी (Coconut water)

 डेंगू बुखार में शरीर में पानी की कमी (insufficiency of water) होने लगती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी आपकी मदद कर सकता है।

 

मेथी (Fenugreek)

मेथी से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। डेंगू बुखार में यह काफी फायदेमंद साबित होता है। मेथी को रातभर पानी में भिगो कर रखें और सुबह इसे छान कर पी लें।

 

तुलसी (Basil)

तुलसी एक औषधीय पौधा (medicinal plant) है। सर्दी , खांसी और बुखार में इसके पौधे बहुत काम आते हैं। इसके साथ ही आप डेंगू को दूर भगाने में भी तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप अपने घर के खिड़की और दरवाजे के पास रख सकते हैं। इसकी महक से डेंगू कभी भी आपके घर में प्रवेश नहीं करेगा।

 

पपीते के पत्ते (Papaya leaves)

पपीते के पत्ते बहुत लंबे समय से डेंगू के इलाज के लिए एक लोकप्रिय उपाय है। यह मरीजों में डेंगू के लक्षणों से राहत और प्रतिरक्षा को बढ़ाकर डेंगू के उपचार में मदद कर सकता है।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

थोड़ी सी बारिश में नवादा सदर अस्पताल बना तालाब

आरती तिवारी July 01 2023 30529

सदर अस्पताल बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि परिजन मरीजों को घुटने भर पानी मे

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,881 हुई

विशेष संवाददाता November 25 2022 23351

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल माम

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

विशेष संवाददाता October 12 2022 43755

बूंदी में तैनात राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मानवीय पहल सामने आई है, जो कि चर्चा विषय बन चुकी है।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

हे.जा.स. August 12 2021 26075

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ

Effect of a test-and-treat approach to vitamin D supplementation on risk of all cause acute respiratory tract infection and covid-19: phase 3 randomised controlled trial

Effect of a test-and-treat approach to vitamin D supplementation on risk of all cause acute respiratory tract infection and covid-19: phase 3 randomised controlled trial

British Medical Journal February 18 2023 35883

Among people aged 16 years and older with a high baseline prevalence of suboptimal vitamin D status,

गर्भावस्था में योग के फायदे

गर्भावस्था में योग के फायदे

सौंदर्या राय November 14 2025 6811

पीठ दर्द, सूजन और थकान जैसी सामान्य समस्याओं से राहत मिलती है। शरीर का लचीलापन और मुद्रा में सुधार ह

नीट (यूजी) 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी करेगा एनटीए

नीट (यूजी) 2022 परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी करेगा एनटीए

अखण्ड प्रताप सिंह March 24 2022 51245

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट (यूजी) के लिए अ

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

सौंदर्या राय February 21 2022 27358

चेहरे को पिंपल्स फ्री और शाइनी बनाना चाहतीं हैं, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस आपको अपनी

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में  उमड़ी भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई  

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में उमड़ी भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई  

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2022 35780

राम मनोहर लोहिया, बलरामपुर, सिविल अस्पताल समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में गुरुवार सुबह पंजी

यूरोप: पिछले छह हफ्ते के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले तीन गुना बढे 

यूरोप: पिछले छह हफ्ते के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले तीन गुना बढे 

हे.जा.स. July 21 2022 30497

यूरोप क्षेत्र में शामिल 53 देशों में (मध्य एशिया के करीब) पिछले हफ्ते कोरोना के 30 लाख नए मामले सामन

Login Panel