











































लखनऊ। कोविड टीकाकरण अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण अभियान के ब्रांड एम्बेसडर व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने किया है । सोमवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने के बाद उन्होंने अपने एक महीने के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने समुदाय से यह आह्वान किया ।
डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि कोविड को मात देने के लिए तैयार की गयी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है । इसकी गुणवत्ता को लेकर किसी को भी किसी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए । एक चिकित्सक होने के नाते उन्हें पहले से पता था कि आम टीका लगवाने के बाद भी हल्का-फुल्का बुखार या दर्द की शिकायत हो सकती है किन्तु कोविड का टीका लगवाने के बाद यह सब भी नहीं हुआ । टीका लगवाने के बाद पहले की ही तरह अपने नियमित कार्य को कर रहा हूँ । उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण को लेकर उनमें काफी उत्साह था और उनको सबसे पहले टीका लगवाने का सौभाग्य भी मिल गया । आज दूसरी डोज लगवाने के बाद एक फीडबैक फ़ार्म भी टीकाकरण केंद्र पर भरवाया गया, जिसमें पिछले एक महीने के दौरान किसी तरह की दिक्कत आदि के बारे में जानकारी मांगी गयी ।

इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन-एएमएस के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि एक वर्ष की लम्बी लड़ाई के बाद अब कोरोना को मात देने की बारी आई है । इसलिए हर किसी को चाहिए कि जैसे अपने घरों में धार्मिक, सांस्कृतिक व अन्य पर्वों को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं उसी तरह टीकाकरण अभियान को भी मनाएं । जब भी जिसकी बारी आए वह पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाएं । टीका लगवाने के बाद अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि अन्य लोग भी पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाने को आगे आयें और एक बेहतर माहौल तैयार हो सके । उन्होंने समुदाय से यह भी अपील कि है कि कोरोना से पूरी तरह से निजात पाने के लिए अब भी जरूरी है कि जब भी घर से बाहर निकलें मास्क से अच्छी तरह से नाक व मुंह को ढककर रखें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें और हाथों की स्वच्छता का पूरी तरह से ख्याल रखें ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन
सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जा
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ
जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर
राजधानी के कानपुर रोड स्थित आशियाना चौराहे के पास टाइटेन वर्ल्ड एण्ड आईप्लस स्टोर का उद्घाटन उपमुख्य
एक प्रेजेंटेशन देकर वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डा. शशांक चौधरी ने कैंसर के बारे में जनमानस को जागरूक किय
मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करो
इस समय देश में 1,48,359 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.2
सभी विश्वविद्यालय महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के उत्थान में इसी प्रकार सहयोग करें ताकि हमारा उत्तर प्
डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो दिन के समय सक्रिय रहता है और घर के भीतर साफ़ पानी मे

COMMENTS