देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही घर-परिवार व समाज पर पड़ने वाले उसके असर के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

रंजीव ठाकुर
February 17 2021 Updated: February 20 2021 18:41
0 35520
देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर। नशा मुक्त भारत अभियान के हस्ताक्षर अभियान।

लखनऊ। देश को नशामुक्त बनाने की सार्थक पहल के साथ ही एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में सरकार अग्रसर है । नशा हमारे समाज के लिए कितना घातक है, इसके बारे में जनजागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के जरिये खासकर युवाओं को इस बुराई को त्यागने में ही भलाई का सन्देश देने में जुटे हैं।

​सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में देश के 272 जिलों में 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गयी थी, जिसमें लखनऊ को भी शामिल किया गया है। यह अभियान 31 मार्च 2021 तक चलाया जाएगा। लखनऊ के समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति और जिला प्रशासन ने समुदाय में नशा मुक्ति की अलख जगाने की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र संगठन को सौंपी है, जिसका नोडल अधिकारी जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह को बनाया गया है ।

​नोडल अधिकारी पुष्पा सिंह का कहना है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का उद्देश्य यही है कि देश को विकास के पथ पर पूरी तरह से अग्रसर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि पहले समाज को नशा मुक्त किया जाए। इसके लिए खासकर युवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि सही मायने में वही देश का भविष्य हैं। इस सोच को सभी वर्ग और समुदाय के सहयोग से ही साकार किया जा सकता है। इस कार्य में जुटे नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही घर-परिवार व समाज पर पड़ने वाले उसके असर के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सभी नशे मानसिक अस्वस्थता की उपज भी हो सकते हैं, इसलिए युवा पीढ़ी को इससे उबारना बहुत ही जरूरी है । ​

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लखनऊ में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । इसके लिए 25 प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगायी गयी हैं । इसके अलावा इस बुराई से उबारने के लिए संगोष्ठी, सेमिनार, रैली, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता, गायन, निबंध आदि प्रतियोगियाएं जिला से लेकर गाँव स्तर पर आयोजित की जा रहीं है । इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी युवाओं को जागरूक करने में जुटे हैं । उनका सभी को सीधा सन्देश होता है – “नशा है सबसे बड़ी बुराई- इसको छोड़ने में ही सभी की भलाई ।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

हे.जा.स. April 01 2023 28344

पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 114 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

सौंदर्या राय March 20 2022 30032

जैसे-जैसे मौसम की गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ही नमी बढ़ती है। आपकी स्किन सीबम का प्रोड्यूस करना शुरू

कोरोना वारियर्स के लिए लागू बीमा योजना

कोरोना वारियर्स के लिए लागू बीमा योजना' की मियाद 180 दिनों के लिए बढ़ी

एस. के. राणा April 20 2022 27640

कोरोना वारियर्स के लिए 'बीमा योजना' को PMGKP के तहत  30 मार्च 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना के

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

हे.जा.स. January 27 2023 32171

अमेरिकी स्टडी में हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद के बाद अमेरिका में दिल की

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33327

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

हे.जा.स. September 03 2021 28207

कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

मसालेदार भोजन और दर्द निवारक दवाइयों से बढ़ रहा अल्सर-  डॉ प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार March 18 2021 45519

अल्सर से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि मरीजों को मिर्च मसाले और तेल वाले भोजन का इस्तेमाल कम करन

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2022 38394

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आश

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

करेले का जूस सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग December 09 2022 47655

क्या आपको पता है कि यही करेला आपको ठंड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। वहीं इस

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 11 2023 24725

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 171 प्रोजेक्ट पर हस्ता

Login Panel